ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘प्रगति यात्रा’: CM नीतीश आज सीवान में 59 योजनाओं का किये शिलान्यास और उद्घाटन

UB India News by UB India News
January 8, 2025
in बिहार, सिवान
0
‘प्रगति यात्रा’: CM नीतीश आज सीवान में 59 योजनाओं का किये शिलान्यास और उद्घाटन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रगति यात्रा के तहत CM नीतीश कुमार को आज यानी मंगलवार को सीवान दौरे पर जाना है। CM को पटना से हेलिकॉप्टर से निकलना था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वह सड़क मार्ग से जा रहे हैं। CM नीतीश सीवान में CM कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वहां वो जीविका दीदी के साथ संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत आज सीवान पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पटना से सुरक्षा अधिकारी पहुंचे और सिवान पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में मॉक ड्रिल और सुरक्षा जांच की गई।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

बता दें कि मुख्यमंत्री की यात्रा हुसैनगंज प्रखंड के मचकना करहनू, पचरुखी, और जीरादेई के भैंसाखाल का दौरा करेंगे। इस दौरान वो भैंसाखाल में 520 सीटों वाले बालिका शैक्षणिक आवास का उद्घाटन के साथ जिला मुख्यालय में प्रशासनिक बैठक के साथ मुख्यमंत्री शिक्षा विभाग की 59 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनमें कस्तूरबा गांधी विद्यालय, स्कूल भवन, किचेन शेड, और अतिरिक्त कक्ष शामिल हैं।

42 यात्री शेड का करेंगे उद्घाटन

जिसके बाद मुख्यमंत्री करीब ढाई करोड़ की लागत से बने 42 यात्री शेड का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। कृषि यांत्रिकरण योजना के तहत किसानों को ट्रैक्टर और सुपर सीडर वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा, 196 करोड़ की लागत से एनएच 531 और 68.68 करोड़ की लागत से सीवान-आंदर सड़क परियोजना का शुभारंभ होगा।

मुख्य कार्यक्रम मचकना करहनू में होगा, जहां मुख्यमंत्री 125 जीविका दीदियों से संवाद करेंगे और सतत जीविकोपार्जन योजना की जानकारी लेंगे। सुरक्षा के लिए सभी स्तरों पर कड़े प्रबंध किए गए हैं। आयोजन स्थलों और आस-पास के इलाकों में अधिकारियों का दौरा जारी है।

‘प्रगति यात्रा’के क्रम में कल वैशाली में 276 करोड़ की योजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। कहा-विरोधी सब खाली अंड-बंड बोलता है। मैं इस पर ध्यान नहीं देता। सिर्फ जनता का काम करता रहता हूं। मुझे अटल बिहारी वाजपेयी ने सीएम बनाया। दो बार गलती से राजद में चला गया था। अब भाजपा के साथ ही रहूंगा। वे सोमवार को वैशाली जिले में अपनी ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने 276 करोड़ की 344 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया।

2005 के पहले व बाद के बिहार के बारे में सबको बताएं : मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों से कहा-2005 के बाद बदले बिहार और 2005 के पहले के बदहाल बिहार के बारे में लोगों को बताएं। जब से हमें बिहार में काम करने का मौका मिला, हमारे निरंतर प्रयास से काफी बदलाव आया है। अमन चैन है। 2005 से पहले शाम के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डरते थे। अस्पताल, सड़क, शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य आदि की स्थिति बहुत खराब थी।

अपने काम बताए : मुख्यमंत्री ने कब्रिस्तान व मंदिरों की घेराबंदी, साइकिल-पोशाक योजना, स्कूल भवनों का निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की बेहतर स्थिति, नए मेडिकल कॉलेज, हर घर नल का जल, हर घर तक पक्की गली नाली, हर घर शौचालय, हर घर तक बिजली, हर टोले तक पक्की सड़क, पंचायती राज व नगर निकायों में महिलाओं को 50%, पुलिस बहाली में 35% व सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण से लेकर ‘जीविका’ तक की व्यापक चर्चा की। कहा-हमने ‘जीविका’ की शुरुआत की।

प्रमुख घोषणाएं

  • बया नदी की उड़ाही होगी। बरैला झील का विकास व सौंदर्यीकरण होगा।
  • महुआ में ग्रिड सब स्टेशन, 4 प्रखंड में नया पावर सब स्टेशन बनेगा। हाजीपुर शहर में जल निकासी के लिए नाला बनेगा।
  • गोरौल में डिग्री कॉलेज बनेगा। गंडक नदी के हाजीपुर साइड में छूटे हिस्से में बांध बनेगा।
  • आमस-दरभंगा रोड के किनारे 1293 एकड़ में औद्योगिक पार्क बनेगा।

9 लाख को नौकरी, 24 लाख को रोजगार

नीतीश ने कहा-हमने 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य तय किया। इसे बढ़ाकर 12 लाख किया गया। अब तक 9 लाख लोगों को नौकरी दी गई है। 10 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य था। अब तक 24 लाख लोगों को रोजगार दिया गया है। इस साल 12 लाख लोगों को नौकरी तथा 34 लाख लोगों को रोजगार मुहैया करा दिया जाएगा।

‘यात्रा’ का तीसरा चरण 16 जन. को खगड़िया से

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘प्रगति यात्रा’ का तीसरा चरण 16 जनवरी को खगड़िया जिला से शुरू होगा। वे 18 जनवरी को बेगूसराय, 20 को सुपौल, 21 को किशनगंज, 22 को अररिया, 23 को सहरसा, 27 को पूर्णिया, 28 को कटिहार तथा 29 जनवरी को मधेपुरा जिला जाएंगे। इस दौरान वे 5 दिन मधेपुरा में रात्रि विश्राम करेंगे।

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान

भारतीय शेयर बाजारों का नया रिकॉर्ड, नई ऊंचाई पर पहुंचा Sensex और निफ्टी

शेयर बाजार में मंगल शुरुआत, सेंसेक्स 388 अंक उछला, निफ्टी 23,700 से ऊपर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend