ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली में मिली हार के बाद आतिशी ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

UB India News by UB India News
February 10, 2025
in खास खबर
0
दिल्ली में मिली हार के बाद आतिशी ने सीएम पद से दिया इस्तीफा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव का रिजल्ट कल यानी शनिवार, 8 फरवरी को घोषित कर दिया गया। 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी हुई है और पार्टी ने 70 में से 48 सीटें हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की है। सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। आप की हार के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने आज सुबह 11 बजे अपना इस्तीफा दिल्ली के राज्यपाल को सौंप दिया है। इसी के साथ एलजी ने पिछली विधानसभा को भंग करने की अधिसूचना जारी कर दी है. इस अधिसूचना के साथ नई विधानसभा के गठन का रास्ता साफ हो गया है. नई विधानसभा के गठन के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया भी शुरू होगी।

आम आदमी पार्टी के सभी दिग्गज नेता चुनाव हार गए हैं और आतिशी ने कालकाजी सीट से जीत दर्ज की है। दिल्ली की सीएम आतिशी अपने आवास से निकलीं और फिर राजनिवास जाकर उन्होंने अपना इस्तीफा एलजी को सौंप दिया।

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

आतिशी ने रमेश बिधूड़ी को 3500 से ज्यादा वोटों से हराया

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी की प्रमुख नेता आतिशी ने कालकाजी विधानसभा सीट पर अपनी जीत दर्ज की है. इस जीत से पार्टी को बीजेपी बहुमत वाली विधानसभा में अपनी आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का मौका मिलेगा.

आतिशी ने बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को 3500 से ज्यादा वोटों से हराया है. आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता चुनाव हार गए. अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से हार गए हैं. मनीष सिसोदिया को भी जंगपुरा सीट से हार का सामना करना पड़ा है. सौरभ भारद्वाज भी ग्रेटर कैलाश से चुनाव हार गए.

AAP के तीन मंत्री जीते

पार्टी के तीन मंत्री चुनाव जीतने में सफल रहे हैं. AAP सरकार में मंत्री रहे गोपाल राय, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन ने अपनी सीटों से जीत दर्ज की है. गोपाल राय ने बाबरपुर से 18,994 वोटों से, मुकेश अहलावत ने सुल्तानपुर माजरा से 17,126 वोटों से और इमरान हुसैन ने बल्लीमारान से 29,823 वोटों से जीत हासिल की.

दिल्ली विधान सभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद,  बीजेपी का आलाकमान मुख्यमंत्री के चेहरे पर विचार कर रहा है। इसके लिए जल्द ही विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। लेकिन जो नाम सीएम पद के लिए रेस में आगे चल रहे हैं उनमें पहला नाम प्रवेश वर्मा का है, क्योंकि उन्होंने ही नई दिल्ली की सीट से अरविंद केजरीवाल को हराया है। लेकिन अगर बीजेपी किसी सिख चेहरे को प्रोमोट करती है तो मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम सामने आ रहा है। वहीं वीरेन्द्र सचदेवा का नाम भी मुख्यमंत्री के रेस में है।

ये नेता बन सकते हैं कैबिनेट मंत्री

पूर्वांचल को साधने के लिए भाजपा नेता कपिल मिश्रा को दिल्ली की नई कैबिनेट में मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं, एक महिला भी दिल्ली सरकार में मंत्री बनेंगी तो ऐसे में रेखा गुप्ता के नाम पर विचार किया जा रहा है। सीएम और मंत्रियों के नाम तय करने के लिए आज भी बैठकों का दौर जारी रहेगा। जनकपुरी से विधायक और भाजपा के पदाधिकारी आशीष सूद का नाम भी मंत्री पद के लिए लिया जा रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
PM बनने की ललक और CM भी ना रहने की कसक…..

PM बनने की ललक और CM भी ना रहने की कसक.....

2014 के बाद बीजेपी की सबसे बड़ी जीत के क्या है मायने

2014 के बाद बीजेपी की सबसे बड़ी जीत के क्या है मायने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend