ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीच पटना में बनेगा फोर लेन , CM नीतीश ने पटना में कई विकास परियोजनाओं की घोषणा…………

UB India News by UB India News
February 24, 2025
in खास खबर, पटना, बिहार
0
बीच पटना में बनेगा फोर लेन , CM नीतीश ने पटना में कई विकास परियोजनाओं की घोषणा…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की राजधानी पटना को ट्रैफिक जाम से जल्द राहत मिल जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को प्रगति यात्रा के दौरान राजीवनगर और आनंदपुरी नाला पर बनने वाली दो फोरलेन सड़कों का निरीक्षण किया। इस परियोजना पर लगभग 181 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन सड़कों की कुल लंबाई 4.26 किमी होगी। इससे लगभग 2 लाख लोगों को फायदा होगा। इससे शहर के बीचों-बीच यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या कम होगी।

राजधानी पटना के अंदर बन रही फोरलेन सड़क

शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान इन प्रस्तावित सड़कों का जायजा लिया। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 180.99 करोड़ रुपये होगी। इससे करीब 2 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इन सड़कों के निर्माण से पटना की मुख्य सड़कों पर यातायात का बोझ कम होगा। लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। यही नहीं सीएम नीतीश कुमार ने पटना को और भी कई तोहफे दे दिए हैं। नीचे पढ़िए और जानिए कि पटना वालों को क्या-क्या नया मिलने वाला है।

RELATED POSTS

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

पटना शहरी क्षेत्र के लिए

  1. जे०पी० गंगा पथ को पश्चिम की ओर कोइलवर के वीर कुंवर सिंह सेतु तक परबट ओर मोकामा के राजेन्द्र सेतु तक पुराने राष्ट्रीय उच्च पथ-31 का चौड़ीकरण किया जायेगा।
  2. जे०पी० गंगा पथ के दक्षिण दीघा से सभ्यता द्वार के बीच वाले स्थान में पार्क एवं नागरिक सुविधाओं का समेकित विकास किया जायेगा।
  3. सभ्यता द्वार को पूरब की ओर से पक्के गंगा घाट तथा पश्चिम की ओर एकता भवन से जोड़ा जायेगा तथा पटना हाट और पार्किंग का निर्माण किया जायेगा।
  4. नेहरू पथ के दोनों तरफ रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक भूमिगत नाले के साथ पथ का निर्माण एवं इसका चौड़ीकरण किया जायेगा।
  5. खगौल नेहरू पथ-अशोक राजपथ तक रूपसपुर नहर पथ का चौड़ीकरण एवं निर्माण किया जायेगा।
  6. दानापुर में नेहरू पथ से गोला रोड का चौड़ीकरण किया जायेगा।
  7. पटेल गोलम्बर से अटल पथ तक सरपेंटाईन नाले पर अंडर ग्राउण्ड नाले के साथ फोर लेन सड़क का निर्माण किया जायेगा।
  8. गायघाट-कंगन घाट-दीदारगंज तक पुराने गंगा पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा।
  9. गायघाट में जे०पी० गंगा पथ से डाऊन रैम्प का निर्माण किया जायेगा।
  10. पटना सिटी के मंगल तालाब का जीर्णोद्धार एवं पर्यटकीय सुविधाओं का विकास किया जायेगा।
  11. कंगनघाट पर पटना साहिब गुरुद्वारा के निकट मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया जायेगा।
  12. नेहरू पथ को दोनो तरफ पाटलिपथ से जोड़ा जायेगा।
  13. मंदिरी नाला पर निर्माणाधीन 4 लेन सड़क को जे०पी० गंगा पथ से जोड़ा जायेगा।
  14. पटना शहरी क्षेत्र में बिजली के तारों को चरणबद्ध तरीके से भूमिगत कराया जायेगा।
  15. पटना शहर के पास एक नये अंतर्राष्ट्रीय ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण के लिए भारत सरकार से अनुरोध किया जायेगा।

पटना के ग्रामीण इलाकों को भी तोहफा

  1. एम्स गोलम्बर-जानीपुर-पईनापुर-नेवा पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा। साथ ही नौबतपुर लख के पास नये पुल का निर्माण किया जायेगा।
  2. परसा-सम्पतचक सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा।
  3. दीदारगंज से गौरीचक होते हुए पुनपुन तक तटबंध पथ का चौड़ीकरण करने हेतु भारत सरकार से अनुरोध किया जायेगा।
  4. पुनपुन प्रखंड के ग्राम रसूलपुर में मोरहर नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा।
  5. पुनपुन स्टेशन से अकौना ग्राम होते हुए पटना रिंग रोड (बिहटा सरमेरा पथ) को जोड़ने वाले मिसिंग लिंक पथ का निर्माण किया जायेगा।
  6. सादिकपुर-पभेड़ा-मसौढ़ी पथ के सोहगी मोड़ को पटना-गया रोड के कंडाप को 2-लेन सड़क से जोड़ा जायेगा।
  7. बख्तियारपुर में हिदायतपुर एवं मंझौली के बीच धोबा नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा।
  8. बाढ़ के उमा नाथ मंदिर परिसर का सौंर्दयीव सौंर्दयीकरण नागरिक सुविधाओं का विकास किया जायेगा।
  9. साथ ही बाढ के उमा नाथ मंदिर परिसर के समीप श्मशान घाट का विकास और विद्युत शवदाह गृह का निर्माण किया जायेगा।
  10. पालीगंज के उलार सूर्यमंदिर में पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जायेगा।
  11. पालीगंज में पुनपुन नदी पर समदा गांव और गुलरिया बिगहा के बीच पुल का निर्माण किया जायेगा।
  12. दानापुर कैंट-मनेर-बिहटा पथ का 4 लेन चौड़ीकरण किया जायेगा।
  13. पटना जिले के 13 प्रखंडों क्रमशः नौबतपुर, पालीगंज, बाढ़, बिहटा, मसौढ़ी, मोकामा, विक्रम, धनरूआ, पंडारक, फतुहा, घोसवरी, पुनपुन एवं मनेर में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा।
  14. पटना शहर में अवस्थित विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्रावासों की स्थिति का शिक्षा विभाग आकलन कराएगा एवं चरणबद्घ तरीके से उनका जीर्णोद्धार कराया जाएगा
  15. पालीगंज अनुमंडल में निबंधन कार्यालय खोला जाएगा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

Next Post
बीजेपी के गले की फांस बन सकता है AAP का फैसला!

बीजेपी के गले की फांस बन सकता है AAP का फैसला!

भारत जल्द ही दुनिया के सबसे बड़े AI हबों में से एक बनने की दिशा में बढ़ रहा………..

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का मार्केट रेवेन्यू 2025 तक करीब 100 खरब से ज्यादा होने की संभावना...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend