ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चैंपियंस ट्रॉफी- लाहौर में आज ENG vs AFG, दोनों टीमें पहला मैच हारीं, इंग्लिश ऑलराउंडर कार्स टूर्नामेंट से बाहर

UB India News by UB India News
February 27, 2025
in क्रिकेट, खास खबर
0
चैंपियंस ट्रॉफी- लाहौर में आज ENG vs AFG, दोनों टीमें पहला मैच हारीं, इंग्लिश ऑलराउंडर कार्स टूर्नामेंट से बाहर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आठवां मैच आज इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार भिड़ेंगी।

इंग्लैंड और अफगानिस्तान इस चैंपियंस ट्रॉफी में अपना-अपना पहला मैच हार गई थीं। इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से, तो अफगानिस्तान को साउथ अफ्रीका ने 107 रन से हराया था। दोनों टीमों को पहले खिताब की तलाश है।

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

मैच डिटेल्स, आठवां मैच ENG vs AFG तारीख: 26 फरवरी स्टेडियम: गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर टाइम: टॉस- 2:00 PM, मैच स्टार्ट- 2:30 PM

हेड टु हेड में इंग्लैंड आगे दोनों टीमें वनडे में ओवरऑल 3 बार भिड़ी हैं। तीनों ही मुकाबले वर्ल्ड कप के दौरान खेले गए हैं। इसमें इंग्लैंड ने 2015 और 2019 के मैच जीते। वहीं, अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 2023 वर्ल्ड कप में 69 रन से हराया था।

कार्स टूर्नामेंट से बाहर इंग्लैंड के ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स पैर की उंगली में चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए है। उनकी जगह 20 साल के रेहान अहमद को टीम में मौका मिला है। कार्स दाएं हाथ के बल्लेबाज और तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने इस चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम के पहले मैच में 8 रन बनाने के अलावा 69 रन देकर एक विकेट लिया था।

ब्रायडन कार्स की जगह रेहान अहमद को टीम में मौका मिला है।
ब्रायडन कार्स की जगह रेहान अहमद को टीम में मौका मिला है।

डकेट ने पिछले मैच में शतक लगाया था इंग्लैंड के लिए इस साल बेन डकेट ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम 4 मैचों में 296 रन हैं। डकेट ने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक (165) लगाया था। हालांकि, अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके थे।

स्पिनर आदिल रशीद ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनके नाम 4 मैचों में 8 हैं। उन्हें पिछले मैच में एक विकेट मिला था।

रहमत शाह टीम के टॉप स्कोरर रहमत शाह अफगानिस्तान के इस साल के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने पिछले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 90 रन बनाए थे, लेकिन ये रन टीम की जीत के लिए काफी नहीं थे। टीम के अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी टॉप विकेट टेकर हैं। नबी ने पिछले मैच में 2 विकेट लिए थे।

पिच रिपोर्ट गद्दाफी स्टेडियम में ज्यादातर हाई स्कोरिंग मैच खेले गए हैं। यहां की पिच बैटिंग-फ्रेंडली होती है और यही वजह है कि यहां बड़े स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिलते हैं।

यहां अब तक 70 वनडे खेले गए हैं। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 35 और पहले बॉलिंग करने वाली टीम ने 33 मैच जीते हैं। वहीं, एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका। एक मैच टाई भी हुआ है। यहां का हाईएस्ट स्कोर 375/3 है, जो पाकिस्तान ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था। गद्दाफी स्टेडियम का हाईएस्ट रन चेज 349/4 है, जो पाकिस्तान ने 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था।

वेदर रिपोर्ट बुधवार को इंग्लैंड-अफगानिस्तान मुकाबले के दौरान लाहौर का मौसम अच्छा रहेगा। इस दिन यहां बादल रहेंगे, हालांकि बारिश के चांस नहीं है। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और मौसम भी गर्म रहेगा। तापमान 14 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जैमी स्मिथ, जो रूट, हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टन, जैमी ओवर्टन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और मार्क वुड।

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शहीदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान, नूर अहमद और फजल-हक फारूकी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
दिल्ली शराब घोटाला केस: CAG रिपोर्ट में हुए कई बड़े खुलासे, अब बढ़ने वाली है AAP की टेंशन?

दिल्ली शराब घोटाला केस: CAG रिपोर्ट में हुए कई बड़े खुलासे, अब बढ़ने वाली है AAP की टेंशन?

बिहार की राजनीति के चाणक्य नीतीश के बारे में उठने अटकलें हीं उनकी अहम्र रणनीति है !…………

मंत्रिपरिषद विस्तार की खबर से समय से पहले चुनाव की तमाम संभावना खत्म!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend