ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

साउथ अफ्रीका की वनडे में सबसे बड़ी हार,कोहली ने सचिन से तेज 49वां वनडे शतक लगाया बनाया रिकॉर्ड्स

UB India News by UB India News
November 8, 2023
in क्रिकेट, खास खबर
0
साउथ अफ्रीका की वनडे में सबसे बड़ी हार,कोहली ने सचिन से तेज 49वां वनडे शतक लगाया बनाया रिकॉर्ड्स
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत का शानदार फॉर्म जारी है। टीम ने साउथ अफ्रीका को 243 रन से हरा दिया। ये वनडे इतिहास में साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी हार है। टीम महज 83 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जो वर्ल्ड कप में उनका सबसे छोटा स्कोर भी है। मैच में विराट कोहली ने अपना 49वां वनडे शतक लगाया औऱ सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मैच में कई रिकॉर्ड्स बने। मैच के ऐसे ही टॉप रिकॉर्ड्स इस स्टोरी में हम जानेंगे…

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

1. सचिन से तेज 49वां वनडे शतक लगाया
विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने वनडे करियर का 49वां शतक लगाया। उन्होंने 121 बॉल पर 101 रन की नॉटआउट पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ही वनडे में 49 शतक लगा सके हैं। अब वनडे में एक और सेंचुरी लगाते ही विराट इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

विराट ने अपनी 49वीं सेंचुरी 277वीं पारी में लगाई, जबकि सचिन ने अपनी 49वीं सेंचुरी 451वीं पारी में लगाई थी। सचिन ने अपने करियर में 452 वनडे पारियां खेली हैं। जबकि रविवार को ही 35 साल के हुए विराट कोहली अब भी करीब 3 से 4 साल तक और क्रिकेट खेल सकते हैं।

2. सचिन से ज्यादा लिमिटेड ओवर्स सेंचुरी
विराट आज सेंचुरी लगाकर लिमिटेड ओवर्स में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली के वनडे में 49 और टी-20 में एक शतक हैं, यानी कुल 50 सेंचुरी। इससे पहले ये 49 थी। सचिन के नाम 463 वनडे और एक टी-20 मैच में 49 शतक हैं, जबकि विराट ने 288 वनडे और 115 टी-20 मुकाबलों में 50 शतक लगा दिए हैं।
3. वर्ल्ड कप में जन्मदिन पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरी लगाते ही विराट कोहली वनडे में जन्मदिन पर शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर भी वनडे में बर्थडे पर सेंचुरी लगा चुके हैं। इसके अलावा विराट वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने। टीम इंडिया के अलावा भी 4 खिलाड़ी अपने जन्मदिन पर शतक लगा चुके हैं। इनमें श्रीलंका के सनथ जयसूर्या, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श, न्यूजीलैंड के रॉस टेलर और टॉम लैथम शामिल हैं। टेलर ने 2011 के और मार्श ने इस वर्ल्ड कप में ही अपने जन्मदिन पर सेंचुरी लगाई।
4. होम ग्राउंड पर सबसे ज्यादा वनडे शतक
विराट कोहली ने भारत में 23वां वनडे शतक लगाया। वह अपने होम ग्राउंड पर सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ियों में भी टॉप पर हैं। उनके बाद सचिन तेंदुलकर ने भारत में 20 शतक वनडे शतक लगाए हैं।
5. विराट कोहली ने एक वर्ल्ड कप में पहली बार 500+ रन बनाए
विराट कोहली के इस वर्ल्ड कप के 8 ही मैचों में 543 रन हो चुके हैं। उन्होंने 8 पारियों में 4 फिफ्टी और 2 शतक लगाए हैं। कोहली ने 2011 में अपना वर्ल्ड कप डेब्यू किया था, यह उनका चौथा वर्ल्ड कप है और उन्होंने पहली बार ही 500 रन का आंकड़ा पार किया। इससे पहले 2019 में उन्होंने 443 रन बनाए थे।
6. ICC मैचों में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
विराट कोहली को 101 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला, जो ICC टूर्नामेंट में उनका 12वां अवॉर्ड है। इसी के साथ वह ICC के मैचों में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने ICC मैचों में 11 बार इस अवॉर्ड को जीता है।
7. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक
विराट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना 5वां वनडे शतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक के मामले में सचिन की बराबरी कर ली। सचिन के नाम भी अफ्रीकी टीम के खिलाफ 5 वनडे सेंचुरी हैं। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 ही शतक लगाए हैं।
8. टीम की जीत में सबसे ज्यादा शतक
विराट कोहली के शतक के दम पर भारत ने जीत भी हासिल की। विराट ने वनडे में 49 सेंचुरी लगाई हैं और केवल 8 में टीम को हार मिली, जबकि 41 मुकाबलों में टीम ने जीत हासिल की। इस रिकॉर्ड विराट के बाद दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं। जिनके 49 में से 33 वनडे शतकों में टीम को जीत मिली थी।
9. सबसे ज्यादा नॉटआउट सेंचुरी
विराट कोहली शतक बनाने के बाद भी आउट नहीं हुए, वह 121 बॉल पर 101 रन का स्कोर बनाकर नॉटआउट रहे। नॉटआउट रहते हुए सबसे ज्यादा सेंचुरी के रिकॉर्ड में भी विराट टॉप पर ही हैं, उन्होंने नॉटआउट रहते हुए 19 शतक लगाए हैं। इस रिकॉर्ड में साउथ अफ्रीका के एबी डिविलयर्स के नाम नाबाद रहते हुए 15 सेंचुरी हैं।
10. एक साल में सबसे ज्यादा 50+ की पार्टनरशिप करने वाले भारतीय
भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 62 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। दोनों ने वनडे में इस साल 12वीं बार 50 से ज्यादा रन की साझेदारी की है। रोहित-गिल एक साल में सबसे ज्यादा 50+ रन की पारटनरशिप करने वाले 2 भारतीय खिलाड़ी बने। दोनों सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर से आगे निकले, जिनके नाम एक साल में 10 फिफ्टी प्लस स्कोर हैं।
11. बतौर कप्तान एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के
रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 सिक्स लगाए, इसी के साथ उनके नाम इस वर्ल्ड कप में 22 छक्के हो गए हैं। उन्होंने एक वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उनसे पहले 2019 में इंग्लैंड के ऑएन मॉर्गन ने भी 11 मैचों में इतने ही सिक्स लगाए थे।

12. वनडे इतिहास में साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी हार
भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रन के अंतर से हराया, ये साउथ अफ्रीका की वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी हार रही। इससे पहले 2002 में टीम को पाकिस्तान ने 182 रन से हराया था।

वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी हार भी इससे पहले भारत के खिलाफ ही थी। 2015 में मेलबर्न के मैदान पर टीम ने 130 रन से मुकाबला जीता था।

13. वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का सबसे छोटा स्कोर
साउथ अफ्रीका टीम वर्ल्ड कप में पहली बार 100 रन से कम के स्कोर पर ऑलआउट हुई है। इससे पहले 2007 में टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 149 रन पर ऑलआउट किया था। वनडे में टीम ने अपने दूसरे सबसे छोटे स्कोर की बराबरी की। टीम 83 रन पर तीसरी बार ऑलआउट हुई है, इससे पहले टीम को 2 बार इंग्लैंड ने भी 83 रन पर ढेर किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम 1993 में 69 रन पर ही सिमट गई थी, ये उनका इतिहास में सबसे छोटा स्कोर था।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
शेयर बाजार में उत्साह बरकरार, ओपनिंग हुई मजबूत, सेंसेक्स में 290 अंकों की तेजी निफ्टी 19300 के पार

शेयर बाजार में उत्साह बरकरार, ओपनिंग हुई मजबूत, सेंसेक्स में 290 अंकों की तेजी निफ्टी 19300 के पार

तीसरी बार गाजा में इंटरनेट सर्विस पूरी तरह बंद, गाजा पट्टी को ‘दो हिस्‍सों’ में बांट दिया

तीसरी बार गाजा में इंटरनेट सर्विस पूरी तरह बंद, गाजा पट्टी को 'दो हिस्‍सों' में बांट दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend