ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इमरान खान की रिहाई को लेकर हजारों समर्थक सड़क पर, पाकिस्तान में बांग्लादेश जैसे हालात तो नहीं?

भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में हालात बेकाबू है। उधर पाकिस्तान में भी ऐसी हालात की स्थिति बन सकती है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थक शहबाज सरकार से खफा हैं। साथ ही इमरान खान के बड़ी संख्या में सड़क पर हैं।

UB India News by UB India News
August 7, 2024
in खास खबर
0
इमरान खान की रिहाई को लेकर हजारों समर्थक सड़क पर, पाकिस्तान में बांग्लादेश जैसे हालात तो नहीं?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के हजारों समर्थकों ने सोमवार को उनकी गिरफ्तारी के एक साल पूरा होने पर उनकी तत्काल रिहाई की मांग को लेकर देश के संवेदनशील उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में रैली निकाली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस रैली को इमरान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी की सरकार पर बिना किसी देरी के पूर्व प्रधानमंत्री को रिहा करने का दबाव बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। यह रैली खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के स्वाबी शहर में निकाली गई, जहां इमरान की पार्टी का शासन है।

2022 के बाद सबसे बड़ा प्रदर्शन

इमरान के 10,000 से अधिक समर्थकों को स्वाबी में पार्टी के झंडे लहराते और पूर्व प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे लगाते हुए देखा गया। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अपने भाषण में प्रदर्शनकारियों से कहा कि इमरान जल्द ही उनके बीच होंगे। यह साल 2022 के बाद देश में सबसे बड़ा प्रदर्शन है, जब इमरान को संसद में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

बड़े प्रदर्शन की है योजना

खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री अली अमीन गांदापुर ने प्रदर्शनकारियों से आगामी हफ्तों में इस्लामाबाद की ओर कूच करने के लिए तैयार रहने को कहा, क्योंकि पीटीआई की इस महीने के अंत या अगले महीने की शुरुआत में राजधानी में बड़ा प्रदर्शन करने की योजना है। गांदापुर ने कहा कि अगर पार्टी को राष्ट्रीय राजधानी में रैली करने की अनुमति नहीं दी गई, तो वह हर प्रतिबंध की अवज्ञा करेगी।

जेल में हैं इमरान

इस्लामाबाद की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में इमरान खान को तीन साल की जेल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद पांच अगस्त 2023 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हाल के महीनों में इमरान के खिलाफ सभी मामलों में सजा निलंबित कर दी गई या पलट दी गई। हालांकि, वह अभी जेल में ही हैं, क्योंकि उनके खिलाफ कुछ मामलों की सुनवाई लंबित है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
वायनाड लैंडस्लाइड, मौत का आंकड़ा 402 पहुंचा, सर्च ऑपरेशन का आज 8वां दिन

वायनाड लैंडस्लाइड, मौत का आंकड़ा 402 पहुंचा, सर्च ऑपरेशन का आज 8वां दिन

पेरिस ओलिंपिक का आज 11वाँ दिन , आज भारत का फुल शेड्यूल…

पेरिस ओलिंपिक का आज 11वाँ दिन , आज भारत का फुल शेड्यूल…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend