ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी का ‘मिशन साउथ’, PM मोदी आज केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में करेंगे चुनाव प्रचार

UB India News by UB India News
March 16, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
आंध्र प्रदेश और केरल के दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, 4000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनावों में बस कुछ ही हफ्ते बाकी बचे हैं, बीजेपी ने देश के दक्षिण राज्यों (BJP Mission South) में अपनी पहुंच तेज कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra South Visit) 15 मार्च यानी कि आज से 18 मार्च तक साउथ के दौरे पर हैं. पीएम मोदी आज केरल, तेलंगाना और तमिलनाडु में चुनाव प्रचार (Loksabha Election 2024) करेंगे. केरल में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए बीजेपी अल्पसंख्यक और ईसाई समुदाय को लुभाने पर जोर दे रही है, जो पार्टी के लिए किसी कठिन चुनौती से कम नहीं है.

केरल में बीजेपी को मजबूती देंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी सुबह 10.30 बजे केरल के पथानामथिट्टा पहुंचेंगे, वहां राज्य बीजेपी प्रमुख सुरेंद्रन, पार्टी के केरल प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, राज्य महासचिव जॉर्ज कुरियन और पथानामथिट्टा जिला अध्यक्ष वीए सूरज उनका स्वागत करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी यहां एक सार्वजनिक बैठक को भी संबोधित करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी की जनसभा में एनडीए के लोकसभा सांसद-वी मुरलीधरन, अनिल के एंटनी, शोभा सुरेंद्रन और बैजू कलासाला भी बैठक में शामिल होंगे. सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में कांग्रेस छोड़ने वाली कांग्रेस के दिग्गज नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के करुणाकरण की बेटी भी पीएम मोदी की रैली में शामिल होंगी.

RELATED POSTS

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

कन्याकुमारी में आज पीएम मोदी की जनसभा

बता दें कि तमिलनाडु में पिछले साल AIADMK के एनडीए से अलग होने के बाद बीजेपी के पास फिलहाल कोई सहयोगी नहीं है. बता दें कि पीएम मोदी का इस साल में तमिलनाडु का पांचवां दौरा है. इस दौरान पीएम आज कन्याकुमारी भी जाएंगे, यहां पर बीजेपी का अच्छी पकड़ है. लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी तमिलनाडु में पीएमके और एक्टर विजयकांत की डीएमडीके को लुभाने की कोशिश में जुटी है. पीएम मोदी वंशवाद की राजनीति और भ्रष्टाचार को लेकर सत्तारूढ़ DMK पर लगातार हमलावर हैं, जबकि DMK ने संघवाद और दक्षिणी राज्यों में वित्तीय भेदभाव को लेकर बीजेपी को निशाने पर लिया है. कन्याकुमारी में कांग्रेस की मौजूदा विधायक विजयधरानी का बीजेपी में शामिल होना पार्टी के लिए कुछ हद तक राहत भरी खबर है.

तेलंगाना के मल्काजगिरी में पीएम मोदी का रोड शो
पीएम मोदी आज तेलंगाना में भी अपनी चुनाव प्रचार करेंगे, उनका आज शाम को मलकाजगिरी में रोड शो है, इसके लिए वह बेगमपेट जाएंगे. पीएम मोदी के रोड शो को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी है. पीएम के रोड शो के दौरान कई इलाकों में आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. पीएम मोदी आज रात राजभवन में रुकेंगे और कल नागरकुर्नूल में एक सार्वजनिक बैठक करेंगे. बता दें कि नगरकुर्नूल से बीजेपी के उम्मीदवार पी भरत मौजूदा सांसद पी रामुलु के बेटे हैं. रविवार को पीएम चिलकलुरिपेटा में बीजेपी-टीडीपी-जन सेना की एक सार्वजनिक बैठक में शामिल होंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

by UB India News
July 4, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई 2026 को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। सुबह लगभग 10:45 बजे, प्रधानमंत्री जोधपुर...

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

by UB India News
July 3, 2026
0

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान गुरुवार को दोनों देशों के बीच चार...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

by UB India News
June 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। राजधानी विक्टोरिया के सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति...

मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 3400 करोड़ रुपये किये मंजूर,UPI पर इंसेंटिव देने की योजना को भी ,इली मंजूरी

शासन अब संदेह से विश्वास, अभियोजन से सुधार और भय से स्वतंत्रता की ओर बढ़ रहा………………….

by UB India News
June 23, 2026
0

भारत की नियामकीय प्रणाली हमेशा दुविधा की मानसिकता के साथ काम करती थी और अक्सर छोटी प्रक्रियागत त्रुटियों या केवल...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

by UB India News
June 22, 2026
0

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, भविष्य की चिंता और डिजिटल दुनिया का लगातार बढ़ता...

Next Post
CAA की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

CAA पर रोक लगाने की अर्ज़ियों पर मंगलवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

चुनावी बॉन्ड का डेटा : राजनैतिक दलों को चंदा देने वाले टॉप 32 दानदाता

चुनावी बॉन्ड का डेटा : राजनैतिक दलों को चंदा देने वाले टॉप 32 दानदाता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend