ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ब्‍लैक मंडे 2.0 की ओर बढ़ रही दुनिया !

UB India News by UB India News
April 8, 2025
in कारोबार
0
ब्‍लैक मंडे 2.0 की ओर बढ़ रही दुनिया !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

डोनाल्‍ड ट्रंप के टैरिफ वार से दुनियाभर के शेयर बाजार जल उठे हैं. भारत सहित सभी एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी जा रही है. वैश्विक मंदी की आशंका और ट्रेड वॉर के बढ़ते असर के चलते निवेशकों ने जमकर बिकवाली की. इसका असर यह हुआ है कि MSCI एशिया पैसिफिक इंडेक्स 7.9% तक गिर गया है. यह अक्टूबर 2008 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है. टीएसएमसी, टेंनसेंट और Sony जैसी दिग्गज कंपनियां के शेयरों को सबसे ज्‍यादा नुकसान हुआ है. भारत में शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्‍स 3000 अंकों तक लुढक गया. निफ्टी50 भी 919 अंक टूट गया है.

हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स तो 10.7% तक गिर गया, जो ग्लोबल फाइनेंशियल क्राइसिस के बाद सबसे खराब स्थिति है. ताइवान का टेक-हैवी इंडेक्स 9.8% तक गिरा है, जो अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है. जापान और दक्षिण कोरिया में भी प्रमुख सूचकांक 4% से ज्यादा टूटे. इंडोनेशिया, थाईलैंड और वियतनाम में बाजार अवकाश के चलते बंद रहे, वरना वहां भी भारी गिरावट की आशंका जताई जा रही थी.

RELATED POSTS

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

ट्रंप का वार और चीन का पलटवार पड़ा भारी
गिरावट की बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ और चीन की जवाबी कार्रवाई है. ट्रेड वॉर के इस बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया को आर्थिक मंदी की ओर धकेलने की आशंका बढ़ा दी है. ऑस्ट्रेलिया के हेज फंड Ten Cap की संस्थापक जुन बेई लियू का कहना है कि शेयर बाजारों ने “सही मायनों में हार मान ली है. यह सिर्फ ट्रेड सेक्टर की बात नहीं है, हर सेक्टर में बिकवाली हो रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अमेरिका-चीन के बीच तनाव यूं ही जारी रहा तो वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी की दलदल में धंस सकती है. निवेशक घबराए हुए हैं  और बाजार फिलहाल किसी भी सकारात्मक संकेत की बाट जोह रहा है.

ब्‍लैक मंडे 2.0 की ओर बढ़ रही दुनिया
जाने-माने वित्तीय विश्लेषक जिम क्रैमर ने चेतावनी दी है कि बाजार ब्लैक मंडे 2.0 की ओर बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के व्यापक टैरिफ निर्णय और वैश्विक तनावों की वजह से यह स्थिति बन रही है. उनका मानना है कि अगर ट्रंप ने हालात को संभालने के लिए कोई रचनात्मक कदम नहीं उठाया तो वैश्विक बाजारों को 1987 जैसी गिरावट का सामना करना पड़ सकता है. चूंकि ट्रंप अपने निर्णयों से पीछे हटते नहीं दिख रहे, इसलिए यह खतरा और भी वास्तविक होता जा रहा है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

by UB India News
July 17, 2026
0

आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 750 अंक (0.98%) की तेजी के साथ 77,900 पर कारोबार कर रहा है।...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री को बिहारशरीफ...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

भारत ने बदली इंपोर्ट पॉलिसी ,नोटिफिकेशन जारी …………….

भारत ने बदली इंपोर्ट पॉलिसी ,नोटिफिकेशन जारी …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

 भारत ने अपनी इंपोर्ट पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है. भारत ने जबरन मजदूरी से बने सामान के आयात पर...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

Next Post
सरकार ने नए वक्फ कानून को लेकर गजट नोटिफिकेशन किया जारी …………..

सरकार ने नए वक्फ कानून को लेकर गजट नोटिफिकेशन किया जारी ..............

राहुल गांधी आज पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में होंगे शामिल………..

राहुल गांधी आज पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में होंगे शामिल...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend