ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मैं बिहार सरकार से अपील करता हूं कि मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए, मुझे अपनी जान को खतरा महसूस हो रहा है

UB India News by UB India News
June 23, 2025
in खास खबर, पटना, राजद
0
मैं बिहार सरकार से अपील करता हूं कि मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए, मुझे अपनी जान को खतरा महसूस हो रहा है

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को आरजेडी राष्ट्रीय अध्यक्ष का नॉमिनेशन दाखिल कर दिया. इसके बाद बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन सामने आया. उन्होंने अपने पिताजी के दोबारा अध्यक्ष होने पर खुशी जाहिर की है. साथ ही तेजस्वी यादव को भी आशीर्वाद दे डाला. लेकिन इस बीच उन्हें पार्टी से निकालने वाले सवाल पर उन्होंने तीखा जवाब दिया. तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार सरकार से कहना चाहते हैं कि मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए, हमें जान का खतरा है. हम अपने स्टैंड से पीछे नहीं हटेंगे. जो भी 4-5 लोगों ने मेरे जीवन को खराब करने का काम किया है , मैं उनको नहीं छोडूंगा. उन्होंने कहा कि मेरे साथ अन्याय हुआ. तेज प्रताप यादव ने चाचा नीतीश कुमार की सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाई है. खुद की जान को खतरा बताया है.
पार्टी से निकालने वाले सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि “जिस तरीके से मेरे खिलाफ साजिश की गई, वह किसी से छपा नहीं है. 4-5 लोगों ने आपस में मिलकर मुझे पार्टी से बाहर करवाने की साजिश रची और यह सबकुछ सबने अपनी आंखों से देखा है. बिहार की जनता जानती है कि मेरा स्वभाव कैसा है. मैं हमेशा सबके साथ सहजता से मिलता हूं, लेकिन कुछ लोग जो पार्टी में ऊंचे पदों पर बैठे हैं, उन्होंने ये सोचा कि तेज प्रताप को दबा लेंगे. पर उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि तेज प्रताप दबने वालों में से नहीं है. जो भी कुछ हुआ, जिसकी वजह से यह स्थिति बनी — वो भी किसी से छिपा नहीं है. मेरे निजी जीवन पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाए गए, जो कोई भी इंसान बर्दाश्त नहीं करेगा. यदि मुझ पर और दबाव डाला गया तो मैं कानूनी रास्ता अपनाऊंगा. मैं बिहार सरकार से अपील करता हूं कि मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए. मुझे अपनी जान को खतरा महसूस हो रहा है. मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मैं अपने स्टैंड से पीछे नहीं हटूंगा. जिन 4-5 लोगों ने मेरे निजी जीवन में दखल देकर उसे खराब करने की कोशिश की है, उन्हें मैं किसी कीमत पर नहीं छोड़ूंगा.”
तेज प्रताप यादव ने पिता लालू यादव के आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहने पर खुशी जताई. साथ ही कहा कि मैंने हमेशा अपने माता-पिता का आदर और सम्मान किया है और आगे भी करता रहूंगा. मेरे ऊपर उनका आशीर्वाद और सहयोग हमेशा बना रहेगा. मेरे छोटे तेजस्वी यादव को मेरा पूरा आशीर्वाद है. मैं कामना करता हूं कि वे आगे बढ़ें और बिहार के मुख्यमंत्री बनें. उन्होंने आगे कहा कि मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं. मेरे लिए अदालत का रास्ता हमेशा खुला है और अगर ज़रूरत पड़ी तो मैं वहां भी जाऊंगा. मैं आज मीडिया के माध्यम से पूरे बिहार की जनता को बताना चाहता हूं कि मेरे साथ अन्याय हुआ है और मैं उन लोगों को खुली चुनौती देता हूं, जिन्होंने मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा.

पार्टी बनाने पर क्या बोले?

तेज प्रताप यादव ने कहा कि पार्टी बनाने की बात कहकर अफवाह उड़ाई जा रही है. हमारा उद्देश्य पार्टी बनाना नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी आवाज बनना है. क्या चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ही जरूरी है? असली नेता वही होता है जो जनता के दुख-दर्द को समझे और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहे. मैं हर चुनौती का सामना खुलकर करूंगा. मुझे कोई रोक नहीं सकता. दुख की घड़ी में जो लोग मेरे साथ खड़े हैं, वही मेरे लिए भगवान हैं. और सबसे अहम बात – मेरा निजी जीवन है, उसमें दखल देने का किसी को अधिकार नहीं है. तेजस्वी जी को मेरी शुभकामनाएं हैं, वे आगे बढ़ें, राज्य का नेतृत्व करें — मेरा आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहेगा.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

Next Post
लालू यादव को 13वीं बार आरजेडी की कमान, तेजस्वी यादव को लेकर उठे सवाल………

लालू यादव को 13वीं बार आरजेडी की कमान, तेजस्वी यादव को लेकर उठे सवाल.........

रेयर अर्थ मेटल्स पर चीन के एक्सपोर्ट बैन का कितना असर ?

रेयर अर्थ मेटल्स पर चीन के एक्सपोर्ट बैन का कितना असर ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend