कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 63 दिन बाद महाराष्ट्र के मुंबई में समापन हो रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा निकाली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य मुंबई में डॉ. बी आर आम्बेडकर के स्मारक चैत्यभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करके तथा संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपनी 63 दिवसीय ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का यहां समापन किया. ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की आज समापन रैली है, जिसमें विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के कई बड़े नेता शामिल होने जा रहे हैं.
न्याय यात्रा के समापन को लेकर शिवाजी पार्क में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, “राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की समापन रैली में आज(17 मार्च) कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल हो सकती हैं. उसके पहले आज सोनिया गांधी बीकेसी के सोफिटेल होटल में महाविकास अघाड़ी के नेताओं से मुलाकात कर सकती हैं और उसके बाद शाम शिवाजी पार्क की सभा में हिस्सा लेंगी.”
प्रियंका गांधी कल ही मुंबई आ चुकी हैं और उन्होंने राहुल गांधी के साथ न्याय यात्रा में भी शामिल हुईं. शिवाजी पार्क में होने वाली सभा में आज उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, शरद पवार, समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन समेत आम आदमी पार्टी के नेताओ के भी शामिल होंने की खबर है. लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद ये इंडिया एलायंस का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन है.
समापन समारोह में राहुल के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, राजद नेता तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव शामिल होंगे। शिवसेना (UBT), NCP (शरद गुट), आम आदमी पार्टी (AAP) सहित I.N.D.I.A ब्लॉक की अन्य पार्टियों के नेता भी पहुंचेंगे। इस रैली को विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।
63 दिनों तक चली राहुल की न्याय यात्रा शनिवार (16 मार्च) को मुंबई के ठाणे में खत्म हुई थी। कांग्रेस सांसद ने कल सेंट्रल मुंबई में डॉ बीआर अम्बेडकर के स्मारक चैत्यभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। फिर संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपनी यात्रा खत्म की। इस दौरान उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं।
स्वरा बोलीं- राहुल की कोशिशें हमें उम्मीद देती हैं
स्वरा भास्कर ने भारत जोड़ो यात्रा के समापन के दौरान कहा- राहुल गांधी की दोनों भारत जोड़ो यात्राएं सफल रहीं। मैं ऐसे किसी नेता को नहीं जानती जिसने पूरे देश की यात्रा की हो और जानने की कोशिश की हो कि लोगों के दिल में क्या है। राहुल गांधी लोगों से मिलना चाहते थे और उनसे कनेक्ट करना चाहते थे। उनकी ऐसी ही कोशिशें हमें उम्मीद देती हैं।

कल ठाणे में बोले थे राहुल- इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए हफ्ता वसूली चल रही है
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार (16 मार्च) को महाराष्ट्र के ठाणे पहुंची। यहां राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए हिंदुस्तान में हफ्ता वसूली चल रही है। कोई भी कुछ बोलता है तो ED, CBI, IT उन्हें डराने पहुंच जाती है।
राहुल गांधी ने कहा कि अडानी को रेलवे, सड़क, सुरक्षा और बिजली, इन सभी सेक्टर से पैसा मिलता है। अडानी का मतलब नरेंद्र मोदी ही है। दोनों एक ही हैं। आप इन्हें ‘मोडानी’ भी कह सकते हैं।
मणिपुर से 14 जनवरी को शुरू हुई यह यात्रा शनिवार को 63वें दिन पड़ोसी ठाणे से मुंबई में प्रवेश कर गई. इससे पहले, राहुल ने धारावी क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जातिगत जनगणना के कांग्रेस के वादे को दोहराया और कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो गरीब महिलाओं को उनके बैंक खातों में हर साल एक लाख रुपये मिलेंगे.


राहुल बोले- कांग्रेस सत्ता में लौटी तो हर साल मिलेंगे 1 लाख रुपए
राहुल ने शनिवार को धारावी में एक सभा को संबोधित किया। इसमें राहुल ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में लौटी तो गरीब महिलाओं को उनके बैंक खातों में हर साल 1 लाख रुपए मिलेंगे। राहुल ने कहा- न्याय यात्रा के दौरान मैंने हर वर्ग के साथ हो रहे भयंकर अन्याय और उत्पीड़न को बहुत करीब से जाना और समझा। मैं देशवासियों की उम्मीदों भरी आंखों में छिपे छोटे-छोटे सपनों को अपने साथ लेकर जा रहा हूं।
कांग्रेस सांसद ने कहा- चुनावी बिगुल बज चुका है। कांग्रेस के सभी बब्बर शेर कार्यकर्ताओं अन्याय का पर्याय बन चुकी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद ही अब चैन बैठेंगे। हम जनता के जीवन से जुड़े जमीनी मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरेंगे।


14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई यात्रा
राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से न्याय यात्रा शुरू की थी। इस दौरान वे देश के 14 राज्यों में गए। न्याय यात्रा मणिपुर से नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में पहुंची थी।
मुंबई में यात्रा खत्म होने तक राहुल ने 6700 किलोमीटर का सफर तय किया। इस दौरान राहुल ने बस में सफर किया। वे कई किलोमीटर भी पैदल चले।






