ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आम आदमी के लिए कल से खुलेगा राम मंदिर !

UB India News by UB India News
January 22, 2024
in Lokshbha2024
0
आम आदमी के लिए कल से खुलेगा राम मंदिर !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राम मंदिर का मैनेजमेंट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के हाथ में है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार द्वारा गठित ट्रस्ट ही मंदिर के निर्माण कार्य संबंधी निगरानी भी कर रहा है

अयोध्या में आज भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश-दुनिया की तमाम बड़ी हस्ती राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगी. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर को श्रद्धालुओं के खोल दिया जाएगा. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि देश का आम आदमी कब अपने आराध्य श्रीराम के दर्शन कर पाएगा? और इसके लिए क्या शुल्क देना होगा? इसके अलावा आरती का टाइम क्या रहेगा? ऐसे में आज हम इस खबर के माध्यम से आपके ऐसे हर सवाल का जवाब देने जा रहे हैं, जो राम मंदिर में दर्शन को लेकर आपकी सारी उलझनों को दूर कर देगा.

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

जनवरी से देशवासी अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन कर सकेंगे

दरअसल, राम मंदिर का मैनेजमेंट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के हाथ में है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार द्वारा गठित ट्रस्ट ही मंदिर के निर्माण कार्य संबंधी निगरानी भी कर रहा है. जहां तक राम मंदिर को आम लोगों के लिए खोले जाने की बात है तो आज यानी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद कल यानी 23 जनवरी से मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा. मतलब, 23 जनवरी से देशवासी अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन कर सकेंगे. ट्रस्ट की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था नहीं की गई है, लेकिन अगले दिन मंदिर के कपाट सबके लिए खोल दिए जाएंगे.

राम मंदिर में दर्शन करने का समय

टाइमिंग की बात करें तो अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन करने का समय सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा. इस समय अंतराल में सभी आम श्रद्धालु अपने आराध्य श्रीराम के दर्शन कर सकेंगे. जानकारी के अनुसार दोपहर के समय भोग व विश्राम के लिए करीब ढ़ाई घंटे के लिए मंदिर को बंद रखा जाएगा. इसके साथ ही सुबह 6:30 बजे जागरण यानी श्रृंगार आरती होगी और दोपहर 12 बजे भोग आरती की जाएगी. जबकि शाम 7:30 बजे संध्या आरती का आयोजन किया जाएगा.

आरती में शामिल होने के लिए लेना होगा पास

शुल्क की बात करें तो राम मंदिर में दर्शन के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा. हां, आरती के लिए पास जरूर लेना होगा. यह पास श्रीराम मंदिर क्षेत्र ट्रस्ट से लेना होगा. पास के लिए आपके पास आईडी प्रूफ का होना जरूरी है. पास होल्डर को ही आरती में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
त्रेता में कैसी थी राम की अयोध्या

त्रेता में कैसी थी राम की अयोध्या

प्राण प्रतिष्ठा पर सीएम योगी ने लिखा आलेख

प्राण प्रतिष्ठा पर सीएम योगी ने लिखा आलेख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend