ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तिब्बत से लेकर दिल्ली-बिहार, पिछले 17 घंटे में 10 भूकंप

UB India News by UB India News
February 18, 2025
in TAZA KHABR, दुर्घटना
0
नेपाल में सुबह-सुबह डोली धरती, दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार में भी महसूस हुए भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में आज सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इसका एपिक सेंटर दिल्‍ली बताया जा रहा है. भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई है. भूकंप सुबह 5.37 बजे के करीब आया. झटके इतने तेज थे कि इमारतें हिलने लगीं और लोग अपने घरों से बाहर निकल गए. तिब्‍बत से लेकर दिल्‍ली और दिल्ली से लेकर बिहार तक पिछले 13 घंटों में 10 भूकंप आए हैं, आखिर इतनी जल्‍दी-जल्‍दी घरती क्‍यों हिल रही है? धरती के नीचे आखिर क्‍या हो रहा है, जिससे तिब्‍बत से लेकर दिल्‍ली तक भूकंप के झटके महसूस किये जा रहे हैं? तिब्‍बत में 16 फरवरी को शाम 3 बजकर 52 मिनट पर 3.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गए. इसके बाद पिछले कुछ घंटों में अरुणाचल, तिब्‍बत, इंडोनेशिया और भारत में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं.

बीते कुछ दिनों में कब कहां आया भूकंप 

RELATED POSTS

14 जुलाई को डॉ अनिल मेनन स्पेस स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान………………….

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

कहां आया कब और कितने बजे तीव्रता गहराई
बांग्लादेश 17 फरवरी, सुबह 8.54 बजे 3.5 10 km
सिवान, बिहार 17 फरवरी, सुबह 8.02 बजे 4.0 10 km
नई दिल्ली 17  फरवरी, सुबह 5.36 बजे 4.0 4 km
इंडोनेशिया 17 फरवरी, सुबह 2.26 बजे 4.2 56 km
बंगाल की खाड़ी 16 फरवरी, रात 11.16 बजे 4.3 35 km
तिब्बत 16 फरवरी, दोपहर 11.59 बजे 4.5 10 km
तिब्बत 16 फरवरी, सुबह 9.58 बजे 3.3 10 km
तिब्बत 16 फरवरी, सुबह 8.59 बजे 4.4 10 km
अरुणाचल प्रदेश 16 फरवरी, सुबह 5.42 बजे 2.8 10 km
तिब्बत 16 फरवरी, सुबह 3.52 बजे 3.5 10 km

तिब्‍बत से दिल्‍ली तक 13 घंटों में 10 बार हिली घरती

तिब्‍बत में 16 फरवरी यानि रविवार को अलग-अलग समय पर भूकंप के कई झटके महसूस किये गए. रविवार को तिब्‍बत में भूकंप का पहला झटका 3:52 बजे लगा. इसके बाद 8:59 बजे दूसरा, 9:58 पर तीसरा, 11:59 पर चौथा भूकंप का झटका महसूस किया गया. इन भूकंप के झटकों की तीव्रता 3.5 से लेकर 4.5 तक मापी गई. बीते कुछ घंटों में 4 भूकंप के झटके महसूस करने के बाद तिब्‍बत के लोग दहशत में हैं.

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग में 16 फरवरी को सुबह 5 बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए. हालांकि, ये झटके तेज नहीं थे, भूकंप की तीव्रता 2.8 थी. भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर थी. इस भूकंप में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन धरती हिलने से लोग डर जरूर गए. बंगाल की खाड़ी में बीती रात 11 बजकर 16 मिनट पर भूकंप आया. इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई. इसकी गहराई 35 किलोमीटर नीचे थी.आज सुबह दिल्‍ली में भूकंप के झटके महसूस किये गए. भूकंप का केंद्र नई दिल्ली में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर बताया जा रहा है. यह 28.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.16 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था. गहराई कम होने और केंद्र दिल्ली में होने के कारण दिल्ली-एनसीआर में इसे ज्यादा महसूस किया गया.

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके

  • सुबह 5.36 बजे भूकंप के तेज झटके
  • 4.0 दर्ज की गई भूकंप की तीव्रता
  • भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से निकले
  • भूकंप का केंद्र नई दिल्ली के करीब था
  • भूकंप का केंद्र धौला कुआं बताया जा रहा है

दिल्‍ली में क्‍यों आया भूकंप? 

भूवैज्ञानिकों बताते हैं कि दिल्ली हिमालय के करीब स्थित है. हिमालय के करीब होने के कारण दिल्‍ली एक ‘भूकंपीय क्षेत्र’ माना जाता है. हिमालय भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के टकराने से बना है, जिसके कारण इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते हैं. दिल्ली में कई भ्रंश रेखाएं( Fault Lines) हैं, जो पृथ्वी की सतह में दरारें हैं. जब इन भ्रंश रेखाओं के साथ तनाव जमा होता है, तो भूकंप आ सकता है. दिल्‍ली में आज आया भूकंप इन भ्रंश रेखाओं में आया तनाव ही हो सकता है. इसके अलावा दिल्ली की मिट्टी रेतीली और जलोढ़ है, जो भूकंप के दौरान अस्थिर हो सकती है और इमारतों को नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए कहा जाता है कि दिल्‍ली में यदि तेज भूकंप आया, तो भारी नुकसान हो सकता है.

क्‍यों महसूस होते हैं भूकंप के झटके? 

भूकंप एक प्राकृतिक घटना है, जो पृथ्वी की सतह के हिलने के कारण होती है. दरअसल, पृथ्वी की सतह कई टेक्टोनिक प्लेटों में बंटी हुई है. ये प्‍लेटें लगातार धीमी गति से चलती रहती हैं. इस दौरान जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं, रगड़ती हैं या एक-दूसरे के नीचे खिसकती हैं, तो तनाव पैदा होता है. जब यह तनाव एक निश्चित सीमा से अधिक हो जाता है, तो चट्टानें टूट जाती हैं और काफी ऊर्जा उत्‍पन्‍न होती है, जिससे भूकंप आता है.

भूकंप के किस जोन में आता है दिल्‍ली?

भारत को चार भूकंपीय क्षेत्रों में बांटा गया है- जोन 2, जोन 3, जोन 4 और जोन 5. इनमें से जोन 5 सबसे खतरनाक जोन है, जहां काफी बड़े-बड़े भूकंप आने का खतरा रहता है. वहीं, जोन 2 सबसे कम खतरनाक माना जाता है. जहां तक दिल्ली की बात है, तो ये जोन 4 में आता है. इसका मतलब है कि यहां भूकंप का खतरा बना रहता है. भूकंपीय क्षेत्र होने के नाते दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक हैं. जोन 4 में आने वाले क्षेत्रों में भूकंप का खतरा अधिक होता है. इसलिए दिल्‍ली के बारे में कहा जाता है कि अगर यहां तीव्र गति का भूकंप आया, तो काफी भारी नुकसान हो सकता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

14 जुलाई को डॉ अनिल मेनन स्पेस स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान………………….

14 जुलाई को डॉ अनिल मेनन स्पेस स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

by UB India News
July 10, 2026
0

शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली, जिसने दलाल स्ट्रीट के निवेशकों को गदगद कर दिया...

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस लगातार तीसरी बार पहुंचा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…………..

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस लगातार तीसरी बार पहुंचा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…………..

by UB India News
July 10, 2026
0

फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने...

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

by UB India News
July 10, 2026
0

दिल्ली-NCR में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. गुरुवार तड़के हुई बारिश से राष्ट्रीय राजधानी के कई...

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

by UB India News
July 10, 2026
0

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर...

Next Post
आस्था की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही…..

आस्था की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही.....

अपने बच्चों को अग्रेज़ी पढ़ाएंगे, दूसरे के बच्चों को कठमुल्ला, मौलवी बनाएंगे………

अपने बच्चों को अग्रेज़ी पढ़ाएंगे, दूसरे के बच्चों को कठमुल्ला, मौलवी बनाएंगे.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend