ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रैपिड रेल की आज से हुई शुरुआत, जानिए ‘नमो भारत’ ट्रेन का कितना है किराया और क्या मिलेंगी सुविधाएं

UB India News by UB India News
October 22, 2023
in खास खबर, परिवहन
0
रैपिड रेल की आज से हुई शुरुआत, जानिए ‘नमो भारत’ ट्रेन का कितना है किराया और क्या मिलेंगी सुविधाएं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर भारत के पहले ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम’ (RRTS) का 17 किमी लंबा सेक्शन देश को समर्पित किया. शनिवार (21 अक्टूबर) से देश की पहली रैपिड रेल की सुविधाएं आम लोगों के लिए शुरू हो गई हैं. 82.5 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर में से 17 किमी लंबे पहले सेक्शन पर सेवाओं की शुरुआत सुबह 6 बजे से हुई, जो रात 11 बजे तक रहने वाली है.

रैपिड रेल की शुरुआत होने के बाद से मेरठ से दिल्ली तक का सफर काफी आसान हो गया है. लोगों को अब तक घंटों सफर कर दिल्ली पहुंचना पड़ता था, मगर अब इस सर्विस की शुरुआत होने के बाद मिनटों में दिल्ली तक सफर किया जा सकेगा. हालांकि, अभी पूरे कॉरिडोर की शुरुआत नहीं है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अभी तक कॉरिडोर के जिस सेक्शन को ऑपरेशनल किया गया है, उसका रूट क्या है और लोगों को कितना किराया देना होगा.

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

किस रूट पर चल रही है रैपिड रेल?

दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर अभी पांच स्टेशन हैं, जिसमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन शामिल हैं. साहिबाबाद से दुहाई डिपो स्टेशन तक की दूरी 17 किलोमीटर है. अभी रैपिड रेल इन्हीं रूट्स पर चलने वाली है. सड़क के जरिए साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक जाने में 30 से 35 मिनट लगते हैं. लेकिन रैपिड रेल के जरिए इस सफर को महज 12 मिनट में पूरा किया जा सकेगा.

कितना है रैपिड रेल का किराया?

रैपिडएक्स में स्टैंडर्ड क्लास के किराए की शुरुआत 20 रुपये से शुरू होती है. प्रीमियम क्लास के किराए की शुरुआत 40 रुपये से है. साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक स्टैंडर्ड क्लास से जाने के लिए 50 रुपये टिकट है, जबकि प्रीमियम क्लास के लिए यात्रियों को 100 रुपये चुकाने होंगे. 90 सेंटीमीटर से कम हाइट वाले बच्चों के लिए टिकट फ्री है. टिकट को मेट्रो की तरह ही खरीदा जा सकता है. स्टेशन पर काउंटर और टिकट वेंडिंग मशीन की सुविधा मिलेगी.

किन सुविधाओं से लैस है ट्रेन?

ट्रेन में आरामदायक सीटों को फिट किया गया है. बड़ी खिड़कियों के अलावा यात्रियों के लिए खड़े होकर सफर करने के लिए भी अच्छी खासी जगह दी गई है. सामान रखने की सुविधा भी यात्रियों को दी गई है. इसके अलावा यात्री अपना लैपटॉप/मोबाइल चार्ज भी कर पाएंगे. मैप का ऑप्शन भी दिया गया है. ट्रेन में एक बार में 1700 यात्रियों के सफर की सुविधा है. प्रीमियम कोच में रिक्लाइनिंग सीट, कोट हुक, मैगजीन होल्डर और फुटरेस्ट जैसी सुविधाएं हैं.

कितनी है ट्रेन की रफ्तार?

रैपिडएक्स की रफ्तार 180 किमी प्रतिघंटा है. लेकिन इसे 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ही चलाया जाएगा. ट्रेन दिखने में बिल्कुल बुलेट ट्रेन की तरह है. ट्रेन के जरिए लंबी दूरी को आराम से पूरा किया जा सकता है. इस ट्रेन की शुरुआत होने से लोगों को अब बसों के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे. इस ट्रेन का नाम ‘नमो भारत’ रखा गया है. इसकी जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

Next Post
तेलंगाना विधानसभा चुनाव : सीएम चंद्रशेखर राव ने किया दावा-‘बीआरएस 95 से 105 सीटें जीतेगी’

तेलंगाना विधानसभा चुनाव : सीएम चंद्रशेखर राव ने किया दावा-'बीआरएस 95 से 105 सीटें जीतेगी'

बीजेपी उम्मीदवारों की सूची जारी, 83 नामों का ऐलान, वसुंधरा के भी नाम की घोषणा

बीजेपी उम्मीदवारों की सूची जारी, 83 नामों का ऐलान, वसुंधरा के भी नाम की घोषणा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend