ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बांग्लादेश में हिंदुओं से आखिर इतनी नफरत क्यों?

भारत और बांग्लादेश के बीच कभी प्रगाढ़ दोस्ती हुआ करती थी लेकिन आज के हालात बदले हुए हैं। देश में हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है, मंदिर तोड़े जा रहे, हत्याएं हो रहीं। आखिर क्यों हिंदुओं से इतनी नफरत बढी है?

UB India News by UB India News
December 16, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
बांग्लादेश में हिंदुओं से आखिर इतनी नफरत क्यों?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कभी भारत का अच्छा दोस्त रहा बांग्लादेश अब भारत का ही कट्टर दुश्मन बनता जा रहा है और उसकी नजदीकियां पाकिस्तान से बढ़ती जा रही हैं। कभी हिंदुओं से मोहब्बत करने वाला बांग्लादेश अब हिंदुओं और भारतीयों से नफरत करने लगा है। नोबेल शांति वाले मोहम्मद यूनुस ने जब से बांग्लादेश की सत्ता संभाली है, यह देश अब कट्टरपंथ की राह पर चल पड़ा है। वहां का मुसलमान अब दोस्ती की भाषा भूल चुका है तभी वहां हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे। हिंदू मंदिर तोड़े जा रहे हैं और मूर्तियां जलाई जा रही हैं। इतना ही नहीं, अब तो तलवार से हिंदुओं को काटने की भी धमकी दी जाने लगी है।

हिंदुओं को दी जा रही धमकियां

बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर को निशाना बनाते हुए खुलेआम हिंदुओं को हिंसा की धमकियां दी जा रही हैं। देश में इस्कॉन को निशाना बनाते हुए एक कट्टरपंथी व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वह खुलेआम इस्कॉन पर प्रतिबंध लगाने की मांग करता है और धमकी देता है कि अगर सरकार ऐसा नहीं करती तो वे हिंसात्मक कदम उठाएंगे। इस्कॉन के वाइस प्रेसिडेंट राधारमण दास ने इस वीडियो को साझा करते हुए कहा है कि यह भाषण किसी एक इलाके तक सीमित नहीं है, बल्कि बांग्लादेश के हर कोने में इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं। उन्होंने कट्टरपंथियों पर कार्रवाई की मांग की है।

RELATED POSTS

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

शुक्रवार को ढाका की सड़कों पर प्रदर्शन

ढाका की सड़कों पर शुक्रवार को बांग्लादेशी मुस्लिमों ने भारत के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पुलिस की सुरक्षा में भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे। आईएसआईएस के झंडे लहराते हुए कट्टरपंथी इस्लामी संगठनों के उग्रवादी दिखाई दिए लेकिन पुलिस इन उपद्रवियों की सुरक्षा कर रही थी। इन उग्रवादियों ने भारत पर हमला करने और भारतीय नागरिकों की हत्या करने की कसमें भी खाईं। इन सबके बीच भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली बीटिंग रिट्रीट भी रोक दी गई है।

तोड़े जा रहे मंदिर, जलाई जा रही मूर्तियां

बांग्लादेश में अब भारत और भारतीयों को खुलेआम धमकी दी जा रही है। एक के बाद एक कई इस्कॉन मंदिर तोड़े जा रहे हैं और मूर्तियां जलाई जा रही हैं। शनिवार को भी एक इस्कॉन मंदिर पर हमला किया गया। इसके साथ ही ढाका में उपद्रवियों ने इस्कॉन सेंटर को आग के हवाले कर दिया और जमकर तोड़फोड़ भी मचाई। धार्मिक असहिष्णुता के ये मामले केवल वहां के स्थानीय मुद्दे नहीं हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बांग्लादेश की छवि को प्रभावित कर रहे हैं।

ढाका जाएंगे भारत के विदेश सचिव

इस बीच शुक्रवार को भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि “भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री नौ दिसंबर को ढाका जाएंगे। विक्रम मिस्री ढाका तब जा रहे हैं, जब दोनों देशों में तनातनी की स्थिति है। जायसवाल ने कहा, ”नौ दिसंबर को विदेश सचिव बांग्लादेश जाएंगे और अपने समकक्ष से मुलाक़ात करेंगे, इसके अलावा भी कई बैठकें होंगी।”

सामरिक मामलों के विशेषज्ञ ब्रह्मा चेलानी ने विक्रम मिस्री के बांग्लादेश दौरे पर सवाल उठाया है और उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा है, ”बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों और अवामी लीग के सदस्यों पर हमले जारी हैं। शेख़ हसीना विरोधी पार्टियों और छात्र समूहों के साथ मोहम्मद युनुस बैठकें कर भारत को काउंटर करने की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। ऐसे में भारत अपने विदेश सचिव को ढाका क्यों भेज रहा है?”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

मोजतबा में कौन झुक रहा, भारत को कितना फायदा-क्या नुकसान?

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

by UB India News
July 8, 2026
0

पश्चिम एशिया में बीते चार महीने से जारी संघर्ष में अब एक नया और खतरनाक मोड़ सामने आ गया है।...

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

महज 5 दिन में ही क्यों अंतर्ध्यान हो गए बाबा बर्फानी , जम्मू से अब तक का सबसे बड़ा जत्था 9837 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना …………

by UB India News
July 8, 2026
0

वार्षिक अमरनाथ यात्रा ने बुधवार को नया कीर्तिमान रच दिया। भगवती नगर यात्री निवास जम्मू से एक ही दिन में...

Next Post
सीरिया सरकार ने विद्रोहियों के सामने टेके घुटने, पीएम जलाली विपक्ष को सत्ता सौंपने के लिए हैं तैयार…

सीरिया सरकार ने विद्रोहियों के सामने टेके घुटने, पीएम जलाली विपक्ष को सत्ता सौंपने के लिए हैं तैयार...

पटना में बिजनेस की आड़ में ठगी जासूसी की आशंका, सुरक्षा पर बड़ा सवाल

पटना में बिजनेस की आड़ में ठगी जासूसी की आशंका, सुरक्षा पर बड़ा सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend