ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बोइंग के स्पेस कैप्सूल ने दिया धोखा ,स्पेस स्टेशन में फंस गईं है सुनीता विलियम्स

UB India News by UB India News
June 26, 2024
in अंतरिक्ष, खास खबर
0
बोइंग के स्पेस कैप्सूल ने दिया धोखा ,स्पेस स्टेशन में फंस गईं है सुनीता विलियम्स
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नासा के इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) गईं सुनीता विलियम्स वहां फंस गई हैं. उन्हें धरती पर लौटने में अभी कुछ और वक्त लग सकता है. वह अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर सवार होकर स्पेस स्टेशन गई थीं. हालांकि नासा को उनके लौटने का प्लान तीसरी बार टालना पड़ा है. इससे यह चिंता बढ़ गई है कि भारतीय मूल की सुनीता और बुच वहीं ‘फंस सकते हैं.’

दरअसल बोइंग की यह मिशन शुरुआत में मुश्किलों में फंसता रहा है और कई बार इसकी उड़ान टालनी पड़ी थी. आखिरकार 6 जून, 2024 को यह अंतरराष्ट्रीय स्पेश स्टेशन (आईएसएस) तक पहुंच पाया. हालांकि अब इसके सफर में एक और बाधा आ गई है.

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

बोइंग ने स्पेस कैप्सूल ने दिया धोखा
उधर बोइंग ने एक बयान में कहा कि स्पेस कैप्सूल में थ्रस्टर फेलियर और लीक वॉल्व जैसी कुछ तकनीकी समस्याएं आ गई थीं और इसे ठीक करने के लिए ही विलियम्स और बुच की वापसी टालनी पड़ी है.

कल्पना चावला की याद ने बढ़ाई सिहरन
सुनीता विलियम्स के इस अंतरिक्ष यात्रा में आ रही इन अड़चनों ने सिहरन बढ़ा दी है. कई लोग तो भारतीय मूल की एक और अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की याद दिला रहे हैं, जो इसी तरह ISS से लौटते समय हादसे का शिकार हो गई थीं और उनकी मौत हो गई थी.

नासा को भी इस खतरे का एहसास है और यही वजह है कि वह कोई रिस्क नहीं लेना चाहता. शुरुआत में बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स को ISS पर नौ दिन रुककर 15 जून तक पृथ्वी पर वापस लौटना था. हालांकि NASA ने उनकी वापसी की डेट तीन बार बढ़ा दी और अब यह साफ नहीं कि ये दोनों अंतरिक्ष यात्री कब वापस लौट सकेंगे.

नासा ले सकती है मस्क की मदद
वहीं ब्रिटिश टैबलॉयड डेलीमेल ने एक्सपर्ट्स से बातचीत के हवाले से बताया कि नासा को उन दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए नया रॉकेट भेजने के लिए मजबूर किया जा सकता है. इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मिशन को पूरा करने के लिए एलन मस्क के स्पेसएक्स की मदद ली जा सकती है.

अखबार के मुताबिक, न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के प्रोफेसर कात्सुओ कुराबायशी ने कहा, ‘स्टारलाइनर की मौजूदा हालत को देखते हुए यह संभव है कि नासा अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित घर लाने के लिए स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन जैसे अंतरिक्ष यान का उपयोग करने का फैसला ले.’

इसके साथ ही उन्होंने सुनीता विलियम्स और बुच की सुरक्षा को लेकर जताई जा रही चिंताओं को दूर करते हुए कहा, ‘जहां तक ​​मैं इस समय बता सकता हूं, मिशन को जुलाई तक टालने से कोई गंभीर चिंता पैदा नहीं होनी चाहिए. उधर नासा ने भी उम्मीद जताई है कि जुलाई की शुरुआत से पहले दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस धरती पर लाया जा सकेगा.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
लोकसभा में आज दिल्ली सर्विस बिल पर चर्चा : अमित शाह का तंज केजरीवाल सरकार का मकसद सेवा करना नहीं

आजादी के बाद पहली बार लोकसभा स्पीकर का चुनाव होगा, एनडीए से ओम बिरला तो विपक्ष ने के. सुरेश को बनाया उम्मीदवार

केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आज फिर SC में सुनवाई

अरविंद केजरीवाल को मिल जाएगी जमानत? दिल्ली हाई कोर्ट आज दोपहर 2.30 बजे सुनाएगा फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend