ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

छपरा में बवाल के बीच इंटरनेट बैन, कई लोगों को हिरासत में लिया

UB India News by UB India News
May 21, 2024
in बिहार, सारण
0
छपरा में बवाल के बीच इंटरनेट बैन, कई लोगों को हिरासत में लिया

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सोमवार को बिहार में पांचवें चरण का चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव खत्म होने के बाद सारण लोकसभा सीट पर मामूली झड़प ने हिंसा का रूप ले लिया है. इलाके में हिंसा को बढ़ता देख प्रशासन ने 2 दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है. इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. दो पक्षों के बीच सोमवार की शाम से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मंगलवार की सुबह तक बात गोलीबारी तक पहुंच गई. दरअसल, सोमवार शाम को सारण सीट से आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य मतदान केंद्र नंबर 118 पर पहुंची, वहां जमकर हंगामा हुआ. हंगामा को बढ़ता देख रोहिणी वहां से निकल गईं. मंगलवार को सारण में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वहां गोलियां चल गई. इस घटना में 1 की जान जा चुकी है और 2 लोग अस्पताल में भर्ती हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोहिणी ने बूथ पर पहुंचकर मतदाताओं के साथ दुर्व्यवहार किया था. इस दौरान रोहिणी के साथ कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे. भीड़ को आक्रोशित होता देख रोहिणी वहां से निकल गईं.

हिंसा को बढ़ता देख 2 दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बैन

रोहिणी तो बूथ से निकल गईं, लेकिन बीजेपी और आरजेडी के समर्थकों के बीच के झड़प ने हिंसक विवाद का रूप ले लिया. वहीं, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है और हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. अब तक पुलिस ने तीन बीजेपी कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है. मंगलवार की सुबह हुई फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी है, जिसमें 1 की मौत हो चुकी है. वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों की स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है. मृतक की पहचान 26 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में हुई है. वहीं, घायलों की पहचान 40 वर्षीय मनोज राय और 30 वर्षीय गुड्डू राय के रूप में की गई है. वहीं, घटना के बाद भिखारी ठाकुर चौक पर भारी पुलिसबल तैनात किए गए हैं.

राजीव प्रताप रूडी और रोहिणी आचार्य के बीच मुकाबला

आपको बता दें कि सारण सीट से एक तरफ जहां एनडीए की तरफ से बीजेपी के दिग्गज नेता राजीव प्रताप रूडी चुनावी मैदान में थे, तो वहीं दूसरी तरफ आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य रूडी के खिलाफ मुकाबले में उतरी. रोहिणी इस लोकसभा से पहली बार राजनीति में डेब्यू किया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

Next Post
चाबहार पोर्ट, रईसी की मौत पर राष्‍ट्रीय शोक, उपराष्‍ट्रपत‍ि का दौरा, भारत के ल‍िए क्‍यों जरूरी है ईरान का साथ?

चाबहार पोर्ट, रईसी की मौत पर राष्‍ट्रीय शोक, उपराष्‍ट्रपत‍ि का दौरा, भारत के ल‍िए क्‍यों जरूरी है ईरान का साथ?

‘स्वाति मालीवाल घर में घुसीं और फिर…

मेरे खिलाफ गंदी बातें बोलने का दबाव, पार्टी में सबको दिए अलग-अलग टास्क', स्वाति के AAP पर आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend