ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का तीसरा दिन , कोहिमा (नगालैंड) के विश्वेमा गांव से यात्रा की शुरुआत

UB India News by UB India News
January 17, 2024
in खास खबर, प्रदेश
0
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का तीसरा दिन , कोहिमा (नगालैंड) के विश्वेमा गांव से यात्रा की शुरुआत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन (16 जनवरी) को राहुल गांधी ने कोहिमा (नगालैंड) के विश्वेमा गांव से यात्रा की शुरुआत कर दी है। उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुड़े हैं। कोहिमा में लोगों को संबोधित करने हुए राहुल ने कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप छोटे राज्य हैं, आपको देश के बाकी लोगों जैसे बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए।

आज राहुल कोहिमा में द्वितीय विश्व युद्ध के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। यहां हाईस्कूल जंक्शन पर सार्वजनिक बैठक को भी संबोधित करेंगे। राहुल नगालैंड में पांच जिलों – कोहिमा, त्सेमिन्यु, वोखा, जुन्हेबोटो और मोकोकचुंग से गुजरेंगे और रैलियां करेंगे।

RELATED POSTS

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

सुबह यात्रा शुरू करने के समय कोहिमा के लोगों ने राहुल का स्वागत किया।
नगालैंड में यात्रा की शुरुआत के समय राहुल ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की।
नगालैंड में यात्रा की शुरुआत के समय राहुल ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगालैंड में यात्रा के समर्थन में नारे लगाए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगालैंड में यात्रा के समर्थन में नारे लगाए।

15 जनवरी- न्याय यात्रा का दूसरा दिन: मणिपुर के मैतेई और कुकी समुदायों के इलाकों से गुजरे राहुल
सोमवार को राहुल ने इम्फाल वेस्ट के सेकमई से यात्रा शुरू की थी। राहुल अपनी ट्रेडमार्क सफेद टी-शर्ट और पैंट के साथ पारंपरिक मणिपुरी जैकेट पहने थे। भीड़ से बात करने और उनकी समस्याओं पर चर्चा करने के लिए राहुल यात्रा मार्ग पर कई बार बस से उतरे। उन्होंने लोगों के साथ सेल्फी ली और पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन भी देखा।

वे मैतेई और कुकी दोनों समुदायों के इलाकों से गुजरे। गांधी ने कांगपोकपी जिले की भी यात्रा की जहां पिछले साल मई में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया था। यात्रा रात को नगालैंड पहुंची। राहुल पार्टी के सहयोगियों के साथ मणिपुर की सीमा से लगे कोहिमा जिले के खुजामा गांव पहुंचे। यहां रात्रि विश्राम किया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

राहुल की यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में आदिवासी समुदाय के लोग भी जुटे।
राहुल की यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में आदिवासी समुदाय के लोग भी जुटे।
राहुल गांधी की बस में कुछ बच्चे पोस्टर लेकर पहुंचे। इनमें लिखा था- अंकल राहुल, हम आपके साथ पैदल चलना चाहते हैं। अंकल राहुल, हम देश का भविष्य हैं और हमारा भविष्य आप पर निर्भर है।
राहुल गांधी की बस में कुछ बच्चे पोस्टर लेकर पहुंचे। इनमें लिखा था- अंकल राहुल, हम आपके साथ पैदल चलना चाहते हैं। अंकल राहुल, हम देश का भविष्य हैं और हमारा भविष्य आप पर निर्भर है।

14 जनवरी- न्याय यात्रा का पहला दिन: राहुल का PM पर निशाना, लोगों से मुलाकात की
14 जनवरी को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगाज किया। यात्रा से पहले राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा- चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा। इसलिए पैदल के साथ-साथ बस यात्रा का फैसला किया। सवाल उठा कि यात्रा कहां से शुरू करें, किसी ने कहा वेस्ट से करो, किसी ने ईस्ट बताया।

राहुल बोले कि मैंने साफ कहा- अगली भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ मणिपुर से शुरू हो सकती है। मणिपुर में BJP की नफरत की राजनीति है। मणिपुर में भाई-बहन, माता-पिता आंखों के सामने मरे और आज तक हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री मणिपुर में आपके आंसू पोछने, गले मिलने नहीं आए। ये शर्म की बात है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर के थौबल से शुरू हुई।
न्याय यात्रा के पहले दिन राहुल गांधी थौबल में रात में मशाल लेकर सड़क पर चले।
न्याय यात्रा के पहले दिन राहुल गांधी थौबल में रात में मशाल लेकर सड़क पर चले।

राहुल 6 हजार किमी से ज्यादा का सफर करेंगे
66 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। राहुल गांधी जगह-जगह रुक कर स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे। इस दौरान राहुल 6700 किमी का सफर तय करेंगे। यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

20 मार्च को खत्म होने वाली यात्रा 15 राज्य और 110 जिलों के 337 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इस दौरान राहुल गांधी बस से और पैदल 6 हजार 713 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करेंगे। यह मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में खत्म होगी।

ये उस बस की तस्वीर है, जिसमें राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान सफर कर रहे हैं।
ये उस बस की तस्वीर है, जिसमें राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान सफर कर रहे हैं।

15 राज्यों की 100 लोकसभा सीटों को कवर करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा
भारत जोड़ो न्याय यात्रा एक दिन के लिए मणिपुर में रहेगी। इसके बाद यह नगालैंड में प्रवेश करेगी और दो दिनों में 257 KM और 5 जिलों को कवर करेगी और आठ दिनों में असम में 833 KM और 17 जिलों को कवर करेगी। इसके बाद यात्रा एक-एक दिन के लिए अरुणाचल प्रदेश और मेघालय जाएगी।

रूट मैप के मुताबिक, यात्रा पश्चिम बंगाल में पांच दिनों तक चलेगी, जिसमें 523 KM और सात जिले शामिल होंगे। बिहार में चार दिन तक 425 किमी और 7 जिलों को कवर किया जाएगा। इसके बाद झारखंड में यात्रा आठ दिन में 804 KM और 13 जिलों को कवर करेगी।

ओडिशा में न्याय यात्रा चार दिन में 341 KM और चार जिलों को कवर करेगी और छत्तीसगढ़ में पांच दिन में 536 KM और सात जिलों को कवर करेगी। कांग्रेस की यह यात्रा उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 11 दिन का समय बिताएगी और 20 जिलों को कवर करेगी।

मध्य प्रदेश में यात्रा सात दिनों में 698 KM और 9 जिलों को कवर करेगी। यह एक दिन में राजस्थान के 2 जिलों जाएगी। राहुल की यह यात्रा गुजरात और महाराष्ट्र में पांच-पांच दिनों तक चलेगी, जो क्रमशः 445 किमी और 479 किमी की दूरी तय करेगी। इसका समापन 20 या 21 मार्च को मुंबई में होगा।

कांग्रेस ने यात्रा के लिए लॉन्च किया गाना
12 जनवरी को कांग्रेस ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए नया गाना लॉन्च किया। पार्टी ने ‘सहो मत-डरो मत’ टैगलाइन के साथ इसे ‘न्याय गीत’ का नाम दिया। इसमें प्रदर्शनकारी महिला पहलवानों, राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो पदयात्रा की कुछ झलकियां, कोरोना महामारी के दौरान मौतें और किसानों, मजदूरों के साथ कांग्रेस नेता की बातचीत को दिखाया गया है।

गाने का यह पोस्टर कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट से लिया गया है।
गाने का यह पोस्टर कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट से लिया गया है।

UP में यात्रा का फोकस अमेठी-वाराणसी में रहेगा
भारत जोड़ो न्याय यात्रा सबसे ज्यादा दिन UP में रहेगी। यह यात्रा 11 दिन में 20 से ज्यादा जिले कवर करके कुल 1074 KM की दूरी तय करेगी। UP में सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें हैं, लेकिन साल 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस एक सीट पर सिमट गई थी। रायबरेली से केवल सोनिया गांधी को जीत मिली थी।

इस चुनाव में कांग्रेस अपनी पैतृक सीट अमेठी भी हार गई थी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को बड़े अंतर से हरा दिया था। ऐसे में कांग्रेस का फोकस लोकसभा की कई अहम सीटों पर रहेगा। इनमें वाराणसी, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ और प्रयागराज शामिल हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

by UB India News
July 8, 2026
0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को...

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

Next Post
मथुरा शाही ईदगाह के सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, मस्जिद पक्ष की याचिका सुनने को कहा

मथुरा शाही ईदगाह के सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, मस्जिद पक्ष की याचिका सुनने को कहा

Budget 2023: ये हैं मोदी सरकार की 7 प्राथमिकताओं वाले बजट के 10 सबसे बड़े ऐलान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करेंगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend