ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजस्थान के चूरू में बोले पीएम मोदी, ‘हताशा-निराशा मोदी के पास नहीं फटकती’

UB India News by UB India News
April 6, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
राजस्थान के चूरू में बोले पीएम मोदी, ‘हताशा-निराशा मोदी के पास नहीं फटकती’

RELATED POSTS

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राजस्थान की धरा से गरजे। चूरू लोकसभा सीट पर हुई जनसभा में प्रधानमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया के पक्ष में वोट अपील की, साथ ही ‘विरोधी’ इंडिया गठबंधन को निशाने पर लिया। वहीं प्रधानमंत्री ने चूरू की इस एक सभा के ज़रिये तीन लोकसभा सीटों चूरू, सीकर और झुंझुनूं को साधा।

राम-राम के साथ भाषण की शुरुआत
पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत ‘राम—राम सा’ के साथ की। इसके बाद भारत माता, जीण माता, सालासर बालाजी महाराज, बाबा खाटू श्याम जी और वीर गोगाजी महाराज को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान पराक्रम और वीर बेटों को जन्म देने वालों की धरती है, इसलिए राजस्थान जो ठान लेता है, वो पत्थर की लकीर बन जाता है। यही जज्बा यहां दिख रहा है।

‘कुदरत का साथ, हवा के रुख का इशारा’
गर्मी और धूप ने भी हिम्मत की परीक्षा लेना शुरू कर दिया है, लेकिन आज मौसम ठीक है। जब कुदरत साथ देती हैं, तो इशारा भी करती है कि हवा का रुख किस तरफ है।

‘विकसित भारत का संकल्प, राजस्थान की बड़ी भूमिका’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरा देश विकसित भारत होने के संकल्प पर काम कर रहा है। इसमें राजस्थान की बड़ी भूमिका है। जब राजस्थान विकसित होगा तो देश भी विकसित होगा। पिछले 10 साल में हमने विकसित भारत की नींव तैयार कर दी है। आज पूरा देश इस बात से हैरान है। लेकिन, हमारे देश की मिट्टी की बात कुछ और है, हम जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके दिखाते है।

‘हताशा-निराशा मोदी के पास नहीं फटकती’
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोटालों और लूट के कारण अर्थव्यवस्था चरमा गई थी। दुनिया में भारत की साख गिरती जा रही थी। छत और पानी के अभाव में करोड़ों लोग परेशान थे। लूट के कारण सरकारी खजाना खाली ही रहता था। लोगों ने मान लिया था कि अब देश का कुछ हो ही नहीं सकता। हर कोई हताश था। लेकिन, 2014 में आप लोगों ने गरीब के इस बेटे को सेवा को मौका दिया। हताशा-निराशा मोदी के पास भी नहीं फटक सकती। मैंने तय किया कि हालात बदलने होंगे।

‘महिलाओं के नाम से दिए पक्के घर’
पीएम मोदी ने कहा कि हमने परिश्रम किया और परिणाम लाकर दिखा दिया। 10 साल में हमनें करोड़ों लोगों को पक्के घर दिए। मुझे खुशी इस बात की है कि उसमें अधिकतर पक्के घर मेरे माताओं, बहनों और बेटियों के नाम पर है। देश में सब कुछ पुरुष के नाम पर होता है। लेकिन, हमने तय किया कि महिला के नाम पर ही घर देंगे।

‘राजस्थान में पानी की कमी को किया दूर’
प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले योजनाएं आती थीं, तो लोगों को पता भी नहीं चलता था। पार्टी और सरकार में बैठे लोग उसे खा जाते थे। लेकिन, आज ऐसा नहीं है। अंतिम छोर तक सरकारी योजनाएं पहुंचाई जा रही हैं। हमने राजस्थान में पानी के लिए बहुत कुछ किया। लेकिन, कांग्रेस सरकार उसमें भी कमियां निकालती थी। अब उन कमियों को दूर किया जा रहा है।

 पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

जानिए मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

— राजस्थान पराक्रम और वीर बेटों को जन्म देने वालों की धरती है, इसलिए राजस्थान जो ठान लेता है, वो पत्थर की लकीर बन जाता है। यही जज्बा यहां दिख रहा है।

—10 साल में हमनें करोड़ों लोगों को पक्के घर दिए। मुझे खुशी इस बात की है कि उसमें अधिकतर पक्के घर मेरे माताओं, बहनों और बेटियों के नाम पर है। देश में सब कुछ पुरुष के नाम पर होता है। लेकिन, हमने तय किया कि महिला के नाम पर ही घर देंगे।

—आज हम जल जीवन मिशन योजना लेकर घर-घर में पानी का कनेक्शन देने का लगातार प्रयास कर रहे हैं, राजस्थान में करीब 50 लाख घरों में पीने का शुद्ध पानी पहुंचाया जा चुका है।

—आज पूरा देश विकसित भारत होने के संकल्प पर काम कर रहा है। इसमें राजस्थान की बड़ी भूमिका है। जब राजस्थान विकसित होगा तो देश भी विकसित होगा।

— जो काम इतने दशक में नहीं हुए, वो हमने 10 साल में करके दिखाए हैं। कहते है कि नीयत सही तो सब कुछ सही। लेकिन, अब तक जो हुआ है, वो तो ट्रेलर है। अभी तो बहुत कुछ करना है, बहुत सारे सपने है। हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है। आज देश में मोदी की गारंटी की चर्चा हो रही है। गारंटी कैसे और कितनी रफ्तार से पूरी होती है, राजस्थान इसका उदाहरण है।

—उज्जवला सिलेंडर सस्ता करने, पेपरलीक माफियाओं के खिलाफ एसआईटी जांच के साथ ही राजस्थान के किसानों की पानी की समस्या को खत्म किया गया है। जिस ईआरसीपी को कांग्रेस ने पांच साल लटकाकर रखा, उसकी स्वीकृति दी। हमने हरियाणाा से समझौता करके शेखावाटी में पानी लाने का रास्ता साफ कर दिया है।

——पीएम मोदी ने वीर शहीदों की शहादत का जिक्र करते हुए कहा कि जहां पर मेरे राजस्थान के वीरों का रक्त बहा, उस जम्मू—कश्मीर से हमने आर्टिकल 370 को खत्म कर दिया है।

— तीन तलाक पर कानून मुस्लिम बहनों की मदद कर रहा है। ये तीन तलाक से मुस्लिम बेटियों पर तलवार लटकती रहती थी। साथ ही उनके परिवार वाले भी चिंतित रहते थे। मोदी ने हर मुस्लिम परिवार की रक्षा की है।

—लोकसभा में महिलाओं के आरक्षण का कानून भी पारित कर दिया है।

—हमारी सेना ने जब सर्जिकल और एयर स्ट्राइक की तब कांग्रेस वाले सेना से शौर्य के सबूत मांग रहे थे। सेना का अपमान और देश का विभाजन ये कांग्रेस की पहचान है। जब ये सत्ता में रहे जवानों के हाथ बांधकर रखे थे। दुश्मन हमला कर चले जाते थे। लेकिन हम कुछ नहीं कर पाते थे। लेकिन, आज ऐसा नहीं है। हमारा नया भारत घर में घुसकर मारता है।

  
पीएम मोदी के दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
  • सुबह 10:30 बजे दिल्ली हवाई अड्डे से रवाना होंगे पीएम मोदी
  • सुबह 11:05 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे पीएम मोदी
  • सुबह 11:15 बजे हेलीकॉप्टर से चूरू के लिए रवाना होंगे
  • दोपहर 12:00 बजे चूरू स्थित हेलीपेड पर उतरेगा मोदी का हेलीकॉप्टर
  • दोपहर 12:15 बजे पुलिस लाइन स्थित मंच पर पहुंचेंगे पीएम मोदी
  • दोपहर 12:30 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
  • दोपहर 1:00 बजे चूरू से जयपुर एयरपोर्ट के लिए रवानगी
  • दोपहर 2:15 बजे जयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे
चूरू का सियासी समीकरण और पीएम मोदी की रैली

चूरू में बीजेपी के मौजूदा सांसद राहुल कस्वां का टिकट काटा गया था। बीजेपी सांसद इससे खफा होकर कांग्रेस की शरण में चले गए। अब कांग्रेस के ही टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। चूरू में दशकों से सांसदी पर कब्जा जमाने वाले इस राजनीतिक परिवार के विपक्ष में खड़े होने पर अब बीजेपी के सामने यहां से चुनाव जीतना आसान नहीं माना जा रहा। बीजेपी ने यहां जातिगत समीकरण और युवा वोटर्स को लुभाने के लिए पैरा ओलम्पियन देवेंद्र झाझड़िया को चुनाव मैदान में उतारा है। उन्हीं के समर्थन में पीएम मोदी शुक्रवार को चूरू में रैली करने पहुंच रहे हैं।

नागौर में भी फिर से मोदी का जलवा दिखेगा

इस बार के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई दौरे प्रस्तावित हैं। 2 अप्रैल को वे कोटपूतली में चुनावी सभा को संबोधित कर चुके। आज 5 अप्रैल को चूरू में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कल 6 अप्रैल को नागौर जिले के मंगलाना में पीएम मोदी का दौरा प्रस्तावित है। नागौर से बीजेपी प्रत्याशी ज्योति मिर्धा और पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से पीएम मोदी के दौरे की तैयारियां पूरी कर ली गई है। आने वाले दिनों में पीएम मोदी अन्य लोकसभा क्षेत्रों में भी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

Next Post
फिलिस्तीन के मुद्दे पर भारत के रुख में कोई बदलाव नहीं

निष्पक्ष चुनाव पर UN हमें लेक्चर ना दे...' जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र को दिया दो टूक जवाब

भारत आतंकियों को PAK में घुसकर मार रहा, मोसाद – केजीबी से ली प्रेरणा”: द गार्जियन’ का दावा  , विदेश मंत्रालय ऐसे आरोपों को किया सिरे से खारिज

भारत आतंकियों को PAK में घुसकर मार रहा, मोसाद - केजीबी से ली प्रेरणा": द गार्जियन' का दावा , विदेश मंत्रालय ऐसे आरोपों को किया सिरे से खारिज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend