ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने रुकवाया था रूसी परमाणु हमला, दहशत में था अमेर‍िका !

UB India News by UB India News
March 11, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
पीएम मोदी ने रुकवाया था रूसी परमाणु हमला, दहशत में था अमेर‍िका !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में एक दौर ऐसा आ गया था जब राष्‍ट्रपत‍ि व्‍लादिमीर पुतिन के परमाणु हमले के खतर से अमेरिका दहशत में आ गया था। अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 के आखिरी दिनों में अमेरिका को यह डर सताने लगा था कि रूस एक रणनीतिक परमाणु हथियार से यूक्रेन पर हमला कर सकता है। इस परमाणु हमले के खतरे को देखते हुए अमेरिका ने भी ‘पुरजोर तरीके से अपनी तैयारी’ शुरू कर दी थी। रूस अगर यूक्रेन पर परमाणु हमला करता तो यह हिरोशिमा और नागासाकी के बाद पहली बार होता जब किसी युद्ध में परमाणु बम का इस्‍तेमाल किया जाता। इस महासंकट के बीच अमेरिका ने पीएम मोदी समेत दुनिया के कई देशों के नेताओं से मदद मांगी ताकि हमले को रोका जा सके। रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी समेत दुनिया के अन्‍य नेताओं ने इस रूसी परमाणु हमले को रोकने में अहम भूमिका निभाई।

बाइडन प्रशासन के दो अधिकारियों ने सीएनएन से बातचीत में कहा कि अमेरिकी प्रशासन को खासतौर पर यह डर सता रहा था कि रूस टैक्टिकल या युद्धक्षेत्र में इस्‍तेमाल होने वाले परमाणु बम का इस्‍तेमाल कर सकता है। इसको देखते हुए अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने तत्‍काल जवाबी प्‍लान तैयार करना शुरू कर दिया था। इस हालात से बाइडन प्रशासन के वर‍िष्‍ठ अधिकारी टेंशन में आ गए थे। इसके बाद रूसी हमले को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने की तैयारी शुरू हो गई। अमेरिका का यह डर कई घटनाक्रमों और खुफिया सूचनाओं पर आधारित थे।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

‘पीएम मोदी और जिनपिंग के बयानों ने रूस को रोका’

इसी के तहत बाइडन प्रशासन ने पीएम मोदी, चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग और दुनिया के अन्‍य नेताओं से बाइडन प्रशासन ने मदद की गुहार लगाई ताकि इस परमाणु संकट को टाला जा सके। बाइडन प्रशासन के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने कहा कि हमने रूस को न केवल सीधा संदेश दिया बल्कि अन्‍य देशों से भी कहा कि वे रूस को ऐसा करने के लिए खुलकर आवाज उठाएं। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी के सार्वजनिक बयानों ने इस महासंकट को खत्‍म करने में मदद की। अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि चीन और भारत की अपील के बाद रूस की सोच में बदलाव आया।

बता दें कि पीएम मोदी ने रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन के सामने ही खुलकर कहा था कि यह दौर युद्ध का नहीं है। पीएम मोदी के इस बयान की अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने जमकर सराहना की थी। दरअसल, यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस को पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों से बचाने में भारत और चीन ने अहम भूमिका निभाई है। भारत ने रूस से रेकॉर्ड तेल खरीदा और दोनों के बीच व्‍यापार अब रेकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। यही हाल चीन का भी जो रूस के लिए सबसे बड़ा मददगार बनकर उभरा है। व‍िश्‍लेषकों का मानना है कि यही वजह है कि रूसी राष्‍ट्रपति भारतीय प्रधानंत्री मोदी और जिनपिंग की अपील को अनसुना नहीं कर सके।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
कौन बनेगा मुख्यमंत्री? 3 राज्यों में सीएम मिस्ट्री

भाजपा CEC की आज बैठक, दूसरी लिस्ट संभव

होली से पहले योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, डीए में 4% की बढ़ोत्तरी

होली से पहले योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, डीए में 4% की बढ़ोत्तरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend