बजट में इस बार सरकार ने मोटे तौर पर 7 चीजों पर कस्टम ड्यूटी घटा दी है और 2 की ड्यूटी बढ़ा दी है। इससे करीब 7 प्रोडक्ट सस्ते और 2 प्रोडक्ट महंगे हो सकते हैं। सस्ते होने वाले प्रोडक्ट में मोबाइल फोन और सोना-चांदी है। वहीं प्लास्टिक से जुड़े प्रोडक्ट महंगे हो सकते हैं।
हालांकि ये प्रोडक्ट कितने सस्ते होंगे या महंगे ये तय नहीं है। सरकार ने 1 जुलाई 2017 को देशभर में GST लागू किया था, जिसके बाद से बजट में केवल कस्टम ड्यूटी बढ़ाई-घटाई जाती है। ड्यूटी के बढ़ने और घटने का इनडायरेक्ट असर चीजों की कीमतों पर पड़ता है।
एक साल में सिलेंडर 300 रुपए सस्ता, सोना-चांदी 13,000 रुपए महंगे
बीते एक साल में सोना-चांदी 13,000 रुपए महंगे हुए है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 300 रुपए घटे हैं। इस दौरान तुअर दाल करीब 30 रुपए प्रति किलो महंगी हुई है। सोयाबीन तेल, आटा और चावल के दामों में ज्यादा बदलाव नहीं आया है।
मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश हो चुका है. ये बजट नरेंद्र मोदी के लिए बतौर पीएम लगातार तीसरे कार्यकाल का पहला बजट था. यूं तो खासतौर पर इस बजट को किसान, महिलाएं, युवा और टैक्सपेयर्स केंद्रीत करार दिया जा रहा था, मगर टैक्स स्लैब पर सबकी निगाहें थी.. बजट 2024 पेश होने के बाद कई ऐसी चीजें हैं, जो अब महंगी होंगी और कुछ ऐसी चीजों हैं जिनके दाम अब बहुत कम होने वाले हैं. लिहाजा हम आपको इससे जुड़ी पूरी लिस्ट बताने जा रहे हैं…
गौरतलब है कि, इस लिस्ट में कई ऐसी चीजें भी हैं, जो आपके रोजाना काम आने वाली है. साथ ही कुछ ऐसी चीजें भी शामिल हैं, जिसपर आप इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं. साथ ही साथ कुछ ऐसी चीजों के बारे में भी बताने जा रहे हैं, जिनके दामों में इजाफा होने वाला है.
इन चीजों की कीमतों में आएगी गिरावट
1. कैंसर की दवाएं
2. सोना-चांदी और इंपोर्टेड ज्वेलरी जैसे प्लैटिनम
3. मोबाइल फोन और मोबाइल चार्जर
4. सोलर पैनल
5. चमड़े से बने सामान
6. गाड़ियों की बैटरी
7. स्टील और लोहा श्रिंप
8. फिश फिड
9. इलेक्ट्रिक व्हीकल
10. प्रेशियस मेटल्स
इन चीजों की कीमतों में होगा इजाफा
1. स्पेसिफाइड दूर संचार उपकरण
2. पीवीसी प्लास्टिक
3. पेट्रो केमिकल
4. हवाई जहाज से यात्रा
खैर, बजट 2024 से हर भारतीय को काफी ज्यादा उम्मीदें थी. लिहाजा मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल पहले बजट का पिटारा खोलने के साथ ही हर वर्ग को खुश करने की कोशिश की है.







