अभिनेता अनिल कपूर और निर्माता बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार (2 मई, 2025) शाम निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वो बीते काफी वक्त से वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। उनका अंतिम संस्कार कुछ ही देर में मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा।
कपूर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अनिल कपूर और बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का 2 मई यानी शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया. उम्र से संबंधित समस्याओं के कारण उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली. कपूर परिवार में गम का माहौल है. शनिवार को अनिल कपूर और बोनी कपूर ने अपनी मां निर्मला कपूर को अंतिम विदाई दी.
इसके अलावा अर्जुन कपूर और सोनम कपूर ने भी अपनी दादी के अंतिम संस्कार पर पहुंचे. निर्मला कपूर के निधन से बेटे अनिल कपूर बहुत दुखी नजर आए. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि अनिल कपूर अपनी मां को अंतिम विदाई देने पहुंचे. इस दौरान उनके चेहरे पर मां को खोने के दर्द साफ नजर आया.
दुखी हालत में दिखे बोनी कपूर
मां निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार में बेटे बोनी कपूर भी गमगीन हालत में दिखे. कहा जाता है कि वह अपनी मां के काफी करीब थे. उनके गुजर जाने से बोनी कपूर को गहरा सदमा लगा है. बोनी कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.
सोनम-अर्जुन ने दादी को दी अंतिम विदाई
दादी निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देने के लिए सोनम कपूर भी पहुंचीं. इस दौरान वह बहुत भावुक नजर आईं. दूसरी तरफ, अर्जुन कपूर भी दादी निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देने के वक्त काफी उदास दिखे. कपूर परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां जैसे करण जौहर, जावेद अख्तर, रानी मुखर्जी, अरबाज खान और अन्य कई सितारों ने भी निर्मल कपूर को अंतिम विदाई दी और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की.
बहुत बड़ा है कपूर परिवार
गौरतलब है कि निर्मल कपूर 90 साल की उम्र में आखिरी सांस ली हैं. उनके परिवार में बेटे अनिल कपूर, बोनी कपूर, संजय कपूर, बेटी रीना और पोते-पोतियां अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, सोनम कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर, शनाया कपूर और मोहित मारवाह हैं. इस दुखद वक्त में सब एक-दूसरे को संभाल रहे हैं.







