ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दूसरे चरण के चुनाव से ठीक पहले गूंजे नए मुद्दों पर बीजेपी – कांग्रेस आमने सामने

UB India News by UB India News
April 25, 2024
in loakshbha 24, खास खबर, ब्लॉग
0
दूसरे चरण के चुनाव से ठीक पहले गूंजे नए मुद्दों पर बीजेपी – कांग्रेस आमने सामने
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार (26 अप्रैल) को होगा. चुनाव आयोग ने मतदान के लिए तैयारी पूरी कर ली है. वहीं, आज शाम चुनाव प्रचार का शोर भी थम जाएगा. इधर राजनीतिक दल भी प्रचार प्रसार में अपनी ताकत झोंके हुए हैं. दूसरे चरण की 89 सीटों पर वोटिंग से ठीक पहले कुछ नए मुद्दे गूंजे हैं. इसमें आरक्षण, हनुमान जी, संपत्ति और मंगलसूत्र के मामले चुनाव प्रचार में तेजी से गूंज रहे हैं. नए मामले को लेकर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष बीजेपी नेतृत्व सरकार पर हमलावर है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने राजस्थान की राजधानी जयपुर और टोंक जिले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेल दलित-पिछड़ों का आरक्षण कम करके मुस्लिमों को देना चाहती है, लेकिन मोदी गारंटी देता है कि दलति-पिछड़ों का आरक्षण खत्म नहीं होने देगा और ना ही धर्म के नाम पर किसी को बांटेगा. 2004 में जब कांग्रेस सत्ता में आई तो उन्होंने आंध्र प्रदेश में एससी-एसटी आरक्षण कम करके मुस्लिमों को दे दिया था. 2004-2010 के बीच कांग्रेस आंध्र में मुस्लिमों का आरक्षण 4 गुना करना चाहती थी, लेकिन कानूनी अड़चने और सुप्रीम कोर्ट की दखल के कारण ऐसा नहीं कर सकी.

RELATED POSTS

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

हनुमान चालीसा सुनना अपराध
पीएम मोदी ने हनुमान जयंती के मौके पर हनुमान जी का भी मुद्दा उठाया.  टोंक में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हनुमान चालीसा सुनना भी अपराध है. धर्म और आस्था का पालन करना भी मुश्किल हो रहा था. कुछ दिन पहले कर्नाटक में एक गरीब व्यक्ति अपनी दुकान में हनुमान चालीसा सुन रहा था. कुछ लोग आए और उसे तबतक पीटा गया जब तक कि लहूलुहान नहीं हो गया. कर्नाटक में आज उसी तरह की शासन चल रही है.

मंगलसूत्र तक नहीं बचेगा
हाल में एक चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो महिलाओं का मंगलसूत्र तक नहीं बचेगा. वे मां-बहनों के गोल्ड का हिसाब करेंगे. इनका बस चले तो ये मां बेटियों के मंगलसूत्र भी उतरवाकर उसकी जांच करवा लेंगे.

संपत्ति का कर देंगे बंटवारा
राजस्थान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमानों का है. इसका मतलब ये संपत्ति इकट्ठा करते किसको बांटेंगे? जिनके ज्यादा बच्चे हैं, उनको बांटेंगे. घुसपैठियों को बांटेंगे. क्या आपकी मेहनत का पैसा घुसपैठियों को दिया जाएगा? आपको मंजूर है ये? आखिर हमारी संपत्ति किसी और को कैसे दी जा सकती है.

मेरी मां ने अपना मंगलसूत्र देश के लिए कुर्बान कर दिया- प्रियंका गांधी

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान पर कांग्रेस ने करारा जवाब दिया है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि 55 साल कांग्रेस सरकार में रही क्या किसी ने आपका सोना छीना, इंदिरा गांधी ने तो जंग में आपना सोना तक दे दिया. मेरी मां ने अपना मंगलसूत्र देश के लिए कुर्बान कर दिया. अगर मोदी मंगलसूत्र का महत्व समझते तो ऐसी अनैतिक बातें नहीं करते. प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि किसान पर कर्ज का बोझ चढ़ता है तो उनकी पत्नी गहने गिरवी रखती है. लॉकडॉउन में महिलाओं ने गहने गिरवे रखे उस वक्त पीएम मोदी कहां थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

Next Post
सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स वाले बयान पर जमकर बरसे पीएम मोदी , कहा कांग्रेस की लूट, ज़िन्दगी के बाद भी…

सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स वाले बयान पर जमकर बरसे पीएम मोदी , कहा कांग्रेस की लूट, ज़िन्दगी के बाद भी...

अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, कन्नौज से तेज प्रताप सपा बना सकती है उम्मीदवार

अखिलेश यादव खुद कन्नौज से लड़ सकते हैं चुनाव, कल भर सकते हैं नामांकन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend