ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

MP में मंत्रिमंडल पर आज दिल्ली में मंथन

UB India News by UB India News
December 21, 2023
in Lokshbha2024
0
मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का चार दिवसीय पहला सत्र आज से शुरू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मध्यप्रदेश में सीएम और डिप्टी सीएम की शपथ के एक सप्ताह बाद भी मंत्रिमंडल के चेहरे तय नहीं हो पाए हैं। भोपाल से लेकर दिल्ली तक टीम मोहन पर विचार-मंथन चल रहा है। गुरुवार को फिर से दिल्ली में इस पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली जाएंगे। यहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, अमित शाह के साथ बैठक होगी।

मंत्रिमंडल में पुराने चेहरों यानी मंत्री रह चुके नेताओं के बजाय नए चेहरों को तवज्जो मिल सकती है। तीन से पांच बार विधायक बनने के बाद भी मंत्री पद से चूके नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

सांसद से विधायक बने नेता बनेंगे मंत्री
सांसद रहते हुए विधानसभा का चुनाव जीतने वाले नेता मप्र सरकार में मंत्री बनाए जा सकते हैं। नरेंद्र सिंह तोमर पहले ही विधानसभा के अध्यक्ष बनाए जा चुके हैं। अब प्रहलाद पटेल, राव उदय प्रताप सिंह, रीति पाठक, राकेश सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है।

सागर-भोपाल में फंसा पेंच
बीजेपी लोकसभा चुनाव के हिसाब से मंत्रिमंडल के चेहरे तय करने में जुटी है। इसमें क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को लेकर नामों पर मंथन चल रहा है। बड़े शहरों में चेहरों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। जैसे सागर में गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह राजपूत शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल में मंत्री थे। अब नए चेहरों में शैलेंद्र जैन और प्रदीप लारिया का नाम मंत्री के लिए आगे किया गया है। इस वजह से भार्गव, भूपेंद्र ताकत लगा रहे हैं। तो गोविंद के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया पैरवी कर रहे हैं।

इसी तरह भोपाल में विश्वास सारंग भी शिवराज सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री थे। अब सारंग के साथ ही तीन बार के तीन विधायक मंत्री पद के दावेदार हैं। रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर और विष्णु खत्री मंत्री पद के दावेदार हैं।

ये नए चेहरे, जिन्हें अब तक नहीं मिला मौका

  • पांचवीं बार नीमच से विधायक बने दिलीप सिंह परिहार को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।
  • चौथी बार के विधायकों में सागर से शैलेंद्र जैन, प्रदीप लारिया (नरयावली), कुंवर सिंह टेकाम(धौहनी), विजयपाल सिंह (सोहागपुर), रमेश मेंदोला (इंदौर-2), मालिनी गौड़ (इंदौर -4)।
  • तीसरी बार के विधायकों में राकेश शुक्ला (मेहगांव), देवेंद्र जैन (शिवपुरी), अनिल जैन (निवाड़ी), उमा खटीक (हटा), दिव्यराज सिंह (सिरमौर), शिवनारायण सिंह (बांधवगढ़), संदीप जायसवाल (मुडवारा), अशोक रोहाणी (जबलपुर कैंट), सुशील तिवारी (पनागर), दिनेश राय (सिवनी), महेंद्र सिंह चौहान (भैंसदेही), प्रेमशंकर वर्मा (सिवनी मालवा), ठाकुरदास नागवंशी (पिपरिया), विष्णु खत्री (बैरसिया), कृष्णा गौर (गोविंदपुरा), रामेश्वर शर्मा (हुजूर), सुदेश राय (सीहोर), गायत्री राजे पवार (देवास), आशीष शर्मा (खातेगांव), नारायण पटेल (मांधाता), नीना वर्मा (धार), मनोज पटेल (देपालपुर), चेतन्य कश्यप (रतलाम सिटी)। ये सभी विधायक ऐसे हैं जो एक बार भी मंत्री नहीं बन पाए हैं।

​​​​ये सबसे वरिष्ठ विधायक बन चुके मंत्री
नौवीं बार रहली से विधायक बने गोपाल भार्गव 2003 से लगातार मप्र सरकार में मंत्री हैं। इछावर से आठवीं बार चुनाव जीते करण सिंह वर्मा तीन बार राज्यमंत्री रह चुके हैं। जबकि हरसूद से आठवीं बार विधायक चुने गए विजय शाह तीन बार मंत्री रह चुके हैं। मल्हारगढ़ से आठवीं बार विधायक चुने गए जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री बनाए जा चुके हैं। सातवीं बार के विधायक अंचल सोनकर भी राज्यमंत्री रह चुके हैं। चौथीं बार के विधायकों में दिलीप सिंह परिहार को छोड़कर सभी विधायक पहले मंत्री बनाए जा चुके हैं।

चौथी बार चुनाव जीतने वाले विधायकों में नारायण सिंह कुशवाह, बृजेंद्र सिंह यादव, गोविंद सिंह राजपूत, सुरेंद्र पटवा, विश्वास सारंग, अर्चना चिटनीस, महेंद्र हार्डिया, हरदीप सिंह डंग मंत्री रह चुके हैं।

पहली बार के बीजेपी विधायक
सरला रावत (सबलगढ़), अमरीश शर्मा (लहार), मोहन सिंह राठौर (भितरवार), प्रीतम लोधी (पिछोर), महेंद्र सिंह यादव (कोलारस), प्रियंका मीणा (चाचौड़ा), कामाख्या प्रताप सिंह (महाराजपुर), दिलीप अहिरवार (चंदला), अरविंद पटेरिया (राजनगर), श्रीकांत चतुर्वेदी (मैहर), सिद्धार्थ तिवारी (त्योंथर), नरेंद्र प्रजापति (मनगवां), रीति पाठक (सीधी), राधा सिंह (चितरंगी), रामनिवास शाह (सिंगरौली), धीरेंद्र सिंह (बड़वारा), प्रतिमा बागरी (रैगांव), नीरज ठाकुर (बरगी), अभिलाष पांडे (जबलपुर उत्तर), राकेश सिंह (जबलपुर पश्चिम), संतोष बरकडे़ (सिहोरा), संपतिया उईके (मंडला), राजकुमार कर्राहे (लांजी), गौरव पारधी (कटंगी), महेंद्र नागेश (गोटेगांव), विश्वनाथ सिंह (तेंदूखेड़ा), प्रहलाद सिंह पटेल (नरसिंहपुर), राव उदय प्रताप सिंह (गाडरवारा), नरेंद्र शिवाजी पटेल (उदयपुरा), मुकेश टंडन (विदिशा), भगवानदास सबनानी (भोपाल दक्षिण-पश्चिम), इंजीनियर गोपाल सिंह (आष्टा), मधु गेहलोत (आगर), घनश्याम चंद्रवंशी (कालापीपल), गंगाबाई उईके (घोड़ाडोंगरी), मुरली भंवरा (बागली), कंचन तन्वे (खंडवा), छाया मोरे (पंधाना), नंदा ब्राह्मणे (भीकनगांव), श्याम बर्डे (पानसेमल), राकेश गोलू शुक्ला (इंदौर-3), मधु वर्मा (राऊ), तेजबहादुर सिंह चौहान (नागदा-खाचरोद), अनिल जैन कालूहेडा (उज्जैन उत्तर), जितेंद्र पंड्या (बड़नगर), डॉ. चिंतामणि मालवीय (आलोट)।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
ग्लोबल इकॉनमी में भारत का अहम रोल ………

आखिर IMF को हमारे RBI से क्या शिकायत है.......

IND Vs SA तीसरा टी-20 आज, सीरीज ड्रॉ कराने के लिए भारत को जीत जरुरी

आज खेला जाएगा भारत-साउथ अफ्रीका मैच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend