ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजस्थान के झालावाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बारातियों से भरी वैन में ट्रक ने मारी टक्कर, 9 लोगों की मौत

UB India News by UB India News
April 22, 2024
in खास खबर, दुर्घटना
0
राजस्थान के झालावाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बारातियों से भरी वैन में ट्रक ने मारी टक्कर, 9 लोगों की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान के झालावाड़ में हुए एक सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई. हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, बारातियों से भरी एक वैन में एक ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसा इतना भयंकर था कि टक्कर लगने से वैन के परखच्चे उड़ गए. ट्रक की टक्कर लगने से वहां चीख-पुकार मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. उसके बाद हादसे में घायल हुए शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

सुबह 3 बजे हुआ हादसा

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब तीन बजे अकलेरा थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी, वैन में सवार लोग मध्य प्रदेश के डूंगरी से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर डुगरगांव लौट रहे थे. इस दौरान एनएच 52 पर पचोला पास के पास ट्रक ने मारुति वैन में टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही वैन में चीख पुकार मच गई. टक्कर से वैन के परखच्चे उड़ गए.

शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, झालावाड़ जिले के अकलेरा कस्बे में एक युवक की शादी थी. बारात मध्य प्रदेश के खिलचीपुर इलाके में गई थी. बारात में 10 युवक भी गए थे. जो आपस में दोस्त थे. शादी समारोह में शामिल होने के बाद सभी शनिवार देर रात मारुति वैन में सवार होकर अकलेरा लौट रहे थे. तभी वैन में अकलेरा के पास ट्रक ने टक्कर मार दी. जिसमें नौ युवकों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया.

अकलेरा थाना प्रभारी संदीप बिश्नोई के मुताबिक, हादसा थाने से करीब 5 किलोमीटर दूर भोपाल मार्ग पर हुआ. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वैन में फंसे घायलों को निकालकर नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां जांच के बाद 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. फिलहाल एक घायल का इलाज चल रहा है.

हादसे में मरने वालों की उम्र 35 साल से कम

पुलिस के मुताबिक, हादसे में अकलेरा के रहने वाले अशोक कुमार (24) पुत्र घनश्याम बागरी, रोहित (16) पुत्र नंदकिशोर बागरी, हेमराज (33) पुत्र बंशीलाल बागरी, सोनू (22) पुत्र मोहनलाल बागरी, दीपक (24) पुत्र जयलाल बागरी, रविशंकर (25) पुत्र प्रेमचंद बागरी, रोहित (22) पुत्र जगदीश बागरी और हरनावदा शाहजी (बारां) निवासी रामकृष्ण (20) पुत्र प्रेमचंद, सारौला ( खानपुर, झालावाड़) निवासी राहुल पुत्र प्रेमचंद का नाम शामिल है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
योग शिविर के लिए बाबा रामदेव को चुकाने होंगे सर्विस टैक्स

योग शिविर के लिए बाबा रामदेव को चुकाने होंगे सर्विस टैक्स

खाड़ी देशों में भारी बारिश से मची तबाही, जानें भारत पर इसका असर!

खाड़ी देशों में भारी बारिश से मची तबाही, जानें भारत पर इसका असर!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend