ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चंडीगढ़ में कंगना रनोट के थप्पड़कांड पर बवाल…….

UB India News by UB India News
June 7, 2024
in खास खबर, महिला युग
0
चंडीगढ़ में कंगना रनोट के थप्पड़कांड पर बवाल…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से BJP की लोकसभा सांसद चुनी गई बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट को थप्पड़ मारने पर बवाल मचा हुआ है। कंगना को CISF की लेडी कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मारा था। जिसके बाद कुलविंदर को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं कंगना रनोट ने थप्पड़ मारने के बाद कहा कि मेरी चिंता यह है कि जो आतंकवाद पंजाब में बढ़ रहा है, उसे हम कैसे हैंडल करेंगे।’

इस मामले में किसान संगठन कुलविंदर कौर के समर्थन में आ गए हैं। किसान नेता सरवण पंधेर ने आरोप लगाया कि कंगना रनोट का डोप टेस्ट होना चाहिए। उन्होंने ये भी दावा किया कि कुलविंदर के बच्चों को गायब कर दिया गया है। सरकार इसकी जानकारी दे वर्ना वे विरोध-प्रदर्शन करेंगे। इस बारे में चंडीगढ़ में किसान नेता जगजीत डल्लेवाल और पंधेर ने कहा कि वे आज शुक्रवार को DGP गौरव यादव से मिलेंगे। 9 जून को वे मोहाली में इकट्‌ठा होकर इंसाफ मार्च निकालेंगे।

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

सिखों की सर्वोच्च संस्था शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) भी कॉन्स्टेबल की सपोर्ट में आ गई है। प्रधान हरजिंदर धामी ने कहा कि कंगना अपनी जुबान से आतंकवाद फैला रही है।

वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस घटना को गंभीर बताया। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि इस मामले में CISF के अफसरों से बात की है। एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए जिम्मेदार लोग खुद ही सुरक्षा का उल्लंघन कर रहे हैं।

वहीं पंजाब में किसान आंदोलन समर्थक कंगना रनोट को ट्रोल कर रहे हैं। इसके लिए गाने तक बना दिए गए हैं। सिख संगठन इसे CISF कॉन्स्टेबल की बहादुरी बताकर कुलविंदर कौर के माता-पिता को सिरोपे देकर सम्मानित कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी ने नाम रोशन किया है।

इसके अलावा चंडीगढ़ के एक बिजनेसमैन शिवराज सिंह बैंस ने अपना वीडियो वायरल कर CISF जवान कुलविंदर कौर को 1 लाख रुपए देने का ऑफर दे दिया है।

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व सहायक अटर्नी जनरल दविंदर प्रताप सिंह ने कहा कि वे फ्री में कुलविंदर कौर को कानूनी सहायता देने को तैयार हैं।

वहीं कंगना से दिल्ली में इस बारे में सवाल पूछने की कोशिश हुई तो उन्होंने माइक हटा दिया।

वह मामला, जिसकी वजह से कंगना को थप्पड़ मारा
दिल्ली में किसान आंदोलन के वक्त कंगना ने 27 नवंबर 2020 को एक सोशल मीडिया पोस्ट की। जिसमें कंगना रनोट ने रात 10 बजे एक महिला का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था कि किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुई यह महिला वही मशहूर बिलकिस दादी है, जो शाहीन बाग के प्रदर्शन में थी।

जो 100 रुपए लेकर उपलब्ध है। कंगना ने जिस महिला की तस्वीर पोस्ट की, वह पंजाब में मानसा की किसान मोहिंदर कौर थी। कंगना को बिलकिस बानो और मोहिंदर कौर को पहचानने में गलती हुई। हालांकि कंगना ने बाद में यह पोस्ट डिलीट कर दी लेकिन तब तक इसके स्क्रीनशॉट वायरल हो चुके थे। इसके बाद किसान मोहिंदर कौर ने कोर्ट में भी मानहानि का केस कर दिया। जिसकी सुनवाई चल रही है।

कंगना रनोट को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर कौर कौन है?
कंगना को थप्पड़ मारने वाली CISF कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर पंजाब के कपूरथला की रहने वाली है। कुलविंदर कौर की शादी लगभग 6 वर्ष पहले जम्मू में हुई थी। उसका पति भी CISF में है। कुलविंदर के 2 बच्चे हैं। 6 से 7 साल की बेटी और बेटा 5 से 6 साल का है। ढाई साल से वह चंडीगढ़ में तैनात थी।

कुलविंदर के बड़े भाई शेर सिंह ने कहा कि हमें पता चला कि सिक्योरिटी को लेकर यह घटना घटी है। कुलविंदर की स्कैनर पर ड्यूटी थी, जहां बैग, पर्स, मोबाइल चेक होते हैं। यहां कंगना ने बोला कि वह MP हैं। कुलविंदर का जवाब था, हम जानते हैं। इसे लेकर दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई है।

हमें पता है, कंगना बहुत उल्टे-सीधे जवाब देती रही हैं। हमारी मां-बहनों को टके और दिहाड़ी पर आने वाली बोलती रही हैं। जबकि, हम सारे देश की लड़ाई लड़ रहे हैं। जो घटना हुई, उसमें तल्खी होना स्वाभाविक है। जो बयान कंगना देती रही हैं, ऐसी तल्खी में जो उनकी बहन ने किया, परिवार उसके साथ है।

1. दिल्ली जा रही थी कंगना रनोट, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर घटना
कंगना रनोट ने मंडी से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कल (गुरूवार) दिल्ली जा रही थी। कंगना दोपहर 3.30 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की लेडी कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मार दिया था। इसके कुछ वीडियो सामने आए। जिसमें एक वीडियो कुलविंदर कौर का भी था। जिसमें CISF कॉन्स्टेबल कह रही थी कि कंगना ने जब किसान आंदोलन में शामिल महिला को 100 रुपए में धरना देने वाली कहा था तो उसकी मां भी धरने में बैठी थी।

2. कॉन्स्टेबल हिरासत में ली गई, सस्पेंड किया
थप्पड़ मारने का पता चलते ही CISF अधिकारियों ने कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर को हिरासत में ले लिया। उससे कमांडेंट के ऑफिस में लंबी पूछताछ हुई। जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया। उसके खिलाफ केस दर्ज करने के लिए CISF अधिकारी की तरफ से ही पंजाब पुलिस को शिकायत कर दी गई। फिलहाल इस मामले में केस दर्ज किए जाने की सूचना नहीं है।

3. कंगना रनोट दिल्ली पहुंची, CISF महानिदेशक से शिकायत की
थप्पड़ मारे जाने के बाद कंगना फ्लाइट में बैठकर दिल्ली चली गईं। वहां पहुंचकर उन्होंने CISF की महानिदेशक नीना सिंह से शिकायत की। जिसके बाद कॉन्स्टेबल के खिलाफ तेजी से कार्रवाई की गई। CISF कमांडेंट ने कॉन्स्टेबल के खिलाफ डिपार्टमैंटल इन्क्वायरी के लिए 4 अफसरों की टीम बना दी।

4. कंगना ने वीडियो जारी कर कहा- मुझे हिट किया, गाली दी
इस घटना के बाद कंगना रनोट ने वीडियो जारी कर कहा- ”चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ, वह सिक्योरिटी चेक के साथ में हुआ। वहां पर मैं जैसे ही सिक्योरिटी चेक करके निकली, दूसरे केबिन में जो महिला थी, सीआईएसएफ की कर्मचारी था।

उसने साइड से आकर मेरे फेस पर हिट गया और गालियां देने लगी। जब मैंने पूछा कि ऐसा क्यों किया तो उसने कहा कि मैं फार्मर प्रोटेस्ट को सपोर्ट करती हूं। मैं सेफ हूं लेकिन मेरी चिंता यह है कि जो आतंकवाद और उग्रवाद पंजाब में बढ़ रहा है, उसे हम कैसे हैंडल करेंगे।”

कंगना के थप्पड़कांड पर किसने क्या कहा…

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने वीडियो जारी कर कहा- ”कुलविंदर कौर को गिरफ्तार कर उसके बच्चों को गायब कर दिया गया है। हम सरकार को चेतावनी देते हैं कि कुलविंदर के परिवार को मामले की सही जानकारी दी जाए।”

BKU शहीद भगत सिंह के नेता तेजवीर सिंह बोले- ”कंगना रनोट की हिस्ट्री झगड़ालू है। उसकी बयानबाजी नेगेटिव और समाज को तोड़ने वाली है। अब तथ्यों की जांच अच्छे अधिकारियों की निगरानी में होनी चाहिए।”

SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कहा- ”कंगना का यह कहना कि पंजाब में आतंकवाद बढ़ रहा है, उनकी बीमार मानसिकता की अभिव्यक्ति है। भाजपा के प्रमुख नेताओं से अपील है कि वे कंगना को संयम और नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाएं।”

बठिंडा से अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा- ”हमें किसी को भी पंजाबियों को आतंकवादी कहने और सांप्रदायिक बंटवारे को बढ़ावा देने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। पंजाबी देशभक्त हैं, जो बॉर्डर और अन्नदाता के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं।”

नेताओं ने कंगना को थप्पड़ मारने को गलत ठहराया

हरियाणा के CM नायब सैनी ने कहा-”सुरक्षा के अंदर लगा हुआ व्यक्ति अगर इस तरह की घटना को अंजाम देता है तो वह दुर्भाग्यपूर्ण है। यह ठीक बात नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी हुआ, गलत हुआ है।​”

हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य ने कहा- “ऐसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए, खासकर उस महिला के साथ जो अब संसद सदस्य है। CISF कॉन्स्टेबल की किसानों के प्रदर्शन को लेकर कुछ शिकायतें थी लेकिन इस तरह किसी के साथ मारपीट करना दुर्भाग्यपूर्ण है।”

हिमाचल के पूर्व CM जयराम ठाकुर ने कहा- ”किसी को भी किसी के ऊपर हाथ उठाने का हक नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
नई सुरक्षा में भी लग गई सेंध…. कासिम, मोनिस और शोएब ने एंट्री करते वक्‍त क‍िया था ये बड़ा ‘खेल’

नई सुरक्षा में भी लग गई सेंध.... कासिम, मोनिस और शोएब ने एंट्री करते वक्‍त क‍िया था ये बड़ा 'खेल'

आज सरकार बनाने का दावा पेश करेगी NDA, सांसदों की बैठक शुरू; नरेंद्र मोदी के नाम पर लगेगी मुहर

आज सरकार बनाने का दावा पेश करेगी NDA, सांसदों की बैठक शुरू; नरेंद्र मोदी के नाम पर लगेगी मुहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend