ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुंबई बंदरगाह पर रोका गया चीन से कराची जा रहा शिप, पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम से लदे माल का कनेक्शन

UB India News by UB India News
March 3, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
मुंबई बंदरगाह पर रोका गया चीन से कराची जा रहा शिप, पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम से लदे माल का कनेक्शन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर चीन से पाकिस्तान जा रहे एक जहाज को रोका है। अधिकारियों ने बताया कि कराची जाने वाले इस शिप को शक के आधार पर रोका गया। ऐसी सूचना है कि इस शिप में कुछ ऐसे संदिग्ध सामान मिले जिनका इस्तेमाल पाकिस्तान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए किया जा सकता था। इंडियन पोर्ट में पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी ये संदिग्ध खेप मिलने से हड़कंप मच गया। कस्टम अधिकारियों ने खुफिया जानकारी के आधार पर एक कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (सीएनसी) मशीन सहित इस कंसाइमेंट की जांच की। इसमें डीआरडीओ के अधिकारी भी शामिल हुए।

STORY | Ship suspected to contain dual-use consignment for Pak's nuclear programme stopped at Mumbai port

READ: https://t.co/asj26BG10M pic.twitter.com/XLRRZI5xUy

— Press Trust of India (@PTI_News) March 2, 2024

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

शिप में मिली कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल मशीन

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक टीम ने पाकिस्तान जाने वाले इस शिप के कंसाइनमेंट की जांच पड़ताल की है। उन्होंने बताया कि इस कंसाइनमेंट का इस्तेमाल पाकिस्तान अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए कर सकता है। मुंबई पोर्ट में जिस जहाज को रोका गया उसमें ऐसा कंसाइनमेंट होने का संदेह है, जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान अपने परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में कर सकता है। इसमें एक इतालवी कंपनी की ओर से निर्मित कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (सीएनसी) मशीन मिली है। जिसकी जांच डीआरडीओ की एक टीम ने किया।

DRDO की टीम ने जांच में किए कई बड़े खुलासे

अधिकारियों ने बताया कि शिप में मिली सीएनसी मशीनें कंप्यूटर नियंत्रित होती हैं। ये मिसाइल निर्माण के अहम हिस्सों को मजबूती, स्थिरता और सटीकता प्रदान करती हैं। 23 जनवरी को खुफिया सूचना के आधार पर कस्टम अधिकारियों ने माल्टा के झंडे वाले व्यापारी जहाज, CMA CGM को कराची जाते समय रोक दिया। जांच में उन्होंने पाया कि 22,180 किलोग्राम वजनी यह कंसाइनेंट ताइयुआन माइनिंग इम्पोर्ट एंड एक्सपोर्ट कंपनी लिमिटेड की ओर से भेजा गया था। ये पाकिस्तान में कॉस्मॉस इंजीनियरिंग के लिए था। डीआरडीओ ने पुष्टि किया है कि इस कंसाइमेंट में परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों से जुड़े जरूरी पार्ट्स मिले हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
जगमग हुआ जामनगर , अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में जुटीं खास हस्तियां

जगमग हुआ जामनगर , अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में जुटीं खास हस्तियां

पटना के गांधी मैदान में कल होगी आरजेडी की महारैली, राहुल गांधी भी होंगे शामिल ,लालू प्रसाद ने वीडियो पोस्ट कर की अपील

पटना के गांधी मैदान में कल होगी आरजेडी की महारैली, राहुल गांधी भी होंगे शामिल ,लालू प्रसाद ने वीडियो पोस्ट कर की अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend