ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज विश्वकप में पाकिस्तान का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से , पाकिस्तान की टीम के लिए करो या मरो की स्थिति

UB India News by UB India News
October 28, 2023
in क्रिकेट, खास खबर
0
आज विश्वकप में पाकिस्तान का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से , पाकिस्तान की टीम के लिए करो या मरो की स्थिति
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वर्ल्ड कप 2023 अब अपने दूसरे पड़ाव पर पहुंच चुका है, जहां कई टीमों को रिटर्न टिकट मिलना है. पाकिस्तान भी उन टीमों में शुमार है, जिन्हें यह टिकट जल्दी ही मिल सकता है. जैसा कि आप जानते हैं कि पाकिस्तान मौजूदा वर्ल्ड कप में 3 मैच हार चुका है. जबकि उसके खाते में सिर्फ 2 जीत दर्ज हैं. पॉइंट टेबल में उसका नंबर छठा है. ऐसे में उसके लिए अब तकरीबन सारे मुकाबले जीतने जरूरी हैं. पाकिस्तान के इस जीत के रास्ते पर सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका टकराएगा, जो सुप्रीम फॉर्म में है.

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला 27 अक्टूबर, शुक्रवार को चेन्नई में होना है. अफ्रीकन टीम 8 अंक लेकर काफी हद तक सुरक्षित स्थिति में है. उसने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को हराया है, जिससे उसकी अच्छी फॉर्म का पता चलता है. ऐसे में अगर वह पाकिस्तान को भी हरा दे तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए. अगर पाकिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका से हार जाती है तो यह उसकी चौथी हार होगी. यानी, वह इंग्लैंड, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स की स्थिति में पहुंच जाएगी, जो अपने चार-चार मैच हार चुकी हैं.

RELATED POSTS

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

वर्ल्ड कप 2023 रॉउंड रॉबिन लीग फॉर्मेट में खेला जा रहा है. इसके मुताबकि इस बार हर टीम कम से कम 9 मैच खेलेगी. अब तक के प्रदर्शन के आधार पर लग रहा है कि भारत, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें 12 या इससे अधिक अंक हासिल कर सकती हैं. भारत, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड तीनों टीमें अभी क्रमश: 10 और 8-8 अंक हासिल कर चुकी हैं और तीनों को ही टूर्नामेंट में कम से कम 4 मैच और खेलने हैं. ऑस्ट्रेलिया भी 6 अंक हासिल कर चुका है और वह अगर अपने 4 में से 3 मैच भी जीत ले तो 12 अंक तक पहुंच जाएगा.

दूसरी ओर, पाकिस्तान अगर दक्षिण अफ्रीका से हार जाता है तो वह अपने बाकी बचे सारे मैच जीतकर भी 10 अंक से आगे नहीं बढ़ पाएगा. इसीलिए कहा जा रहा है कि पाकिस्ता के लिए दक्षिण अफ्रीका से हार का मतलब रिटर्न टिकट हासिल करना होगा. रिटर्न टिकट से मतलब वापसी से नहीं सेमीफाइनल की रेस से बाहर होना होगा. क्योंकि जैसे कि पहले बताया गया कि वर्ल्ड कप के मौजूदा फॉर्मेट में हर टीम कम से कम 9 मैच जरूर खेलेगी.

वर्ल्ड कप 2023 का 26वां मुकाबला आज चेन्नई में होना है. चेन्नई में अब तक 4 मैच हो चुके हैं. यह मैदान पर मौजूदा वर्ल्ड कप का अंतिम मैच भी है. पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले बड़े मैच में बाबर आजम की नजर जीत पर होगी. एक और हार से पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो जाएगी. मैच में बारिश खलल डाल सकती है. बाबर बड़े मैच के लिए प्लेइंग-XI में 2 बदलाव कर सकते हैं. मैच में बारिश की संभावना है. दूसरी ओर साउथ अफ्रीका की टीम 5 में से 4 मुकाबले जीत चुकी है. टीम आज का मुकाबला जीतने में सफल रही, तो टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी. उसका नेट रनरेट टीम इंडिया से अच्छा है. दूसरी ओर श्रीलंका ने गुरुवार को खेले गए एक मैच में इंग्लैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी.

पाकिस्तान का प्रदर्शन अब तक टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं रहा है. शुरुआती 2 मैच जीतने के बाद उसे लगातार 3 हार मिल चुकी है. हार के बाद बाद कप्तान बाबर आजम पर सवाल उठ रहे हैं. टीम के गेंदबाज भी अब तक खास प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं. आज होने मैच से तेज गेंदबाज हसन अली बाहर हो गए हैं. उन्हें बुखार है. दूसरी ओर साउथ अफ्रीका को भले ही नीदरलैंड्स के खिलाफ हार मिली, लेकिन अन्य बड़ी टीमों के खिलाफ उसे जीत मिली है.

साउथ अफ्रीका ने अब तक 5 मैच खेले हैं और 4 में जीत दर्ज की है. टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है. साउथ अफ्रीका के बैटर खासकर क्विंटन डिकॉक, एडेन मारक्रम, रासी वान डर डुसेन बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. डिकॉक 3 शतक जड़ चुके हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

Next Post
ममता बनर्जी को एक और झटका, बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को ED ने किया गिरफ्तार

ममता बनर्जी को एक और झटका, बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को ED ने किया गिरफ्तार

बिहार कांग्रेस के कार्यक्रम में लालू यादव चीफ गेस्ट,  होटवार से फोनकर अखिलेश को बनाया राज्यसभा सांसद

बिहार कांग्रेस के कार्यक्रम में लालू यादव चीफ गेस्ट, होटवार से फोनकर अखिलेश को बनाया राज्यसभा सांसद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend