ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दुनिया जानती है हम संकट के समय के साथी हैं, भारत टेकन फॉर ग्रांटेड रिश्ते नहीं रखता

UB India News by UB India News
October 22, 2024
in मीडिया
0
दुनिया जानती है हम संकट के समय के साथी हैं, भारत टेकन फॉर ग्रांटेड रिश्ते नहीं रखता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्‍व में जियो पॉलिटक्स हो या अर्थव्यवस्था सबको नया आयाम मिल रहा है. वहीं, यूरोप और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्षों के बीच भारत एक जिम्मेदार और आसरदार आवाज़ के तौर पर उभरा है. NDTV वर्ल्ड समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया में एक उम्मीद की किरण के तौर पर उभरा है. प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि भारत के विकास की बहुत लंबी कहानी है लेकिन अगर बात सिर्फ पिछले 125 दिनों की करें तो उसमें भी भारत तेजी से आगे जा रहा है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे सरकार के तीसरे कार्यकाल के 125 दिन पूरे हुए हैं. पहले 125 दिनों में गरीबों के लिए 3 करोड़  घर बनाने को मंजूरी दी गई है.  125 दिनों में 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाए गए हैं. 125 दोनों में स्टॉक मार्केट में 6% से 7% तक ग्रोथ हुआ है.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

प्रधानमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि 125 दिन में गरीबों के लिए 3 करोड़ पक्के घरों को मंजूरी मिली है.  9 लाख करोड़ के इंफ्रा प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ है.  15 नई वंदे भारत चली हैं, 8 नए एयरपोर्ट पर काम की शुरुआत हुई है. युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपये का पैकेज दिया है.  किसानों के खाते में 21 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए हैं.  70 साल से अधिक बुजुर्गों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गयी है.

पीएम मोदी ने कहा कि 5 लाख घरों में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए गए हैं. मां के नाम अभियान में 90 करोड़ पेड़ लगाए गए हैं.  सेंसेक्स और निफ्टी में 6-7 पर्सेंट की ग्रोथ हुई है फोरेक्स 650 बिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है. भारत की उपलब्धियों की लिस्ट लंबी है. 

पूरी दुनिया में भविष्य को लेकर चिंता है: PM मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समिट में आप लोग अनेक विषयों पर चर्चा करने जा रहे हैं. अलग-अलग सेक्टर्स से जुड़े ग्लोबल लीडर्स भी अपनी बात रखेंगे. बीते 4-5 साल के कालखंड को देखें, तो ज्यादातर चर्चाओं  में एक बात कॉमन रही है, वो बात है चिंता, भविष्य को लेकर. प्रधानमंत्री ने कहा कि  कोरोना के समय चिंता रही कि global pandemic से कैसे निपटें.  कोविड बढ़ा तो दुनिया भर की economy को लेकर चिंता होने लगी.  कोरोना ने महंगाई और बेरोजगारी पर चिंता बढ़ायी. Climate change को लेकर चिंता तो थी ही, फिर जो युद्ध शुरू हुए, उनकी वजह से चिंता और बढ़ गई.

PM मोदी ने बताया भारत का सपना
प्रधानमंत्री ने बताया कि पब्लिक लाइफ में मुझे कई बार भांति भांति के लोग मिल जाते हैं. वे कहते हैं तीन बार सरकार बना ली, इतनी दौड़ धूप क्यों कर रहे हो. देश को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना लिया है, फिर इतनी मेहनक की क्या जरूरत है. ऐसे बोलने वाले ढेर सारे लोग मिल जाते हैं. जो सपने हमने देखें उसमें न चैन है न आराम है.
पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं.  पिछले 10 साल में करीब 12 करोड़ शौचालय बने हैं.  6 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन बने हैं. 15 से ज्यादा एम्स बने हैं.

पीएम मोदी के संबोधन की प्रमुख बातें

  • 21वीं सदी का ये समय मानव इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण समय है,. ऐसे में आज के युग की बड़ी जरूरतें हैं – Stability, Sustainability और Solutions.
  • 6 दशक में पहली बार देश के लोगों ने लगातार तीसरी बार किसी सरकार को अपना जनादेश दिया है. ये stability का संदेश है. 
  • दुनिया और हमारे पास Artificial Intelligence तो है ही, लेकिन हमारे दूसरी AI भी है यानी Aspirational India.जब Aspirational India और Artificial Intelligence की ताकत मिलती है, तब विकास की गति भी तेज होनी स्वाभाविक है. 
  • अब सफलता का मापदंड सिर्फ ये नहीं है कि हमने क्या पाया… अब हमारा आगे क्या लक्ष्य है, हमें कहां पहुंचना है…हम उस ओर देख रहे हैं.
  • पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. पिछले 10 सालों में करीब 12 करोड़ शौचालय बने, 16 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन मिले.

एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में पीएम मोदी ने शिरकत करते हुए कहा कि दुनिया में मची उथल-पुथल के बीच भारत उम्मीद की एक किरण बना है. जब दुनिया चिंता में डूबी है तब भारत आशा का संचार कर रहा है. इस दौरान पीएम मोदी ने भारत की उपलब्धियों को भी जिक्र किया. साथ ही ये भी बताया कि सरकार कैसे लोगों के जीवन को बेहतर बनाने और देश को आगे ले जाने का काम कर रही है.

एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024 – द इंडिया सेंचुरी (NDTV World Summit 2024 – The India Century) का आगाज हो गया है. पीएम मोदी ने ‘एनडीटीवी वर्ल्‍ड’ चैनल को लॉन्‍च किया. एनडीटीवी का ये चैनल कई देशों में दिखाई देगा.

एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में पीएम मोदी ने शिरकत की. इस दौरान पीएम मोदीने कहा कि हमारी सरकार के तीसरे टर्म में 125 दिन पूरे हुए हैं. 125 दिन में गरीबों के लिए 3 करोड़ पक्के घरों को मंजूरी दी है और 9 लाख करोड़ के इंफ्रा प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ है.

पीएम मोदी ने साथ ही कहा कि देश में 15 नई वंदे भारत चली हैं,8 नए एयरपोर्ट पर काम चल रहा है. युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपये का पैकेज दिया है. किसानों के खाते में 21 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए. 70 साल से अधिक बुजुर्गों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज मिल रहा है.

एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में पीएम मोदी ने कहा कि 5 लाख घरों में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए गए हैं, मां के नाम अभियान में 90 करोड़ पेड़ लगाए गए हैं.

पीएम मोदी ने एनडीटीवी के कार्यक्रम में कहा कि सेंसेक्स और निफ्टी में 6-7 पर्सेंट की ग्रोथ हुई है. फोरेक्स 650 बिलियन डॉलर 700 बिलियन डॉलर के पार पहुंचा है. भारत की उपलब्धियों की लिस्ट लंबी है. यह तो बस 125 दिन हैं.

इन 125 दिन में दुनिया भारत में किन विषयों पर चर्चा करने आए हैं. भारत में डिजिटल फ्यूचर पर चर्चा करने के लिए इंटरनेशनल असेंबली हुई. भारत में ग्लोबल फिनटैक फेस्टिवल हुआ.

पीएम मोदी ने कहा कि चुनौतियां भारत के सामने भी हैं, लेकिन एक सेंस ऑफ पॉजिटिविटी यहां है, जिसें हम फील कर रहे हैं, आज भारत हर सेक्टर और क्षेत्र में जिस तेजी से काम कर रहा है, वह अभूतपूर्व है. भारत की स्पीड, भारत का स्केल अभूतपूर्व है.

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे रिश्तों की बुनियाद विश्वसनीयता के आधार पर है. हमारी प्रगति से दुनिया को आनंद आता है.

पीएम मोदी ने कहा कि  भारत अब गुलाम नहीं है, हमें आजाद हुए 75 साल हो गए. अब हम कमर कसकर पूरी तरह से तैयार है.

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया और हमारे पास Artificial Intelligence तो है ही, लेकिन हमारे दूसरी AI भी है यानी Aspirational India. जब Aspirational India और Artificial Intelligence की ताकत मिलती है, तब विकास की गति भी तेज होनी स्वाभाविक है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

लोक व देशहित से जुड़े मुद्दों पर समाज और सरकार की तरफ से ऐसी ही सक्रियता जरूरी है……………..

लोक व देशहित से जुड़े मुद्दों पर समाज और सरकार की तरफ से ऐसी ही सक्रियता जरूरी है……………..

by UB India News
June 23, 2026
0

पूरे देश के लिए अग्नि परीक्षा बनी नीट की सफलता के बाद सरकार में राहत है। मैसेजिंग एप टेलीग्राम पर...

4 पत्रकारों को 5 दिन की जेल…

4 पत्रकारों को 5 दिन की जेल…

by UB India News
December 16, 2025
0

महाराष्ट्र विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति ने विधायक (एमएलसी) अमोल मिटकरी की छवि को कथित रूप से नुकसान पहुंचाने और...

अबकी बार किसका बिहार? रुझानों में फिर NDA सरकार, महागठबंधन का बुरा हाल, कहां से कौन आगे-पीछे?

by UB India News
November 14, 2025
0

Bihar Election Result ECI LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 की तस्वीर साफ होने लगी है. बिहार में एनडीए...

Next Post
मोदी 3.0 में बिहार से , जदयू की अहमियत जरूर बढ़ी, लेकिन सीटें कम गईं, चिराग की दावेदारी मजबूत……….

कौन से सीक्रेट मिशन में जुटी NDA?

नसरल्लाह के बंकर में खजाने का भंडार…….

नसरल्लाह के बंकर में खजाने का भंडार.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend