ADVERTISEMENT
Sunday, August 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भाजपा अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे

UB India News by UB India News
September 7, 2024
in खास खबर, पटना, भाजपा, स्वास्थ
0
भाजपा अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा आज अपने दो दिवसीय दौरे के तहत बिहार आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री शुक्रवार की सुबह 10 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पटना आने के बाद जेपी नड्डा सीएम हाउस जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे। अपने इस दो दिवसीय दौरे पर बिहार में कई योजनाओं का उद्धाटन करेंगे और दरभंगा में एम्स के लिए प्रस्तावित स्थल का भी मुआयना करेंगे। इस दौरान जेपी नड्डा भाजपा के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। इसे लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गयी है। जेपी नड्डा इस दौरे पर चार मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में 200-200 बेड के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का भी उद्घाटन करेंगे।

दरभंगा समेत इन जिलों को मिलेगा फायदा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भागलपुर के जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज में 200 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। वहां से वे गया जाएंगे। गया में अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज में 200 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। नड्डा सात सितंबर को पीएमसीएच में बन रहे वर्ल्ड क्लास अस्पताल को देखने जाएंगे। इसके बाद वे दरभंगा में एम्स के लिए प्रस्तावित स्थल का मुआयना करेंगे। वे दरभंगा मेडिकल कॉलेज में 200 और मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में 200 बेड सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। मुजफ्फरपुर और दरभंगा में केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने पूरी तैयारी की है। 7 सितंबर को देर शाम वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

RELATED POSTS

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

बिहार में आज और कल राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना……….

बता दें 5 एकड़ में 200 करोड़ की लागत से अस्पताल का निर्माण हुआ है. इसमे 200 बेड के इंतजाम है. इनमें 40 अति दक्षता वाले बेड शामिल है. इस अस्पताल में 8 ऑपरेशन थियेटर, ओपीडी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, ट्रामा वार्ड, जेरिएट्रिक्स वार्ड की सुविधा रहेगी. अस्पताल के उद्घाटन की 9 डेडलाइन अब तक फेल हुई है, लेकिन इस बार उद्घाटन की मुहर लग चुकी है. इस अस्पताल के शुरू होने से जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर भार कम हो जाएगा, साथ ही पूर्वी बिहार के मरीजों व सीमांचल के मरीजों के लिए सुविधाजनक होगा.

हालांकि, अस्पताल में अभी पूरी तरह से स्पेशलिस्ट व नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति नहीं हो सकी है. महज 9 डॉक्टरों व 8 नर्सों की ही प्रतिनियुक्ति हो चुकी है, जबकि 7 विभागो में कूल 35 स्पेशलिस्ट व 80 नर्स की जरूरत है. नियमतः एक विभाग में एक प्रोफेसर, एक एसोसियेट प्रोफेसर, एक असिस्टेंट प्रोफेसर, दो सीनियर रेजिडेंट चाहिए. 160 बेड का इंडोर होगा. इसके लिए प्रति बेड पर दो नर्स की जरूरत होगी. स्टाफ, पैरा मेडिकल और टेक्नीशियन मिलाकार 90 से ज्यादा स्टाफ की जरूरत होगी. अस्पताल में 91 मशीनों में से 73 मशीनें फाइनल हो चुकी है जिनमें से 59 मशीनों की आपूर्ति हो चुकी है और 25 मशीनें इंस्टॉल कर ली गई है.

जेपी नड्डा का पटना में कार्यक्रम

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार को आइजीआइएमएस में बने पूर्व भारत के सबसे बड़े व अत्याधुनिक नेत्र अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. 12 बजे से डेढ़ बजे तक वह आइजीआइएमएस में रहेंगे और पौने दो बजे गया के लिए रवाना हो जायेंगे. उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री दिलीप जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद रविशंकर प्रसाद, स्थानीय विधायक संजीव चौरसिया समेत 11 मंत्री रहेंगे. मंच पर कुल 35 गणमान्य के लिए कुर्सियां लगायी गयी हैं. क्षेत्रीय चक्षु संस्थान जी प्लस 4 भवन के सामने हजार से अधिक लोगों की क्षमता का वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है.

आयुर्वेदिक कॉलेज के दो लेक्चर व कॉन्फ्रेंस हाल का होगा उद्घाटन

पटना के राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में आयुर्वेद की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है. अब संस्थान में छात्रों को लेक्चर थियेटर व कांन्फ्रेंस हाल की सुविधा मिलेगी. कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ संपूर्णानंद तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा संस्थान के नवनिर्मित दो लेक्चर थिएटर व एक कॉन्फ्रेंस हाल का आइजीआइएमएस से वर्चुअली उद्घाटन करेंगे. यह निर्माण प्री-फैब से किया गया है. बीएमएसआइसीएल ने इसे हाल ही में कॉलेज को स्थानांतरित किया है.

भागलपुर और गया के कार्यक्रम

पटना के कार्यक्रम को संपन्न करके जेपी नड्डा भागलपुर जाएंगे. जहां 200 करोड़ की लागत से बने 200 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. जबकि बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सिंह और जयंत राज भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. यहां से जेपी नड्डा गया के लिए रवाना हो जाएंगे. गया में अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज में 200 बेड के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्धाटन करेंगे.

भाजपा की बैठक और दरभंगा व मुजफ्फरपुर के कार्यक्रम

जेपी नड्डा 6 सितंबर की शाम को भाजपा कार्यालय में बिहार भाजपा के नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे. शुक्रवार को पटना में रात्रि विश्राम करेंगे और शनिवार को दरभंगा के लिए रवाना होंगे. जहां एम्स के लिए प्रस्तावित स्थल का मुआयना करेंगे. दरभंगा में 200 और मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में भी 200 बेड के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री करेंगे. 7 सितंबर की शाम को जेपी नड्डा दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

by UB India News
August 9, 2026
0

बिहार के व्यवहार न्यायालयों में कार्यरत न्यायिक कर्मचारियों की वर्षों से लंबित सेवा संबंधी मांगों को लेकर रविवार को पटना...

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार में आज और कल राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना……….

by UB India News
August 9, 2026
0

 बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 10 अगस्त 2026 को राज्य के कई...

कल तिरंगा यात्रा को लेकर पटना ट्रैफिक में हुआ बदलाव …..

कल तिरंगा यात्रा को लेकर पटना ट्रैफिक में हुआ बदलाव …..

by UB India News
August 9, 2026
0

जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक सोमवार सुबह आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर पटना यातायात पुलिस ने शहर...

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से बिहारी बाबू और...

Next Post
लोकसभा चुनाव के बाद मणिपुर में फिर हिंसा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मणिपुर में पहली बार मीडियम मशीन गन का इस्तेमाल होगा

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी होने के बाद पार्टी में घमासान

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी होने के बाद पार्टी में घमासान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend