ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत ने 16 पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल्स पर बैन लगाया………….

UB India News by UB India News
April 29, 2025
in खास खबर, मीडिया
0
भारत ने 16 पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल्स पर बैन लगाया………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत सरकार ने सोमवार को 16 पाकिस्तान यू-ट्यूब चैनल्स पर बैन लगा दिया है। इनमें डॉन न्यूज, समा टीवी और जिओ न्यूज शामिल हैं। सरकार का कहना है कि ये चैनल्स भारत और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ झूठी और भ्रामक खबरें चला रहे हैं।

सरकार ने यह कार्रवाई गृह मंत्रालय की रिकमंडेशन के बाद की है। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ के बीच एक अहम मीटिंग होने वाली है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आज एक विशेष सत्र भी बुलाया गया है।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

इस बीच, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 15 ठिकानों पर रेड की है। सूत्रों ने बताया कि ये रेड उन आतंकवादियों के ठिकानों पर की गई है, जो PoK से ऑपरेट कर रहे हैं और इनके लिंक पहलगाम अटैक से जुड़े हैं।

पाकिस्तानी फौज ने पहलगाम हमले के बाद लगातार चौथे दिन सीजफायर वॉयलेशन किया। रविवार देर रात और सोमवार तड़के पाकिस्तानी सेना ने LoC पर फायरिंग की। भारतीय सेना ने भी इसका जवाब दिया।

सूत्रों ने बताया है कि भारत ने पहलगाम हमले के बाद सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील जानकारी फैलाने वाले पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों के मारे जाने के कुछ ही दिनों बाद गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर ये फैसला लिया गया है। प्रतिबंधित किए गए प्लेटफॉर्म में जियो न्यूज, डॉन, रफ्तार, बोल न्यूज, एआरवाई न्यूज, समा टीवी, सुनो न्यूज जैसे प्रमुख पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल शामिल हैं।

और किन-किन पाकिस्तानी चैनल पर बैन लगा?

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी मीडिया के चैनल्स के अलावा मुनीब फारूक, उमर चीमा, अस्मा शिराजी और इरशाद भट्टी जैसे पत्रकारों के यूट्यूब चैनल ब्लॉक किए गए हैं। प्रतिबंधित हैंडल में उजैर क्रिकेट, द पाकिस्तान रेफरेंस, रजी नामा और समा स्पोर्ट्स भी शामिल हैं। इन चैनलों के कुल 63 मिलियन सब्सक्राइबर बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, ये यूट्यूब चैनल भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील माने जाने वाले कंटेंट के साथ-साथ भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों को निशाना बनाकर गलत और भ्रामक बयान और गलत सूचना फैला रहे थे।

पहलगाम के आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए

पहलगाम त्रासदी के बाद पड़ोसियों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच ये कार्रवाई की गई है, जहां आतंकवादियों ने एक क्रूर हमले में 26 लोगों की हत्या कर दी थी। मरने वालों में 25 हिंदू पर्यटक थे। दावा है कि आतंकवादियों ने हिंदू नाम पूछकर लोगों को गोली मारी थी। इस कायरतापूर्ण आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठा रहा है।

NIA सूत्र बोले- चाइनीज ड्रोन का इस्तेमाल

22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट की मौत हो गई थी। जम्मू-कश्मीर में अब तक 10 आतंकवादियों के घरों को ब्लास्ट में उड़ा दिया गया है। NIA इस हमले की जांच कर रही है। भास्कर को सूत्रों ने बताया कि हमले से पहले आतंकियों ने रेकी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया था।

एजेंसियों को शक है कि हथियारों की सप्लाई में भी चाइनीज ड्रोन का इस्तेमाल हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि हमले के बाद आतंकियों के पुलवामा या अनंतनाग भागने की आशंका है। हमले के बाद इन रास्तों पर हलचल देखी गई थी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
विधानसभा में भावुक हुए सीएम उमर अब्दुल्ला……

विधानसभा में भावुक हुए सीएम उमर अब्दुल्ला......

‘यूट्यूब पर फैली अश्लील सामग्री के बारे में सरकार क्या करना चाहती है’; सुप्रीम कोर्ट

सोशल मीडिया और OTT पर नहीं दिखेंगे अश्लील कंटेंट, सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend