ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नाम तो लेना ही होगा…’, शरद पवार ने जमकर की अडानी की तारीफ, जानें किस काम के लिए कहा शुक्रिया

UB India News by UB India News
December 24, 2023
in Lokshbha2024
0
नाम तो लेना ही होगा…’, शरद पवार ने जमकर की अडानी की तारीफ, जानें किस काम के लिए कहा शुक्रिया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एनसीपी यानी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने देश के मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी की न केवल जमकर तारीफ की है, बल्कि उनका शुक्रिया भी अदा किया है. दरअसल, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने उद्योगपति गौतम अडानी को ₹25 करोड़ का दान देकर बारामती में एक नया प्रौद्योगिकी केंद्र स्थापित करने में मदद करने के लिए धन्यवाद दिया. यह वाकया तब हुआ, जब शरद पवार ने फिनोलेक्स के दीपक छाबड़िया के साथ शनिवार को बारामती में विद्या प्रतिष्ठान के इंजीनियरिंग विभाग में रोबोटिक लैब का उद्घाटन किया.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बारामती में विद्या प्रतिष्ठान के इंजीनियरिंग विभाग में रोबोटिक लैब का उद्घाटन करने के बाद शरद पवार ने केंद्र की स्थापना के लिए संयुक्त रूप से ₹35 करोड़ का दान देने के लिए अडानी और शिर्के कंस्ट्रक्शन के विजय शिर्के को धन्यवाद दिया. शरद पवार ने कहा कि हमने अपने दो ‘सहयोगियों’ से आग्रह किया था, जिसके बाद दोनों आगे आए और सहायता की पेशकश की. उन्होंने कहा, ‘हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर भारत का पहला उत्कृष्टता केंद्र बनाने की प्रक्रिया में हैं, जिसके लिए ₹25 करोड़ की आवश्यकता है. सौभाग्य से मेरे आग्रह करने पर हमारे दोनों सहयोगी मदद करने के लिए तैयार हो गये हैं.

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

एनसीपी चीफ ने कहा कि इस काम के लिए गौतम अडानी 25 करोड़ का दान देने पर सहमत हो गए हैं, वहीं निर्माण क्षेत्र की एक अग्रणी कंपनी के पुणे स्थित उद्योगपति विजय शिर्के ₹10 करोड़ देने पर सहमत हो गए हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं विजय शिर्के को उनकी मदद के लिए धन्यवाद देता हूं. वहीं, इस प्रोजेक्ट को हकीकत में बदलने के लिए गौतम अडानी ने संस्था को 25 करोड़ रुपये का चेक भेजा है. हम इन दो उद्योगपतियों की मदद से अब इस परियोजना का निर्माण कर रहे हैं. मुझे अडानी का नाम लेना होगा और उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देना होगा.’

उद्धव ने बोला था हमला
दरअसल, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने ऐसे वक्त में अडानी की तारीफ की है, जब कुछ दिनों पहले ही उद्धव ठाकरे ने अडानी के बहाने भाजपा पर हमला बोला था और धारावी TDR यानी धारावी पुनर्विकास परियोजना को दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला बताया था. बता दें कि इस धारावी पुनर्विकास परियोजना का नेतृत्व अडानी की फर्म कर रही है. पिछले सप्ताह अडानी के कार्यालय पर मार्च निकालने के बाद उद्धव ठाकरे ने परियोजना को अडानी समूह की कंपनी को सौंपने के लिए एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला किया था. हालांकि, अडानी को लेकर शरद पवार पहले भी सॉफ्ट दिखते रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
एयर इंडिया को मिली पहले एयरबस A350-900 विमान की डिलीवरी, कंपनी ने रचा इतिहास

एयर इंडिया को मिली पहले एयरबस A350-900 विमान की डिलीवरी, कंपनी ने रचा इतिहास

आपके सहयोगी को यूपी-बिहार वालों से नफरत क्यों?

आपके सहयोगी को यूपी-बिहार वालों से नफरत क्यों?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend