ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी का गुजरात से काशी तक साथ निभाने वाले बिहार भाजपा प्रभारी सुनील ओझा का हुआ निधन

UB India News by UB India News
December 1, 2023
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर, दुर्घटना, पटना
0
पीएम मोदी का गुजरात से काशी तक साथ निभाने वाले बिहार भाजपा प्रभारी सुनील ओझा का हुआ निधन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पीएम मोदी के करीबी नेताओं में शुमार सुनील भाई ओझा का बुधवार को निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद ओझा को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहीं उन्होंने आखिरी सांस ली। सुनील ओझा काशी क्षेत्र के पूर्व संयोजक रहे थे। वहीं, भाजपा ने उन्हें वर्तमान में भाजपा के बिहार प्रभारी की जिम्मेदारी दे रखी थी।

पीएम मोदी के करीबी

सुनील ओझा उन बेहद कम नेताओं की लिस्ट में थे जिन्हें पीएम मोदी से मिलने का सीधा एक्सेस था। वह काशी क्षेत्र के पूर्व संयोजक भी रह चुके थे। साल  2014 में जब पीएम मोदी ने वाराणसी से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, तब सुनील ओझा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए गुजरात से काशी पहुंचे थे। इसके बाद वह काशी में ही रह गए। वाराणसी-मिर्जापुर के बार्डर के गढ़ौली धाम को लेकर भी ओझा चर्चा में आए थे।

RELATED POSTS

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

दो बार के विधायक थे

सुनील ओझा गुजरात की 10वीं और 11वीं विधानसभा में भावनगर दक्षिण सीट से दो बार के विधायक थे। एक वक्त भावनगर कांग्रेस का बड़ा गढ़ था। हालांकि, इस गढ़ को फतह करने का श्रेय सुनील ओझा को ही जाता है जो कि आज तक कायम है। वह करीब 20 सालों से पीएम मोदी के साथ थे। इस कारण पीएम को उन पर काफी भरोसा था।

जेपी नड्डा ने जताया दुख

सुनील ओझा के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दुख जताया है। उन्होंने लिखा- “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, बिहार भाजपा के सह-प्रभारी सुनील ओझा जी का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद है। ओझा जी का संपूर्ण जीवन जनसेवा व संगठन को समर्पित रहा। उनका जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना प्रकट करता हूँ और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।”

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, बिहार भाजपा के सह-प्रभारी सुनील ओझा जी का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद है।

ओझा जी का संपूर्ण जीवन जनसेवा व संगठन को समर्पित रहा। उनका जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना प्रकट करता हूँ और दिवंगत…

— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) November 29, 2023

भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के सह-प्रभारी श्री सुनील ओझा जी के आकस्मिक निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है। सुनीलभाई ने पूरी कर्मठता से संगठन के विभिन्न दायित्वों को निभाया। अपनी सादगी और संगठन निष्ठा के लिए वे सदैव हमारी स्मृति में रहेंगे। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में…

— Amit Shah (@AmitShah) November 29, 2023

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग जब मार्च 2026 के स्तर पर दोबारा पहुंच चुकी है, तो 17-18 जून...

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

by UB India News
July 18, 2026
0

भारत ने मंगल और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजे हैं, सैकड़ों उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है और अब...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, प्रक्षेपण के बाद तकनीकी समस्या,जांच जारी………..

इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!

by UB India News
July 18, 2026
0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और अभियंताओं के बढ़ते पलायन के बीच अंतरिक्ष विभाग द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और...

Next Post
उत्तरकाशी में मशीन पर भारी पड़ा इंसान का हौसला , सफल रेस्क्यू पर ​विदेशी मीडिया बना मुरीद

उत्तरकाशी में मशीन पर भारी पड़ा इंसान का हौसला , सफल रेस्क्यू पर ​विदेशी मीडिया बना मुरीद

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन सफल ,17 दिनों से टनल में फंसे 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला गया

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन सफल ,17 दिनों से टनल में फंसे 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend