ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महामुकाबला

UB India News by UB India News
June 25, 2024
in क्रिकेट, खास खबर
0
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महामुकाबला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया की एक कठिन परीक्षा होनी है। भारतीय टीम की सेमीफाइनल में जगह करीब करीब पक्की है, लेकिन जब तक नाम के आगे बड़ा क्यू न लग जाए, त​ब कुछ कहा नहीं जा सकता। क्या भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई चुनौती का सामना कर पाएगी और जीत दर्ज कर आगे जाएगी, ये सवाल इस वक्त सबसे बड़ा है। अगर केवल टी20 वर्ल्ड कप की ही बात की जाए तो भारतीय टीम इस मामले में विरोधी टीम से आगे चल रही है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा महामुकाबला 

टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए जो टीम असल चुनौती रही है, वो ऑस्ट्रेलिया ही है। जब भी इन दोनों टीमों का आमना सामना होता है तो पूरी दुनिया सांस रोक कर मुकाबला देखती है। आज भी काफी हद तक ऐसा ही होगा। ये बात सच है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें ग्रुप ए से सेमीफाइनल में जाने के प्रबल दावेदार हैं, लेकिन फिर भी कुछ भी हो सकता है। इस साल वैसे भी कई सारे उलटफेर पहले ही हो चुके हैं, भारतीय टीम इसका हिस्सा कतई नहीं बनना चाहेगी। खास बात ये है कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच करीब 8 साल बाद मुकाबला होने जा रहा है, इसलिए इस मैच को लेकर रोमांच अपने चरम पर है।

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

ऑस्ट्रेलिया के सामने टीम इंडिया का पलड़ा भारी 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 विश्व कप में पहला मुकाबला साल 2007 में ही हुआ था। उस मैच में टीम इंडिया ने कंगारू टीम को 15 रन से हराने में कामयाबी हासिल ​की थी। इसके बाद साल 2010 और साल 2012 में भी भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने सामने आए, लेकिन इन दोनों बार टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा। इसके बाद भारतीय टीम ने साल 2014 में वापसी की। भारत ने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया को 73 रन से मात दी थी। वहीं साल 2016 में जब ये दोनों टीमें फिर से भिड़ीं तो इस बार भारत ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी। इसके बाद अब फिर से दोनों के बीच मुकाबला होगा।

भारत ने 5 में से 3 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया से जीते हैं 

कुल मिलाकर देखा जाए तो भारत और ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 5 मुकाबले हुए हैं, उसमें से दो मैच ऑस्ट्रेलिया और तीन भारत ने अपने नाम किए हैं। यानी भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। खास बात ये भी है कि पिछले 12 साल से टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत को हरा नहीं पाई है। ये भी आंकड़ा दिलचस्प है। लेकिन जिस तरह से अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर उसकी सांसें अटका दी हैं, उससे साफ है कि आज जब ये टीम मिचेल मार्श की कप्तानी में मैदान में उतरेगी तो अपना सब कुछ झोंकने के लिए तैयार नजर आएगी। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प और काफी रोचक होगा। टीम इंडिया जीत दर्ज करेगी, इसकी पूरी संभावना है, लेकिन कुछ उलटफेर हो जाए तो बात अलग है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
संसद के पहले दिन संविधान को बनाया हथ‍ियार, विपक्ष के हाथों में दिखी लाल रंग की किताब

संसद के पहले दिन संविधान को बनाया हथ‍ियार, विपक्ष के हाथों में दिखी लाल रंग की किताब

NEET पेपर लीक मामले में एक और खुलासा, परीक्षा माफियाओं ने साइबर गैंग से साथ मिलकर दिया था अंजाम !

NEET पेपर लीक मामले में एक और खुलासा, परीक्षा माफियाओं ने साइबर गैंग से साथ मिलकर दिया था अंजाम !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend