ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जब-जब नीतीश खामोश हुए, सियासी भूचाल आया…………

UB India News by UB India News
January 1, 2025
in पटना, मुख्यमंत्री
0
सीएम नीतीश आज रवाना हुए ब्रिटेन, बिहार एनडीए में सीट बंटवारा एक हफ्ते बाद होने की संभावना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खामोशी और दिल्ली की अचानक यात्रा ने राजनीतिक गलियारों में कयासों को हवा दे दी है। क्या नीतीश और भाजपा के रिश्तों में दरार आ रही है? तेजस्वी यादव के नीतीश के साथ नहीं जाने के बयान के बाद जेपी नड्डा से नीतीश की मुलाकात रद्द होना और बिहार के राज्यपाल का अचानक पटना आना, क्या ये सब संयोग मात्र हैं या कोई राजनीतिक खेल चल रहा है?

जब-जब नीतीश खामोश हुए, सियासी भूचाल आया
नीतीश कुमार, बिहार के मुख्यमंत्री, अपनी खामोशी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन उनकी यह खामोशी अक्सर राजनीतिक भूचाल का संकेत होती है। हाल ही में उनकी दिल्ली यात्रा और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात रद्द होने की खबर ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। तेजस्वी यादव के नीतीश के साथ गठबंधन ना करने के बयान ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। क्या नीतीश भाजपा से अलग होने की सोच रहे हैं? या यह सिर्फ एक राजनीतिक दांव है?

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

नड्डा से मुलाकात क्यों नहीं?
नीतीश कुमार शनिवार को दिल्ली गए थे। दिल्ली में उन्होंने रूटीन चेकअप कराया और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिवार से मुलाकात की। सोमवार को दोबारा चेकअप के बाद वे पटना लौट आए। इस दौरान उनकी जेपी नड्डा से मुलाकात होनी थी, लेकिन अचानक इसे रद्द कर दिया गया। कहा गया कि बिहार में छात्रों के प्रदर्शन के कारण नीतीश पटना लौट रहे हैं। लेकिन राजनीतिक पंडित इसे इतना सीधा नहीं मान रहे।

सियासत में हर घटना सामान्य नहीं
वरिष्ठ पत्रकारों का कहना है कि राजनीति में हर घटना सामान्य नहीं होती। नीतीश कुमार की स्वतंत्र कार्यशैली और भाजपा की महत्वाकांक्षाएं आपस में टकरा रही हैं। भाजपा हिंदी भाषी राज्यों में अपना मुख्यमंत्री चाहती है। यही कारण है कि नीतीश और भाजपा के रिश्तों में खटास आ रही है। तेजस्वी यादव का नीतीश के साथ नहीं जाने का बयान भी महत्वपूर्ण है। तेजस्वी के इस बयान के तुरंत बाद नीतीश और नड्डा की मुलाकात रद्द हो गई। क्या यह एक संयोग है या इसके पीछे कोई राजनीतिक रणनीति है?

नए राज्यपाल से सीएम नीतीश की मुलाकात
इसके बाद सीएम नीतीश जब पटना पहुंचे तो नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का भी बिहार आना शेड्यूल किया जा चुका था। ऐसे में नए राज्यपाल के आने पर सीएम यानी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वागत करने का प्रोटोकॉल था। यहां समझिए कि अगर नीतीश और बीजेपी के बीच कोई दिक्कत होती तो नीतीश बेहिचक प्रोटोकॉल में कुछ ऐसा करते कि उनकी जगह कोई और जाता और वो दिल्ली में रहने को मजबूरी बता देते। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, नीतीश ने खुद नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का स्वागत किया।

एक बात से समझिए पूरा माजरा
बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। उनके हर कदम का असर राज्य की राजनीति पर पड़ता है। इस बार भी उनकी खामोशी और दिल्ली यात्रा ने कई कयासों को जन्म दिया है। क्या ये कयास सच साबित होंगे या नहीं, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन एक बात को समझिए, पहले जब भी नीतीश ने पाला बदला है तो जिसके साथ वो गए हैं, चाहे वो राजद हो या बीजेपी, उसने उनके खिलाफ बोलना बंद कर दिया। जदयू के अंदर से भी ऐसा ही हुआ। लेकिन इस दफे ऐसा नहीं हो रहा। तेजस्वी नीतीश के खिलाफ खुल कर बोल रहे हैं। हो तो ये भी सकता है कि नीतीश और बीजेपी के बीच कोई गड़बड़ न हो। बस अचानक बनी परिस्थितियों को लेकर अफवाह फैली हो। खैर बिहार में मकर संक्रांति के साथ ही सियासी धुंध भी छंट जाती है। तो 15 जनवरी तक इंतजार कर लेना ही बेहतर है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
नए साल की शुभकामना में दिखा चुनावी रंग…..

नए साल की शुभकामना में दिखा चुनावी रंग.....

भारत के साथ बेहद खास रिश्ता है, हमारा देश कभी खिलाफ नहीं जाएगा….

भारत के साथ बेहद खास रिश्ता है, हमारा देश कभी खिलाफ नहीं जाएगा....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend