ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हाथ खींचा, माला पहनवाया.. पीएम मोदी-नीतीश की जुगलबंदी से बिहार में साफ संदेश

UB India News by UB India News
March 3, 2024
in बिहार
0
हाथ खींचा, माला पहनवाया.. पीएम मोदी-नीतीश की जुगलबंदी से बिहार में साफ संदेश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार के औरंगाबाद की रैली में एक बार फिर से उनका बिहार के सीएम नीतीश कुमार के प्रति अगाध प्रेम झलका। रैली में प्रधानमंत्री जैसे ही मंच पर पहुंचे तो विशालकाय माला से उनका स्वागत किया गया। बिहार के डेप्युटी सीएम विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी और गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय पीएम मोदी को माला पहना रहे थे। तभी पीएम मोदी ने सीएम नीतीश का हाथ पकड़ा और उन्हें माला के अंदर ले लिया। पीएम ने जब ऐसा किया तो नीतीश कुमार मुस्कुरा रहे थे। इसके बाद दोनों नेताओं ने माला के अंदर से ही जनता का अभिवादन स्वीकार किया।

इसके बाद पीएम मोदी के स्वागत में नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औरंगाबाद आए हैं। मैं आपका अभिनंदन करता हूं कि आप एक बार फिर से हमारे यहां पधारे हैं। यह हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। पहले आए थे, इधर हम गायब हो गए थे। अब आपको आश्वस्त करते हैं कि अब इधर-उधर होने वाले नहीं हैं। अब रहेंगे आपके ही साथ। इसलिए जरा तेजी से यहां वाला काम हो जाए। हम लोग तो 2005 से एक साथ ही हैं। हम लोग मिलकर लगातार कितना काम किए हैं। हम लोग आपस में मिलजुलकर सारा काम किए हैं। हम चाहते हैं कि सबकी आर्थिक स्थित बेहतर हो जाए। मुझे पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री जी बिहार आते रहेंगे। इस बार के चुनाव में हमको पूरा भरोसा है कि आप 400 सीट जीतेंगे।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

लुधियाना की रैली में इसी तरह से पीएम ने खींचा था नीतीश का हाथ

ठीक इसी तरह से 10 मई, 2009 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले लुधियाना में एनडीए की रैली थी। इस रैली में लालकृष्ण आडवाणी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित किए जाने की योजना थी। इस रैली में एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया था। इस वजह से बतौर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे।

pm

रैली के मंच पर नीतीश कुमार ने जैसे ही कदम रखा तो नरेंद्र मोदी दूसरी ओर से आए और बिहार के सीएम का हाथ पकड़ कर हवा में लहरा दिया। अगले दिन बिहार ही नहीं देश के अखबारों में वह फोटो छपी, जिसे लेकर नीतीश कुमार नाराज हो गए और बाद में दोनों दलों के रिश्तों के टूटने का कारण बनी। इतना ही नहीं लुधियाना से पटना लौटने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि मोदी ने उनकी इच्छा के खिलाफ जाकर उनका हाथ उठाया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

Next Post
शाम 6 बजे BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का हो सकता है ऐलान

शाम 6 बजे BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का हो सकता है ऐलान

गौतम गंभीर के बाद अब बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने भी राजनीति को कहा अलविदा!

गौतम गंभीर के बाद अब बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने भी राजनीति को कहा अलविदा!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend