ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश की दो लोकसभा सीटों पर दो चरणों में हो रहा मतदान,

UB India News by UB India News
April 22, 2024
in loakshbha 24, LOKSHBHA, पूर्वी भारत
0
देश की दो लोकसभा सीटों पर दो चरणों में हो रहा मतदान,
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने शनिवार को इनर मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर 22 अप्रैल को पुनर्मतदान कराने की घोषणा की। यह फैसला निर्वाचन आयोग के उस निर्देश पर आया जिसने 19 अप्रैल को इन मतदान केंद्रों पर हुए मतदान को अमान्य घोषित करने और नए सिरे से मतदान कराने को कहा था। चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद मणिपुर की दोनों लोकसभा सीटों पर दो चरण में मतदान हो रहे हैं। बाहरी मणिपुर सीट पर आयोग ने पहले ही दो चरण में मतदान कराने का फैसला किया था। अब भीतरी मणिपुर के 11 बूथ में दोबारा मतदान होने से यह देश की दूसरी सीट बन गई है, जहां दो चरण में मतदान हो रहे हैं।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिन मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराया जाएगा, उनमें खुरई निर्वाचन क्षेत्र के मोइरंगकम्पु साजेब और थोंगम लीकाई, क्षेत्रीगाओ के चार, इंफाल पूर्वी जिले के थोंगजू में एक, उरीपोक में तीन, इंफाल पश्चिम जिले के कोंथौजम में एक मतदान केंद्र शामिल है।

RELATED POSTS

असम में एक बार फिर सरमा सरकार , 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

भाजपा के हुए असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा……………..

क्यों हो रहा दोबारा मतदान?

जातीय संघर्ष से प्रभावित मणिपुर से गोलीबारी, धमकी देने, कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम में तोड़-फोड़ करने और मतदान केंद्र पर कब्जा करने के आरोप सामने आए थे। मणिपुर की दो लोकसभा सीट आंतरिक मणिपुर और बाहरी मणिपुर के लिए शुक्रवार को पहले चरण में मतदान हुआ और 72 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इससे पहले कांग्रेस ने मणिपुर की दो लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को हुए मतदान के दौरान चुनाव में धांधली और बूथ पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए 47 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराए जाने की मांग की थी। कांग्रेस की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष के.मेघचंद्र ने कहा कि पार्टी ने मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई है और ‘भीतरी मणिपुर’ निर्वाचन क्षेत्र के 36 और ‘बाहरी मणिपुर’ निर्वाचन क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराए जाने की मांग की है।

बाहरी मणिपुर में क्यों हो रहा दो चरण में मतदान

चुनाव आयोग ने जब लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया था तभी यह साफ कर दिया था कि बाहरी मणिपुर में दो चरण में मतदान होंगे। यह राज्य पिछले एक साल में हिंसा से प्रभावित रहा है। यहां दो समुदाय के बीच संघर्स जारी है। इसी को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने बाहरी मणिपुर में दो चरण में मतदान कराने का फैसला किया था ताकि कानून व्यवस्था बनाई जा सके और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए निष्पक्ष तरीके से मतदान हो। हालांकि, भीतरी मणिपुर में एक ही चरण में मतदान होना था, लेकिन यहां भी कई बूथों पर हिंसा हुई। इसके बाद आयोग ने 11 बूथों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला किया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

असम में एक बार फिर सरमा सरकार , 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

असम में एक बार फिर सरमा सरकार , 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

by UB India News
May 11, 2026
0

असम में भाजपा नेता डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को भाजपा और एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वह...

भाजपा के हुए असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा……………..

भाजपा के हुए असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा……………..

by UB India News
February 24, 2026
0

कांग्रेस की असम इकाई के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर ली।...

मिशन असम पर प्रियंका……………

मिशन असम पर प्रियंका……………

by UB India News
February 21, 2026
0

इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और असम...

आज नॉर्थ-ईस्ट के 6 राज्यों में बीजेपी सरकार; कांग्रेस कैसे उखड़ गई ………………………

आज नॉर्थ-ईस्ट के 6 राज्यों में बीजेपी सरकार; कांग्रेस कैसे उखड़ गई ………………………

by UB India News
February 14, 2026
0

2014 से पहले नॉर्थ ईस्ट के 8 राज्यों में से किसी भी राज्य में BJP की सरकार नहीं थी। कुल...

असम के डिब्रूगढ़ में भारत की पहली हाईवे एयरस्ट्रिप का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन , 16 लड़ाकू विमानों ने 40 मिनट तक हाईवे रनवे पर किया प्रदर्शन ……………

असम के डिब्रूगढ़ में भारत की पहली हाईवे एयरस्ट्रिप का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन , 16 लड़ाकू विमानों ने 40 मिनट तक हाईवे रनवे पर किया प्रदर्शन ……………

by UB India News
February 16, 2026
0

असम के डिब्रूगढ़ में नेशनल हाईवे पर बनी अत्याधुनिक हाईवे एयरस्ट्रिप का आज ऐतिहासिक उद्घाटन हुआ. यह सिर्फ किसी एयरस्ट्रिप...

Next Post
‘समलैंगिक विवाह पर फैसला अंतरात्मा की आवाज’, अमेरिका में बोले सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़

नए क्रिमिनल लॉ समाज के लिए ऐतिहासिक :चीफ जस्टिस

राजस्थान के चूरू में बोले पीएम मोदी, ‘हताशा-निराशा मोदी के पास नहीं फटकती’

PM मोदी आज राजस्थान में करेंगे चुनावी रैली, जालौर और बांसवाड़ा में करेंगे विजय शंखनाद सभा को संबोधित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend