ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजस्थान विधानसभा चुनाव : 199 विधानसभा सीटों पर 3 बजे तक 55.63 प्रतिशत मतदान

राजस्थान का रण...आज वोटिंग पहले दावे और फिर एक-दूसरे पर पर्सनल छींटाकशीं के बाद अब आज राजस्थान में राज और रिवाज बदलने के लिए वोटिंग का दिन है। अशोक गहलोत को अपनी 7 गारंटियों पर भरोसा है जबकि बीजेपी दावा कर रही है कि इस बार भी राज बदलेगा।

UB India News by UB India News
November 26, 2023
in प्रदेश
0
राजस्थान विधानसभा चुनाव : 199 विधानसभा सीटों पर 3 बजे तक 55.63 प्रतिशत मतदान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के अनुसार राजस्थान में दोपहर 3 बजे तक 55.63 प्रतिशत मतदान हुआ है। शहरों से लेकर गांवों के बूथों तक मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कांग्रेस और भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने सुबह-सवेरे ही मतदान किया। वोटिंग डे पर गहलोत ने कहा कि – ‘कांग्रेस की जीत के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह आलाकमान मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी तय करेंगे। पार्टी जो भूमिका तय करेगी, वह मंजूर होगी।’

वहीं, सचिन पायलट ने कहा कि हर व्य​​क्ति यहां चुनाव लड़ रहा है। कोई भी एक चुनाव न तो लड़वा सकता है और न जितवा सकता है और न हरवा सकता है। वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में वोट डालने के बाद कहा कि सभी मतदान जरूर करें। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी जयपुर के सी स्कीम में वोट डाला।

RELATED POSTS

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

इधर सीकर, श्रीगंगानगर जिलों के कई बूथों पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान में देरी हुई। वहीं, चूरू के सरदारशहर के एक बूथ पर कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई है।

इस चुनाव में कुल 1863 प्रत्याशी मैदान में हैं। उनकी किस्मत का फैसला प्रदेश के 5 करोड़ 26 लाख 90 हजार 146 मतदाता करेंगे। वोटिंग शाम छह बजे तक होगी। नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे।

राजस्थान के प्रमुख 8 जिलों में 11 बजे तक वोटिंग पर्सेंटेज

जिले वोटिंग प्रतिशत
जयपुर 25.19
जोधपुर 22.58
अलवर 26.15
सीकर 25.02
उदयपुर 21.07
कोटा 26.97
बीकानेर 24.52
अजमेर 23.43

वोटिंग के बड़े अपडेट्स…

  • सबसे कम, सबसे ज्यादा वोटिंग: सुबह 9 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग बारां जिले में 12.97 फीसदी हुई। वहीं, सबसे कम मतदान पाली जिले में 8.35 प्रतिशत हुआ है। राजस्थान में सुबह 9 बजे तक कुल 9.77 फीसदी मतदान हुआ है।
  • किस्मत में जो लिखा, कोई छीन नहीं सकता: सचिन पायलट ने सीएम नहीं बनने के सवाल पर कहा कि किस्मत में जो लिखा है, उसे कोई छीन नहीं सकता और जो नहीं लिखा है उसे कोई दे नहीं सकता। पार्टी की विचारधारा सबसे आगे है। हर व्य​​क्ति यहां चुनाव लड़ रहा है। कोई भी एक चुनाव न तो लड़वा सकता है और न जितवा सकता है और न हरवा सकता है। ​​​​​​​
  • मारपीट, वोटिंग में देरी: चूरू जिले के सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र के अंजूमन स्कूल में बने मतदान केंद्र के बूथ नंबर 130-131 पर मारपीट का मामला सामने आया है। पार्षद प्रतिनिधि आसिफ खोखर का आरोप है कि उन पर 5-7 लोगों ने हमला किया है। वहीं, सीकर, श्रीगंगानगर के कई बूथों पर ईवीएम में आई खराबी के कारण मतदान में देरी हुई।

CM गहलोत ने सरदारपुरा में डाला वोट

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके बेटे वैभव गहलोत ने सरदापुरा में वोट डाला। वोट डालने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, “हमारी सरकार दोबारा आ रही है। उनकी(भाजपा) बातों में दम नहीं है। अब ये लोग गायब हो जाएंगे। अब ये 5 साल बाद आएंगे। हम यहीं रहेंगे, जनता के बीच जाएंगे और उनके सुख-दुख की बात करेंगे।”

राजनीतिक दल के एजेंट की मौत

राजस्थान के पाली जिले में एक राजनीतिक दल के एजेंट की शनिवार को मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि एजेंट शांति लाल की संभवत: हृदय गति रुकने के कारण मौत हुई। सुमेरपुर निर्वाचन क्षेत्र में बूथ संख्या 47 पर राजनीतिक दल के एजेंट शांति लाल मतदान केंद्र पर ही गिर गये। शांति लाल को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

‘बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार में आ रही है’

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने परिवार के साथ जोधपुर में वोट डाला। उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि कि मतदाता राजस्थान में इतिहास रचने के लिए मतदान करेंगे।

राजस्थान का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र

राजस्थान का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र शेरगांव में बनाया गया है, जहां 118 लोग वोट डाल रहे हैं। सिरोही जिले के आबू-पिंडवाड़ा विधानसभा में 4921 फुट की ऊंचाई पर स्थित शेरगांव के वोटर्स इस साल पहली बार अपने ही गांव में वोट डाल पा रहे हैं। ये पोलिंग बूथ माउंटआबू के गुरु शिखर से करीब 18 किलोमीटर दूर है, जहां सिर्फ पैदल ही जाया जा सकता है।

वोटिंग के बीच राहुल गांधी का ट्वीट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, ”राजस्थान इस बार मुफ्त इलाज चुनेगा, राजस्थान इस बार सस्ता गैस सिलेंडर चुनेगा, राजस्थान ब्याज मुक्त कृषि कर्ज चुनेगा, राजस्थान अंग्रेज़ी शिक्षा चुनेगा, राजस्थान OPS चुनेगा, राजस्थान जाति जनगणना चुनेगा। उन्होंने कहा, हर व्यक्ति को बड़ी संख्या में जाकर अपने मताधिकार इस्तेमाल करना चाहिए। जनता को हितकारी और गारंटी वाली सरकार चुननी चाहिए।”

PM मोदी ने की वोट डालने की अपील

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया है। 199 सीटों पर वोटिंग हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान मतदान को लेकर कहा, ”राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं।”

एक सीट पर नहीं होगा मतदान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता के मुताबिक, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 200 में से 199 विधानसभा सीटों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता के मुताबिक, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 200 में से 199 विधानसभा सीटों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कूनर के निधन की वजह से श्रीगंगानगर करनपुर सीट पर आज मतदान नहीं होगा।

1,863 प्रत्याशी मैदान में

राजस्थान की 199 सीटों पर 1,863 प्रत्याशी मैदान में हैं। 5,26,90,146 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 18-30 आयु वर्ग के 1,70,99,334 युवा मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 18-19 आयु वर्ग के 22,61,008 नए मतदाता शामिल हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

by UB India News
July 14, 2026
0

तमिलनाडु की थलापति विजय सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट के उस...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

Next Post
चीन के बच्चों में एन9एन2 (H9N2) के मामलों तेजी को देख WHO चिंतित

चीन के बच्चों में एन9एन2 (H9N2) के मामलों तेजी को देख WHO चिंतित

जम्मू-कश्मीर में सेना ने ढूंढ निकाला आतंकी ठिकाना, हथियारों का जखीरा बरामद

जम्मू-कश्मीर में सेना ने ढूंढ निकाला आतंकी ठिकाना, हथियारों का जखीरा बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend