ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खात्मे का ब्लूप्रिंट तैयार, PM मोदी बोले- कोई कसर न छोड़ें

UB India News by UB India News
June 16, 2024
in अपराध, खास खबर, जम्मू कश्मीर
0
कुलगाम एनकाउंटर में लश्कर के टॉप कमांडर बासित अहमद डार समेत तीन आतंकी ढेर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ दिनों से सिलसिलेवार आतंकी हमले हो रहे हैं जिसे देखते हुए अब प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। खबर है कि मोदी सरकार ने आतंकियों के खात्मे का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। सिलसिलेवार हमलों के बाद पीएम मोदी ने बैठकें की। NSA और अन्य अधिकारियों के साथ पीएम ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति की समीक्षा भी की और मामले को लेकर अमित शाह से चर्चा की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के दौरान आतंकवाद विरोधी क्षमताओं का पूरा स्पेक्ट्रम तैनात करने को कहा है जिसके बाद से एक्शन प्लान में तेजी आ गई है। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने उनसे आतंकवाद से निपटने की हमारी क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल करने को कहा।’’  वहीं, दूसरी ओर सुरक्षाबलों का ऑपरेशन ऑल आउट तेज हो गया है। सेना का दावा है कि बड़ी लीड्स के आधार पर जल्द से जल्द आतंकियों को खत्म कर दिया जाएगा।

सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर में पिछले 4 दिन में चार आतंकी हमले हुए हैं जिसके बाद से घाटी में ऑपरेशन ऑल आउट तेज हो गया है। आतंकियों की तलाश के लिए जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आर्मी, पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्सेस इस काम में लगी हैं तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फुल एक्शन में हैं। अधिकारियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री अपने मंत्रियों से भी बात कर रहे हैं। खबर है कि पीएम ने अमित शाह से भी मामले को लेकर बात की सुरक्षा बलों की तैनाती और आतंकवाद विरोधी अभियानों पर चर्चा की जिसके बाद जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा से चर्चा हुई। मनोज सिन्हा से जम्मू-कश्मीर के हालात के बारे में जानकारी ली गई।

RELATED POSTS

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

आधुनिक हथियारों से लैस सेना

दूसरी ओर बारिश और खराब मौसम के बीच सेना के जवान मोर्चे पर डटे हुए हैं। ड्रोन के जरिए टेरेरिस्ट्स की तलाश की जा रही है और आर्मी इस ऑपरेशन में टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल कर रही है। जम्मू कश्मीर के कई जिलों को हाईअलर्ट पर रखा गया है। खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षाबलों पर आतंकी हमलों की चेतावनी दी है जिसे देखते हुए भद्रवाह, डोडा समेत कई जगहों पर सेना का कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है। सेना के साथ-साथ जम्मू कश्मीर पुलिस भी आतंकियों की तलाश में जुटी है।

सुरक्षा एजेंसियों को पूरा भरोसा है कि एक दो दिन में ही आतंकियों को मार गिराया जाएगा। आतंकवादियों के बारे में लगातार लीड्स सुरक्षाबलों को मिल रही हैं ऐसे में बहुत जल्द आतंकवादियों को न्यूट्रलाइज़ कर लिया जाएगा।

दहशतगर्दों का खात्मा जल्द

पिछले कुछ सालों में ऑपरेशन ऑल आउट के जरिए क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म में काफी कमी आई है इसको देखते हुए आतंकी गुटों ने भी अपनी स्ट्रैटजी बदली है। साल 2022 में मारे गए 187 आतंकियों में 57 विदेशी थे जबकि पिछले साल 76 आतंकी मारे गए उनमें से 55 आतंकी विदेशी थे। ये विदेशी आतंकी लंबे समय तक जंगलों में छिपने और गुरिल्ला वॉर में ट्रेन्ड किया जाते हैं।

पीएम की समीक्षा बैठक के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई भी सामने आई है। रियासी में तीर्थयात्रियों से भरी बस पर हुए आतंकवादी हमले की जांच के सिलसिले में 50 लोगों को हिरासत में लिया गया जिनसे पूछताछ का सिलसिला जारी है। हमले में शामिल 4 आतंकवादियों के स्केच पुलिस पहले ही जारी कर चुकी है और अब प्रशासन का टारगेट जल्द से जल्द आतंकियों का मार गिराना है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

Next Post
जी-7 शिखर सम्मेलन : इटली में PM मोदी की बाइडन ,मेलोनी, पोप फ्रांसिस से होगी मुलाकात

जी-7 शिखर सम्मेलन : इटली में PM मोदी की बाइडन ,मेलोनी, पोप फ्रांसिस से होगी मुलाकात

आतंकियों का अब होकर रहेगा अंत… बन रहा है मास्टर प्लान,  अमित शाह के साथ अजीत डोभाल-सेना प्रमुखों की हाई प्रोफाइल बैठक

आतंकियों का अब होकर रहेगा अंत... बन रहा है मास्टर प्लान, अमित शाह के साथ अजीत डोभाल-सेना प्रमुखों की हाई प्रोफाइल बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend