ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर ममता बनर्जी ने साफ किया रुख

UB India News by UB India News
January 11, 2024
in Lokshbha2024
0
TMC के 10 सांसदों के साथ PM मोदी से मिलीं ममता बनर्जी, बोलीं- हमारा पैसा 110 दिनों से रुका हुआ है
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार (11 जनवरी) को वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर रुख साफ कर दिया. उन्होंने कहा कि एक देश, एक चुनाव सही नहीं है. ये भारत के संवैधानिक बुनियादी ढांचे के खिलाफ होगा.

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की चीफ ममता बनर्जी ने एक देश, एक चुनाव को लेकर पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अगुवाई वाली कमेटी को लिखे लेटर में कहा, ”हम एक साथ चुनाव कराए जाने से सहमत नहीं हैं. साल 1952 में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव एक साथ हुए. ये आगे कई सालों तक जारी रहे, लेकिन बाद में ये कायम नहीं रह सका.”

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

ममता बनर्जी ने क्या कहा?
ममता बनर्जी ने आगे कहा, ”शासन की वेस्टमिंस्टर प्रणाली में संघ और राज्य चुनाव एक साथ ना होना एक बुनियादी विशेषता है. इसे बदला नहीं जाना चाहिए. संक्षेप में कहें तो एक साथ चुनाव नहीं होना भारतीय संवैधानिक व्यवस्था की मूल संरचना का हिस्सा है.”

कमेटी का क्या काम है?
कमेटी का काम लोकसभा, विधानसभाओं, नगर निकायों और पंचायतों के चुनाव एक साथ कराने की संभावना पर विचार करके सिफारिश करना है. समिति इस बात का अध्ययन भी करेगी कि क्या संविधान में संशोधन के लिए राज्यों के अनुमोदन की जरूरत होगी.

दरअसल, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति ने राजनीतिक दलों से इस मुद्दे पर अपनी-अपनी राय रखने के लिए एक पत्र लिखा था. इस कमेटी के सदस्य गृह मंत्री अमित शाह, वित्त कमीशन के पूर्व चेयरमैन एनके सिंह, सुभाष सी कश्यप, हरीश साल्वे, संजय कोठारी, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद हैं. हालांकि अधीर रंजन चौधरी ने अपना नाम बाद में वापस ले लिया था.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) वन नेशन, वन इलेक्शन (One Nation, One Election) की पैरवी करते हुए कई मौकों पर कहते रहे हैं कि इससे संसाधन और समय बचेगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
मध्य प्रदेश : कांग्रेस को वोट करने से औरंगजेबों को विटामिन

गुजरात, उत्तराखंड के बाद असम में लागू होगा समान नागरिक संहिता कानून

मालदीव को निगल रहा ड्रैगन, सबसे ज्यादा कर्ज चीन का, क्या अपने देश को अगला श्रीलंका बना रहे रहे मुइज्जू?

मालदीव को निगल रहा ड्रैगन, सबसे ज्यादा कर्ज चीन का, क्या अपने देश को अगला श्रीलंका बना रहे रहे मुइज्जू?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend