पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में अब तक 6 आतंकवादियों के घर गिराए जा चुके हैं। इनमें लश्कर का आसिफ शेख, आदिल ठोकेर, हारिस अहमद, जैश का अहसान उल हक, जाकिर अहमद गनई और शाहिद अहमद कुटे शामिल है। इनमें जैश का अहसान 2018 में पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर लौटा था। आसिफ और आदिल के नाम पहलगाम हमले में सामने आए थे। सेना ने त्राल, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में सर्च ऑपरेशन के दौरान यह एक्शन लिया।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है. इसी क्रम में पुलवामा जिले में दो आतंकियों के घर नष्ट किए जाने की बड़ी खबर है. इससे पहले दक्षिण कश्मीर के त्राल में दो आतंकियों के घर तबाह हो गए. बिजबेहरा में हुए विस्फोट में आतंकी आदिल थोकर का घर जमींदोज हो गया.
जानकारी के अनुसार त्राल और बिजबेहरा के बाद अब पुलवामा जिले के मोरन और काचीपोरा इलाकों के सक्रिय आतंकवादी एहसान अहमद शेख और हारिस अहमद के आवासीय मकानों को ध्वस्त कर दिया गया. सक्रिय आतंकवादी एहसान अहमद शेख लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी संगठन से जुड़ा था और जून 2023 से सक्रिय था.
गौरतलब है कि सुरक्षा बलों ने सक्रिय आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है. पहलगाम हमले के बाद से सुरक्षा बलों ने यह कदम उठाया है. इससे पहले दक्षिण कश्मीर के त्राल के मोंघामा गांव में सुरक्षा बलों के सर्च ऑपरेशन के दौरान हुए विस्फोट में आसिफ शेख का घर पूरी तरह से नष्ट हो गया. आसिफ शेख कई साल पहले आतंकियों में शामिल हुआ था और पहलगाम हमले में भी उसका नाम आ रहा है. इस बीच अनंतनाग जिले के बिजबेहरा में हुए विस्फोट में आदिल थोकर का घर तबाह हो गया.
पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार सुबह के बाद शनिवार तड़के भी LoC पर फॉरवर्ड भारतीय पोस्ट पर फायरिंग की। इंडियन आर्मी ने भी इसका जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
जम्मू-कश्मीर में मेडिकल इमरजेंसी लागू की गई है। डॉक्टर्स और स्टाफ की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो 24/7 हालात पर नजर रखेगा।
पहलगाम हमले के 6 माह पहले से 3 हमास कमांडर पाक में सक्रिय थे
पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी भले ही लश्कर-ए-तैयबा की विंग द रजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली हो, लेकिन इसकी साजिश में फिलिस्तीन का आतंकी संगठन हमास भी शामिल था। NIA के वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पहलगाम हमले की तैयारी और तरीका हमास से मिलता-जुलता है।
फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के 3 शीर्ष कमांडर- डॉ. खालिद कद्दूमी, डॉ. नाजी जहीर और मुफ्ती आजम पिछले 6 माह से लगातार पाक में ही कैंप कर रहे हैं। तीनों पाक से ऑपरेट हो रहे लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-मुस्तफा जैसे आतंकी संगठनों के निरंतर संपर्क में हैं। कद्दूमी, जहीर और आजम ने 6 फरवरी को PoK के रावलकोट में हुई भारत विरोधी रैली में शामिल हुए थे।
‘कश्मीर सॉलिडेरिटी एंड हमास ऑपरेशन अल-अक्सा फ्लड’ नाम से हुए इस आयोजन में मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर का भाई तल्हा सैफ, जैश कमांडर असगर खान और मसूद इलियास भी मौजूद थे। कद्दूमी ने जमीयत प्रमुख मोलाना फजल-उर-रहमान के साथ मंच साझा किया और भाषण दिया। वो रैली के करीब 15 दिन बाद तक PoK में ही रहा। यहां रहते हुए उसने लश्कर के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह से कई बार मुलाकात की। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला है कि इसी दौरान पहलगाम हमले की रूपरेखा तैयार की गई।







