ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज कश्मीर जा रहे PM मोदी, डल झील के किनारे करेंगे योग, जानें कब-किस कार्यक्रम में होंगे शामिल

UB India News by UB India News
June 21, 2024
in जम्मू कश्मीर
0
आज कश्मीर जा रहे PM मोदी, डल झील के किनारे करेंगे योग, जानें कब-किस कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी ये पहली जम्मू-कश्मीर यात्रा है। खास बात ये है कि पीएम मोदी इस जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। वह श्रीनगर की डल झील के किनारे योग दिवस मनाएंगे। योग दिवस से पहले पीएम मोदी आज शाम 6 बजे युवाओं के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। ये कार्यक्रम श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल सेंटर में होगा। हाल के दिनों में इस केंद्र शासित प्रदेश में कुछ आतंकवादी घटनाएं भी हुई हैं। पीएम के दौरे को देखते हुए पूरे श्रीनगर को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। शेर ए कश्मीर इंटरनेशनल सेंटर और डल झील के आसपास सुरक्षा के ऐसे इंतजाम किए गए हैं कि परिंदा भी पर ना मार सके।

1500 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की देंगे सौगात

पीएम मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर को 1500 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात देंगे। इसके बाद वह 21 जून की सुबह साढ़े 6 बजे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीनगर में योग कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री साल 2015 से हर साल योग दिवस पर आयोजित समारोहों का नेतृत्व करते रहे हैं। उन्होंने दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, लखनऊ, मैसूर और यहां तक कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय सहित विभिन्न प्रतिष्ठित स्थानों पर योग दिवस समारोहों का नेतृत्व किया है। इस वर्ष योग दिवस का विषय ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ है और यह व्यक्तिगत व सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने में दोहरी भूमिका पर प्रकाश डालता है। पीएमओ ने कहा कि यह आयोजन जमीनी स्तर पर भागीदारी और ग्रामीण क्षेत्रों में योग के प्रसार को प्रोत्साहित करेगा।

RELATED POSTS

सुबह-सुबह NIA का बड़ा एक्शन, कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी के ठिकानों पर छापामारी

सेना की फाइनल स्ट्राइक में जैश का पूरा खेल खत्म………………

जानें पूरा कार्यक्रम-

  • पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री 20 जून की शाम लगभग छह बजे श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में ‘युवाओं को सशक्त बनाना, जम्मू-कश्मीर को बदलना’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।
  • इस अवसर पर, प्रधानमंत्री स्टालों का निरीक्षण करेंगे और जम्मू-कश्मीर के ‘यंग अचीवर्स’ (उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं) के साथ बातचीत करेंगे।
  • प्रधानमंत्री इस दौरान 1,500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 84 प्रमुख विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे।
  • जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, उनमें सड़क बुनियादी ढांचे, जल आपूर्ति योजनाओं और उच्च शिक्षा में बुनियादी ढांचे आदि से संबंधित परियोजनाएं हैं।
  • इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री चेनानी-पटनीटॉप-नाशरी खंड में सुधार, औद्योगिक सम्पदा के विकास एवं छह सरकारी डिग्री कॉलेज के निर्माण जैसी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
  • वह 1,800 करोड़ रुपये की लागत वाली कृषि और संबद्ध क्षेत्रों (जेकेसीआईपी) परियोजना में प्रतिस्पर्धात्मकता सुधार की भी शुरुआत करेंगे। यह परियोजना जम्मू एवं कश्मीर के 20 जिलों के 90 ब्लॉकों में लागू की जाएगी।
  • प्रधानमंत्री सरकारी सेवा में नियुक्त 2,000 से अधिक व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे।
  • प्रधानमंत्री अगले दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सुबह साढ़े 6 बजे श्रीनगर में मुख्य समारोह का नेतृत्व करेंगे।

सुरक्षाबलों को मिली दो बड़ी कामयाबी

वहीं, पीएम मोदी की कश्मीर यात्रा से पहले सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। एक तो कुपवाड़ा के एनकाउंटर में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। दोनों आतंकी लश्कर से जुड़े बताए जा रहे हैं जबकि दूसरी बड़ी कामयाबी रियासी में वैष्णो देवी जा रही बस पर आतंकी हमले की जांच में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि हकीम नाम के इस शख्स ने पैसे लेकर आतंकियों को अपने घर पर पनाह दी थी। अब इससे पूछताछ में बाकी आतंकियों की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। इस मामले की जांच अब NIA कर रही है।

अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी पीएम मोदी योग को अपने जीवन में शामिल करने का आग्रह करते हुए ‘योग-आसन’ का AI जनरेटेड वीडियो शेयर कर रहे हैं।आज पीएम ने शशांकासन का AI जनरेटेड वीडियो शेयर किया है।संस्कृत में शशांक का अर्थ है खरगोश। इस आसन को करते समय आपकी स्थिति खरगोश जैसी हो जाती है इसलिए इसे शशांकासन कहते हैं।पीएम मोदी ने कहा कि शशांकासन करने से शरीर से स्ट्रेस और अवसाद दूर होता है।इस आसन को करने से क्या फायदे होंगे और इसे कैसे करना चाहिए इस बारे में भी जानकारी दी

कैसे करना चाहिए शशांकासन?

इसे आसन को करने के लिए आप व्रजासन की मुद्रा में सबसे पहले बैठ जाएं। अपने हाथों को अपने घुटनों पर रखें। अब दोनों घुटनों को आरामदायक स्थिति में जितना हो सके उतना फैलाएं। सुनिश्चित करें की आपके पैर के अंगूठे एक दूसरे को छू रहे हों।आप अपनी हथेलियों को घुटनों के बीच रखें और अपना सांस छोड़ें। और अपनी हथेलियों को आगे की ओर खिचंते हुए अपने शरीर को झुकाएं। आपकी भुजाएं समांतर होनी चाहिए। सामने देखते हुए कुछ देर तक इसी मुद्रा में रहें। अब सांस लेते हुए उअप्र की तरफ आएं और अपने शरीर को सीधा कएर्ण ुर सांस छोडेट हुए फिर से व्रजासन की मुद्रा में आ जाएं

इस आसन को करने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं?
अगर आप कब्ज की समस्या से पीड़त यहीं तो यह आसान आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।इस आसन को करने से स्ट्रेस और अवसाद कम होता है।अगर आप इस आसन को नियमित रूप से कर रहे हैं तो आपके गुस्से भी कंट्रोल होगा। यह आसन पीठ दर्द में भी लाभाकरी है।

किन लोगों को यह आसान नहीं करना चाहिए?
जिन लोगों को गठिया की शिकायत है उन्हें यह आसन बेहद सावधानी के साथ या नहीं करना चाहिए। जिन लोगों के पीठ में बहुत ज़्यादा दर्द होता है उन्हें भी यह आसान नहीं करना चाहिए। अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं तो सावधानी के साथ करना चाहिए। या फिर पहले डॉक्टर से कंसल्ट कर लें फिर यह आसन करें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

हथियार तस्करी मामले में हरियाणा से बिहार तक एनआईए की छापेमारी…………

सुबह-सुबह NIA का बड़ा एक्शन, कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी के ठिकानों पर छापामारी

by UB India News
May 26, 2026
0

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी कश्मीर के खिलाफ कश्मीर में बड़ा अभियान चलाते हुए मध्य और दक्षिण...

सेना की फाइनल स्ट्राइक में जैश का पूरा खेल खत्म………………

सेना की फाइनल स्ट्राइक में जैश का पूरा खेल खत्म………………

by UB India News
February 24, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के जम्मू मंडल में पिछले तीन वर्षों से सक्रिय आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक खतरनाक मॉड्यूल को भारतीय सेना...

श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर गणतंत्र दिवस के मौके पर जश्न का माहौल

श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर गणतंत्र दिवस के मौके पर जश्न का माहौल

by UB India News
January 28, 2026
0

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में स्थित ऐतिहासिक लाल चौक पर गणतंत्र दिवस के मौके पर जश्न का माहौल है। यहां...

जम्मू-कश्मीर: NC सांसद रूहुल्लाह से लेकर महबूबा मुफ्ती तक… आखिर क्यों किए गए नजरबंद

जम्मू-कश्मीर: NC सांसद रूहुल्लाह से लेकर महबूबा मुफ्ती तक… आखिर क्यों किए गए नजरबंद

by UB India News
December 29, 2025
0

अधिकारियों ने PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रूहल्लाह मेहदी सहित कई नेताओं को उनके...

दिल्ली धमाका मामले में नए खुलासे ,दिल्ली ब्लास्ट से 18 घंटे पहले कहां था आतंकी उमर………..

दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA का एक्शन जारी………

by UB India News
December 2, 2025
0

दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट मामले की जांच NIA कर रही है। इसी कड़ी...

Next Post
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मिलीं अमेरिकी नेता नैंसी पेलोसी, आखिर इस मुलाकात का क्या मकसद?

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मिलीं अमेरिकी नेता नैंसी पेलोसी, आखिर इस मुलाकात का क्या मकसद?

सबसे शक्तिशाली समझौता! जंग के हालात में क्या करेंगे रूस और उत्तर कोरिया

सबसे शक्तिशाली समझौता! जंग के हालात में क्या करेंगे रूस और उत्तर कोरिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend