केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए देश का बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री ने बजट पेश करने से पहले आज संसद में वित्त वर्ष 2024-25 का इकोनॉमिक सर्वे पेश किया। इस दौरान भारतीय शेयर बाजार ने रफ्तार पकड़ ली और शानदार बढ़त के साथ कारोबार बंद किया। महीने के आखिरी दिन बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार बड़ी बढ़त लेकर बंद हुआ। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 740.76 अंकों (0.97%) की बढ़त के साथ 77,500.57 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 भी 258.90 अंकों (1.11%) की तेजी के साथ 23,508.40 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि शेयर बाजार ने कल गुरुवार को भी हरे निशान में कारोबार बंद किया था।
लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में 4 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी
शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए जबकि बाकी की 6 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 44 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और बाकी की 6 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल लार्सन एंड टुब्रो के शेयर सबसे ज्यादा 4.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि आईटीसी होटल्स के शेयर सबसे ज्यादा 2.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 0.067% की तेजी और कोरिया के कोस्पी में 1.49% की गिरावट है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.062% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
- NSE के डेटा के अनुसार, 30 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,582.95 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,165.89 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- 30 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.38% की तेजी के साथ 44,882 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.53% चढ़कर 6,071 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.25% की तेजी रही।
कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 30 जनवरी को सेंसेक्स 226 अंक की तेजी के साथ 76,759 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 86 अंक की बढ़त रही, ये 23,249 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट थी। पावर और FMCG शेयर्स में तेजी थी। वहीं IT और ऑटो शेयर्स में गिरावट थी।







