ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पहले चरण के मतदान के बाद PM मोदी ने तेज किया चुनाव प्रचार, आज महाराष्ट्र और कर्नाटक में आज है जनसभा

UB India News by UB India News
April 21, 2024
in loakshbha 24, केंद्रीय राजनीती
0
पहले चरण के मतदान के बाद PM मोदी ने तेज किया चुनाव प्रचार, आज महाराष्ट्र और कर्नाटक में आज है जनसभा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुक्रवार (19 अप्रैल) को संपन्न हो गया. पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ लोक सभा सीटों के साथ-साथ 21 राज्यों और केद्र शासित प्रदेशों की कुल 102 सीटों के लिए मतदान हुआ. पहले चरण के मतदान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुनाव प्रचार को और तेज कर दिया. पीएम मोदी आज (शनिवार) को महाराष्ट्र और कर्नाटक में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी बीजेपी और एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे. वहीं गृह मंत्री अमित शाह 23-24 अप्रैल को कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे. जहां वह कई चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

LIVE UPDATES : LOK SABHA ELECTIONS 2024

महाराष्ट्र के नांदेड़ में पीएम मोदी की रैली

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ के परभणी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा-कल देश में पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ है। मैं वोटिंग करने वाले सभी लोगों को, विशेषकर हमारे first time voters को बहुत बहुत बधाई देता हूं और उनका आभार भी व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि कल देश में एकतरफा मतदान हुआ। जनता ने बीजेपी के पक्ष में मतदान किया।

कांग्रेस ने दशकों तक महाराष्ट्र और खासकर विदर्भ एवं मराठवाड़ा के विकास का दम घोंटने का काम किया है। कांग्रेस के रवैये के कारण यहां किसान गरीब होते गए, उद्योगों से जुड़ी संभावनाएं खत्म होती चली गई, लाखों युवाओं को पलायन करना पड़ा।

कांग्रेस गरीब, दलित, वंचित, मजदूर, किसान के विकास के सामने हमेशा दीवार बनकर खड़ी रही है। आज NDA सरकार गरीब के लिए कोई काम करती है तो कांग्रेस उसका मजाक उड़ाती है।

कांग्रेस का ये परिवार आजादी के बाद पहली बार खुद कांग्रेस को ही वोट नहीं देगा। क्योंकि जहां वो रहते हैं, वहां कांग्रेस का उम्मीदवार ही नहीं है। जिस परिवार के भरोसे कांग्रेस चलती है, वो परिवार खुद कांग्रेस को वोट नहीं दे पाएगा।

कांग्रेस के शहजादे को भी वायनाड में संकट दिख रहा है। शहजादे और उनकी टोली 26 अप्रैल को वायनाड में वोटिंग का इंतजार कर रही है। जैसे ही वहां 26 अप्रैल को वहां वोटिंग पूरी हो जाएगी, ये शहजादे के लिए एक और सुरक्षित सीट घोषित कर देंगे।

हालात ये हैं कि INDI अलायंस वालों को इस चुनाव में लड़ने के लिए उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे हैं। ज्यादातर सीटों पर इनके नेता प्रचार करने ही नहीं जा रहे।

पीएम मोदी की आज कहां-कहां रैलियां

RELATED POSTS

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले चरण का मतदान समाप्त होने के बाद अब ताबड़तोड़ रैलियों के मूड में आ गए हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी आज महाराष्ट्र और कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर कुल चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इनमें दो जनसभाएं महाराष्ट्र तो दो रैलियां कर्नाटक में करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित इलाके नांदेड में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी की ये रैली शनिवार सुबह 10.45 बजे होगी. इसके बाद पीएम मोदी महाराष्ट्र के परभणी एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे. पीएम मोदी की ये जनसभा दोपहर 12.15 बजे होगी. इसके बाद पीएम मोदी कर्नाटक जाएंगे. जहां करीब 3.45 बजे चिक्कबल्लापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. उसके बाद शाम साढ़े पांच बजे बेंगलुरु में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.

अमित शाह 23-24 अप्रैल को कर्नाटक में रहेंगे

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 और 24 अप्रैल को कर्नाटक जाएंगे. जहां वह कई चुनाव अभियानों में शामिल होंगे. गृह मंत्री शाह 23 अप्रैल को बेंगलुरु के अलग-अलग इलाकों में रोड शो करेंगे. इसके बाद अगले दिन यानी 24 अप्रैल को चिक्कमगलुरु, तुमकुरु और हुबली में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह 23 अप्रैल को यशवंतपुर में एक रोड शो करेंगे.

प्रियंका गांधी आज केरल में करेंगी चुनाव प्रचार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज (शनिवार) केरल में चुनाव प्रचार करेंगे. इस दौरान वह राज्य में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी. जबकि एक रोड शो में भी शामिल होंगी. प्रियंका गांधी केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम में शनिवार को एक रोड शो करेंगी. इससे पहले वह कोच्चि पहुंचेंगी. वहां से वह त्रिसूर पहुंचेंगी और चालकुडी लोकसभा क्षेत्र में पहली चुनावी रैली को संबोधित करेंगी. इसके बाद पथनमथिट्टा में प्रचार करने के बाद तिरुअनंतपुरम जाएंगी. जहां वह शशि थरूर के साथ रोड शो में शामिल होंगी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

Next Post
राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर : भागलपुर में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार, तेजस्वी और मुकेश सहनी भी रहेंगे मौजूद

राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर : भागलपुर में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार, तेजस्वी और मुकेश सहनी भी रहेंगे मौजूद

एलन मस्क का भारत दौरा टला , कल आने वाले थे भारत

एलन मस्क का भारत दौरा टला , कल आने वाले थे भारत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend