ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज भारत-पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क में खेला जाएगा महा मुकाबला

UB India News by UB India News
June 10, 2024
in क्रिकेट, खास खबर
0
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज भारत-पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क में खेला जाएगा महा मुकाबला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में 9 जून को न्यूयॉर्क के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अपना आगाज आयरलैंड के खिलाफ मैच में जीत के साथ किया। वहीं बाबर आजम की कप्तानी में खेल रही पाकिस्तान टीम की निराशाजनक शुरुआत देखने को मिली जिसमें उन्हें अमेरिका के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 36 रनों से जीत हासिल की।

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां मैच खेला जाएगा. न्यूयॉर्क में यह मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान के​ खिलाड़ी जब आमने सामने क्रिकेट के मैदान पर होते हैं तो रोमांच अपने शिखर पर होता है. ऐसे में 9 जून को भी भारत-पाकिस्तान के बीच एक रोमांचक मुकाबले की फैंस को उम्मीद है. चलिए जानते हैं कि IND vs PAK मैच में किन खिलाड़ियों को चुनकर आप अपना बेस्ट ड्रीम11 टीम बना सकते हैं.

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

 

भारत पाकिस्तान मैच में कैसी होगी पिच?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच अबतक सबसे ज्यादा चर्चा में रही है. बता दें कि नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम पर ड्रॉप इन पिचों का इस्तेमाल किया गया है. भारत और आयरलैंड का इसी मैदान पर खेला गया था. उससे पहले श्रीलंका और साउथ अफ्रीका की टीम भी यहीं खेली थी. पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मुश्किल है. पिच पर इतनी उछाल है कि बल्लेबाज चोटिल हो रहे हैं. वहीं तेज गेंदबाज का बोलबाला देखने को मिल रहा है. ऐसे में भारत और पाकिस्तान के मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है.

इस पिच पर खिलाड़ियों पर चोटिल होने का खतरा

बीते दिन जब भारत और आयरलैंड के यहां मैच खेला गया तो बल्लेबाजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. रोहित शर्मा पिच की उछाल की वजह से चोटिल हो गए, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. पंत भी चोटिल हुए थे, हालांकि वह मैदान छोड़कर नहीं गए. नसाउ स्टेडियम में गेंद बहुत ज्यादा मूवमेंट कर रही है, इसलिए अभी तक पहले खेलने वाली टीम ने इस मैदान पर 100 रन का आंकड़ा भी नहीं छुआ है. ऐसे में पिच को लेकर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं.

T20 World Cup 2024 के लिए ऐसी है दोनों की स्क्वाड: 

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), सैम अयूब, मोहम्मद रिजवान, आजम खान, शादाब खान, फखर जमान, उस्मान खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, अबरार अहमद, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ.

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

Next Post
स्मृति ईरानी, मीनाक्षी लेखी…मोदी 3.0 में इन 20 मंत्रियों का कटा पत्ता

स्मृति ईरानी, मीनाक्षी लेखी...मोदी 3.0 में इन 20 मंत्रियों का कटा पत्ता

प्रधानमंत्री पद की शपथ से पहले मोदी ने की चाय पर मीटिंग, पहुंचे सभी सम्भावित मंत्री

100 दिन के एजेंडा पर करना है काम', संभावित मंत्रियों को मोदी का मंत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend