ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ऑटो एक्सपो 2025 : शौकीनों के लिए सज गया बाजार, लग्जरी से लेकर इकोनोमी तक ……….

UB India News by UB India News
January 19, 2025
in ऑटोमोबाइल, खास खबर
0
ऑटो एक्सपो 2025 : शौकीनों के लिए सज गया बाजार, लग्जरी से लेकर इकोनोमी तक ……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ऑटो एक्सपो 2025 गाड़ियों के किसी महाकुंभ से कम नहीं है. जिसका आयोजन देश में हर दो साल के बाद किया जाता है. इस महाकुंभ में देश की हर छोटी बड़ी ऑटो कंपनी आती है और चाहती है कि देश का कंज्यूमर उन्हें अपना आशीर्वाद दे.  ऑटो मोबाइल के शौकीनों के लिए शुक्रवार को भारत मंडपम में बाजार सज गया है। यहां लगे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लग्जरी से लेकर बचत देने वाली गाड़ियां प्रदर्शित की गई हैं। इनमें सबसे खास बात है कि यह हर वर्ग को ध्यान में रखकर ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर कंपनियां अपनी नई तकनीकें दिखाएंगी। इस मौके पर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स भी मौजूद रहेंगे, जो इनके फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। यहां युवाओं को लुभाने के लिए स्पोर्ट्स बाइक के अलावा कारों को प्रदर्शित किया गया है। वहीं, मध्यम वर्ग के लिए ऐसी कारें भी हैं, जो उनकी जेब पर भारी नहीं पड़ेंगी।

एक्सपो में दिखीं ई-बसें
ऑटो एक्सपो में अगली पीढ़ी की ई-बसें भी लाॅन्च हुईं। ईकेए मोबिलिटी कंपनी ने एक्सपो में आकार में छोटी और बड़ीं बसों को भी लाॅन्च किया। इनमें खासकर तंग गली व छोटी सड़क को देखते हुए अंतर-शहर और शटल के रूप में प्रयोग होने वाली बसें शामिल हैं। इसके अलावा दूसरे कॉमर्शियल वाहनों भी पेश किया गया।

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

टूटी-फूटी व कच्ची सड़कों पर भी सरपट दौड़ेगी ई-बाइक
गांव की कच्ची सड़क, शहरों में टूटी-फूटी सड़क और पहाड़ के तंग व जटिल रास्तों में भी ई-बाइक अब सरपट दौड़ेगी। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में मध्य वर्गीय परिवार की जरूरत को देखते हुए विशेष ई-बाइक लाॅन्च की गई है। यह डिजाइन में स्कूटी और बाइक का कॉम्बो है। इसके टायर बढ़े रखे गए हैं। मेड इन इंडिया के तहत स्वदेशी तकनीक के साथ विकसित इन बाइक को कई स्तर पर जांच कर देखा गया है। निमेरोस कंपनी ने डिप्लोस मेक्स नाम से बाइक लाॅन्च की है। इसकी कीमत एक लाख से कम रहने की उम्मीद है। एक चार्ज में 140 किमी चल सकेगी।

गाड़ियों के साथ हाईटेक एसेसरीज का भी प्रदर्शन
एक्सपो में हाईटेक गाड़ियों के साथ इनमें लगने वाली एसेसरीज भी प्रदर्शित की गई हैं। इनमें विशेष रूप से सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया गया है। ज्यादातर एसेसरीज इंडियन कंपनी की हैं और इन्हें बनाते समय भारतीय सड़क और परिवेश का ध्यान रखा गया है। भारत मंडपम में यह सब एक ही छत के नीचे देखने को मिल सकती हैं। यहां पर वाहन विनिर्माताओं के साथ-साथ कलपुर्जा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, टायर और ऊर्जा भंडारण बनाने वालों से लेकर वाहन सॉफ्टवेयर कंपनियों के उत्पाद देखने को मिलेंगे।
Bharat Mobility Global Expo 2025 showcases luxury to cost-effective vehicles

 

एक्सपो का ऑफिशियल नाम द मोटर शो 
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पहली बार 34 ऑटोमोबाइल कंपनियां शामिल हो रही हैं। 1986 में आयोजित ऑटो एक्सपो के पहले एडिशन के बाद से यह संख्या सबसे ज्यादा है। इस एक्सपो का ऑफिशियल नाम द मोटर शो है। आयोजकों के मुताबिक, एक्सपो में मारुति सुजुकी, हुंडई, मर्सडीज, बीएमडब्ल्यूए, बीवाईडी समेत कई बड़े ब्रांड अपने नए मॉडल शोकेज करेंगे।
Bharat Mobility Global Expo 2025 showcases luxury to cost-effective vehicles

 

एक साथ कई घायलों को ले जा सकेगी सबसे चौड़ी एंबुलेंस 
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में कारों के साथ नई एंबुलेंस का भी जलवा देखने को मिल रहा है। अब कोई हादसा होता है तो घबराने की बात नहीं है। एक निजी वाहन निर्माता कंपनी ने ऐसी एंबुलेंस बनाई है, जिसमें एक समय में कई मरीजों को अस्पताल ले जाया जा सकता है। ऐसे में घायलों का इलाज जल्द से जल्द सुनिश्चित हो जाएगा, जबकि हादसे के समय कई एंबुलेंस के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस एंबुलेंस में एक साथ दो से तीन मरीजों को इलाज के लिए ले जाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह देश की सबसे चौड़ी एंबुलेंस है।कंपनी के प्रबंधक के बताया कि इस एंबुलेंस को एडवांस लाइफ स्पोर्ट का नाम दिया है। इसमें डबल स्ट्रैचर है। उन्होंने बताया कि अभी इसे एयरपोर्ट अथॉरिटी, कई मंत्रालयों व टोल प्लाजा से समर्थन मिला है। ऐसे में एंबुलेंस मरीजों को नया जीवन देने में मदद करेगी। एंबुलेंस के अंदर पेश किए गए चेंजेज और मॉडिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। वहीं, फ्लैट बेड के साथ दूसरी और तीसरी रो की सीटों को स्वैप कर बेड भी बना सकते हैं

Bharat Mobility Global Expo 2025 showcases luxury to cost-effective vehicles

 

देशी-विदेशी बाइक का बोलबाला
एक्सपो में देशी-विदेशी बाइक का बोलबाला है। खासकर युवाओं में इन बाइक को लेकर काफी जोश दिखा। अधिकतर लोग स्पोर्ट्स बाइक के पास पूछताछ करते हुए नजर आए। इस एक्सपो में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने शुक्रवार को अपने दो मॉडल्स से पर्दा उठाया। कंपनी ने एक्सेस और गिक्सर बाइक्स के नए मॉडल्स को ग्राहकों के लिए लाॅन्च किया। सुजुकी की इस बाइक को कंपनी ने फ्लेक्स फ्यूल ऑप्शन के साथ उतारा है। इसमें कुछ फीचर्स को अपग्रेड किया गया है। वहीं हीरो मोटोकॉर्प ने एक्सपो में बाइक्स और स्कूटर को पेश किया है। स्कूटर में हीरो जूम 125 और हीरो जूम 160 भी शामिल है। वहीं बाइक्स में हीरो एक्स प्लस 210 और एक्स ट्रीम 250 आर शामिल हैं। एक्स ट्रीम 250 का इंजन दमदार है। इसके इंजन से बाइक को 30 पीएस की पावर और 25 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक को 0-60 किलोमीटर की स्पीड हासिल करने में 3.25 सेकेंड का समय लगता है।
Bharat Mobility Global Expo 2025 showcases luxury to cost-effective vehicles

 

इस समय पर दर्शक जा सकते हैं एक्सपो
एक्सपो सुबह 10 बजे खुल जाएगा। आयोजकों को रविवार को भीड़ ज्यादा होने की उम्मीद है। लिहाजा 19 जनवरी को एंट्री सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक मिलेगी। वहीं, 20 से 22 के बीच दर्शक सुबह 10-6 बजे के बीच एक्सपो में जा सकेंगे। अगर कोई मेट्रो से एक्सपो में पहुंचना चाहता है तो उसको ब्लू लाइन मेट्रो पर सुप्रीम कोर्ट स्टेशन तक जाना होगा। यहां से बाहर निकलकर पैदल एक्सपो तक पहुंचा जा सकेगा। आम दर्शकों का प्रवेश व निकासी गेट-2 से होगी।

जर्मन लक्जरी ऑटोमेकर BMW ने शुक्रवार को iX1 LWB लॉन्च करने के बाद दूसरे दिन 4 लॉन्च किए हैं। इसमें दो कार मिनी कूपर S JSW पैक और नई BMW X3 लॉन्च की गई है। इसके अलावा दो बाइक एस 1000 आरआर और R 1300 GSA एडवेंचर पेश की गई।

वहीं विनफास्ट ने भारतीय बाजारों के लिए अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी VF 6 और VF 7 अनवील कर दी है। दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी में एयरप्लेन इन्सपायर्ड डिजाइन है और इसमें कॉकपिट जैसा केबिन है। इसमें एज-टू-एज मूनरूफ भी मिलता है।

इसके अलावा कंपनी ने VF3, VFe34, VF8, VF9 इलेक्ट्रिक SUV, VF वाइल्ड पिकअप ट्रक को भी शोकेस किया है। हालांकि, ये कार्स भारतीय बाजार में पेश नहीं होगी। भारत के लिए पेश की गई कार्स साल के अंत तक मिलना शुरू हो सकती है।

ऑटो एक्सपो का आज दूसरा दिन… फ्लाइंग कार पेश होगी

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का आज (18 जनवरी) दूसरा दिन है। दिन की शुरुआत वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी विनफास्ट से हुई। कंपनी भारतीय बाजार में एंट्री कर रही है। वियतनाम की कंपनी अभी तीन महाद्वीपों के 12 देशों में काम कर रही है।

आज 6 सीटर फ्लाइंग टैक्सी भी पेश होने वाली है, जिसे सरला एविएशन ने बनाया है। वहीं, पहली सोलर कार ईवा भी पेश की जाएगी। इसके अलावा हुंडई मोटर इंडिया, बीवाईडी, BMW इंडिया, बजाज ऑटो जैसे ब्रांड अपनी गाड़ियां शोकेस करने वाले हैं।

एक्सपो का पहला दिन… मारुति ने पहली इलेक्ट्रिक कार पेश की थी

एक्स्पो के पहले दिन मारुति-सुजुकी ने पहली इलेक्ट्रिक कार e-विटारा को रिवील किया। वहीं, हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार क्रेटा ईवी को लॉन्च किया। इसके साथ ही पहले दिन ऑटोमोबाइल कंपनियों ने 30 से ज्यादा गाड़ियां पेश कीं।

  • मारुति सुजुकी – ई-विटारा
  • हुंडई – लग्जरी MPV स्टारिया (रिवील)।
  • सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया – पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर ई-एक्सेस, जिक्सरSF 250 फ्लेक्स फ्यूल बाइक, एक्सेस 125 पेट्रोल स्कूटर (रिवील)।
  • हीरो मोटोकॉर्प – एक्सट्रीम 250R, एक्सप्लस 210, जूम 125 और जूम 160, पहली फ्लेक्स फ्यूल बाइक HFडिलक्स और हीरो विडा V2 (रिवील)।
  • बीएमडब्ल्यू इंडिया – X1 लॉन्ग व्हीलबेस इलेक्ट्रिक (लॉन्च-₹49 लाख रुपए)।
  • मर्सीडीज – लग्जरी एसयूवी EQS मेबैक 680 नाइट सीरीज (लॉन्च- 2.63 करोड़), मेबैक GLS 600 (₹3.71 करोड़)।
  • एमजी – साइब्सटर और M9 (रिवील)।
  • टाटा मोटर्स – सिएरा ICE वर्जन, हैरियर इलेक्ट्रिक और अविन्या का अपेडेड कॉन्सेप्ट मॉडल (रिवील)।
  • ग्रीव्स मोटर्स – 200 किलोमीटर रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक जाइवर।
  • पोर्श – मेकेन SUV (लॉन्च) और अपडेटेड टायकेन स्पोर्ट्स सेलून (रिवील)।
  • किआ – ईवी6 का फेसलिफ्ट मॉडल (रिवील)।

BMW ने 4 प्रोडक्ट लॉन्च किए

1. बीएमडब्ल्यू इंडिया ने मिनी कूपर एस जेसीडब्ल्यू पैक ₹55.90 लाख (एक्स-शोरूम) में लॉन्च की है। बुकिंग आज से शुरू हो रही है और डिलीवरी अप्रैल 2025 से शुरू होगी।

2. BMW X3 को भी लॉन्च किया गया है। यह जर्मन लक्जरी कार ब्रांड की ग्लोबल लेवल पर सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। नई बीएमडब्ल्यू एक्स3 बेहतर रियर ट्रैक और एक्सड्राइव ऑल-व्हील ड्राइव के साथ आती है।

3. बीएमडब्ल्यू ने एस 1000 आरआर मोटरसाइकिल भी लॉन्च की। यह महज 3.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। बाइक को ₹21.10 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।

इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं। पेट्रोल मॉडल की कीमत ₹75.80 लाख (एक्स-शोरूम) है, जबकि डीजल मॉडल की कीमत ₹77.80 लाख (एक्स-शोरूम) है। एसयूवी ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध है, जबकि डिलीवरी अप्रैल 2025 में शुरू होगी।

4. बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने शनिवार को R 1300 GSA एडवेंचर मोटरसाइकिल लॉन्च की। इसे ₹22.95 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। बाइक की बुकिंग शुरू हो गई है और डिलीवरी अप्रैल 2025 से शुरू होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
ट्रंप के सत्ता संभालने से पहले ही कूटनीतिक तूफान की आहट, ग्रीनलैंड से लेकर मेक्सिको गल्फ तक पर बवाल

ट्रम्प शपथग्रहण : 40 साल में पहली बार होगा इनडोर सेरेमनी...........

आरजी कर मेडिकल कॉलेज के 2 डॉक्टरों पर गिरी गाज, किए गए सस्पेंड

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल मामले में आज आ सकता है फैसला ..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend