ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर, बेगूसराय में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में हुए शामिल………

UB India News by UB India News
April 8, 2025
in कांग्रेस, खास खबर, पटना, बेगुसराय
0
राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर, बेगूसराय में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में हुए शामिल………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बेगूसराय में पदयात्रा महज 24 मिनट में खत्म हो गई। वो कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको और नौकरी दो’ यात्रा में 1KM पैदल चले।

राहुल बेगूसराय में नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर सभा कैंसिल कर दी गई। राहुल गांधी पटना पहुंच गए हैं।

RELATED POSTS

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

तय समय से 4 मिनट पहले ही रवाना, 10 हजार लोग जुटे

राहुल गांधी का बेगूसराय में 11 बजे से लेकर 11:45 बजे तक कार्यक्रम तय था। इस दौरान उन्हें पदयात्रा में शामिल होने के साथ ही नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करना था, लेकिन राहुल तय समय से 4 मिनट पहले ही 11.41 बजे पटना के लिए रवाना हो गए।

कपस्या चौक टाउनशिप गेट के पास होने वाली नुक्कड सभा क्यों रद्द की गई, अभी तक इसकी वजह सामने नहीं आ पाई है। राहुल की पदयात्रा के दौरान करीब 10 हजार लोग मौजूद थे।

राहुल गांधी को 6-7 डेलीगेट्स से मिलाने का भी प्लान था, लेकिन भारी भीड़ के कारण वो नहीं मिल सके।

पदयात्रा में अखिलेश नहीं पहुंचे, पटना में तैयारी में जुटे

राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हेलिकॉप्टर से बेगूसराय से पटना के लिए निकले हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अल्लावरु और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह पटना में होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं कन्हैया कुमार बेगूसराय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, इसलिए वो पटना में आयोजित राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर हैं. राहुल गांधी सुबह करीब 10 बजे पटना पहुंचे. वहीं पटना पहुंचते ही राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं से मिलने के बाद बेगूसराय के लिए रवाना हो गए. दरअसल राहुल गांधी बेगूसराय में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में शामिल होंगे. राहुल गांधी की यात्रा को कन्हैया कुमार को बड़े चेहरे के रूप में पेश करने के नजरिए से भी देखा जा रहा है. राहुल गांधी ने बेगूसराय यात्रा के लिए युवाओं से सफेद टी-शर्ट पहनकर आने की अपील की है. बेगूसराय के बाद राहुल पटना में एसकेएम में आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इसके बाद वे सदाकत आश्रम में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

राहुल गांधी के साथ इस कांग्रेस में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लावरू, बेगूसराय से चुनाव लड़ चुके कन्हैया कुमार समेत कई दिग्गज नेता यात्रा में शामिल होंगे. दरअसल बिहार चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी युवाओं को टारगेट करने की कोशिश करेगी और बताएगी कि किस तरह बिहार सरकार युवाओं को ठगने का काम कर रही है. वहीं राहुल गांधी युवाओं को लेकर कुछ बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं.

बता दें, बिहार चुनाव को देखते ही राहुल गांधी लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं. बीते 3 महीने में राहुल गांधी चौथी बार बिहार पहुंच रहे हैं.इस बैठक में राहुल गांधी सभी पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं को टास्क देंगे। सभी विधायक, एमएलसी, जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे.

राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं के साथ एक आंतरिक बैठक करेंगे: कृष्णा अल्लावारु

राहुल गांधी के बिहार दौरे पर कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु का बयान आया है. राहुल गांधी बेगूसराय में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में शामिल होंगे. इसके बाद वे संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भी भाग लेंगे. इस सम्मेलन के बाद राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं के साथ एक आंतरिक बैठक करेंगे. कृष्णा अल्लावारु ने कहा कि बिहार में विकास ढूंढने पर भी नहीं मिलेगा, फिर भी लोग इसे ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं.

पटना पहुंचते ही बेगूसराय रवाना हुए राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता विरोधी दल राहुल गांधी पटना पहुंच गए हैं. पटना पहुंचने के बाद राहुल गांधी सीधे बेगूसराय के लिए रवाना हो गए. बेगूसराय से लौटकर, वह एसके मेमोरियल हॉल जाएंगे, जहां वह संविधान बचाओ अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद, एसके मेमोरियल से राहुल गांधी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ बैठक करेंगे.

राहुल गांधी की यात्रा को लेकर कायकर्ताओं में उत्साह

‘पलायन रोको नौकरी दो’ यात्रा के तहत आज राहुल गांधी बेगूसराय आ रहे हैं और इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. गाजे बाजे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता झूमते और गाते नजर आ रहे हैं. राहुल गांधी के आगमन को लेकर तैयारियां भी पूरी कर ली गई है. राहुल गांधी बेगूसराय के आईटीआई मैदान से पदयात्रा पर निकलेंगे और सुभाष चौक होते हुए यह पदयात्रा दिनकर गोलंबर जीरो माइल में जाकर समाप्त होगी.  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीधे-सीधे केंद्र एवं राज्य सरकार पर दोषारोपण करते हुए कहा है कि आज बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं. लेकिन, अगर बिहार में युवाओं को रोजगार प्राप्त हो जाए तो फिर वह पलायन क्यों करेंगे और इन्हीं बातों को लेकर जनता को जागरूक करने और जन संवाद के लिए राहुल गांधी लगातार यात्रा पर हैं और आज 23वें दिन की यात्रा बेगूसराय में की जाएगी.

चुनावी साल में कब-कब बिहार पहुंचे राहुल गांधी

बता दें, इससे पहले राहुल गांधी 18 जनवरी को बिहार आए थे. इस दौरान राहुल गांधी संविधान बचाओ सम्मेलन में शामिल हुए थे. वहीं 5 जनवरी को पटना SKM में ही जगलाल चौधरी जयंती में आय थे जिसमें दलित को लेकर गोलबंदी की थी. आज बेगूसराय में पलायन रोको नौकरी दो यात्र और फिर सामाजिक न्याय सम्मेलन में भाग लेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग जब मार्च 2026 के स्तर पर दोबारा पहुंच चुकी है, तो 17-18 जून...

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

by UB India News
July 18, 2026
0

भारत ने मंगल और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजे हैं, सैकड़ों उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है और अब...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, प्रक्षेपण के बाद तकनीकी समस्या,जांच जारी………..

इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!

by UB India News
July 18, 2026
0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और अभियंताओं के बढ़ते पलायन के बीच अंतरिक्ष विभाग द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और...

Next Post
मोतिहारी के मुस्लिम नेताओं का जेडीयू से हुआ मोह भंग………..

मोतिहारी के मुस्लिम नेताओं का जेडीयू से हुआ मोह भंग...........

बिहार में गर्मी तोड़ रही है रिकॉर्ड, 47.7 डिग्री पहुंचा तापमान, औरंगाबाद सबसे गर्म

देश में अगले 11 दिन भीषण गर्मी का अनुमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend