ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत का अगला लक्ष्य 2040 तक चांद पर इंसान को भेजना होना चाहिए: PM मोदी

UB India News by UB India News
October 18, 2023
in अंतरिक्ष
0
भारत का अगला लक्ष्य 2040 तक चांद पर इंसान को भेजना होना चाहिए: PM मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के मिशन गगनयान की तैयरियों को लेकर एक रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता की। बता दें कि क्रू एस्केप सिस्टम टेस्ट व्हीकल की पहली डेमोनस्ट्रेशन उड़ान 21 अक्टूबर तय की गई है और 2025 में इसे लॉन्च करने का फैसला किया गया है। इस बैठक में प्रधानमंत्री ने चंद्रमा पर पहला भारतीय भेजने के लिए वैज्ञानिकों को निर्देश भी दिया है।

बैठक में क्या हुआ?

RELATED POSTS

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च कामयाब:450 किमी ऊपर कक्षा में पहुंचा; पीएम मोदी ने फोन पर बधाई दी

गगनयान मिशन की तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई गई रिव्यू मीटिंग में अंतरिक्ष विभाग ने मिशन का एक ओवरव्यू पेश किया। इस ओवरव्यू में अभी तक विकसित की गई अलग-अलग तकनीक जैसे ह्यूमन-रेटेड लॉन्च व्हीकल(HLVM3) और सिस्टम क्वालिफिकेशन शामिल है। बैठक में यह बात भी बताई गई कि ह्यूमन रेटेड लॉन्च व्हीकल के अनक्रूड मिशन सहित लगभग 20 प्रमुख टेस्ट की योजना बनाई गई है। बैठक में इस मिशन को 2025 में लॉन्च करने की पुष्टि की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा?

हाल ही में चंद्रयान-3 और आदित्य L1 मिशन सहित भारतीय अंतरिक्ष पहल की सफलता के आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों को 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कहा कि अब हमें और महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए और यह भी कहा कि हमें 2040 तक चंद्रमा पर पहला भारतीय भेजना है।

इस सपने को साकार करने के लिए अंतरिक्ष विभाग चंद्रमा को एक्सप्लोर करने के लिए एक रोडमैप तैयार करेगा। इसमें चंद्रयान मिशनों की एक श्रृंखला, NGLV(Next Generation Launch Vehicle) का विकास, एक नए लॉन्च पैड का निर्माण, मानव-केंद्रित प्रयोगशालाओं और संबंधित तकनीक की स्थापना शामिल होगी।

मिशन Venus ऑर्बिटर पर क्या बोले PM?

भारत के स्पेस एक्सप्लोरेशन प्रयास के भविष्य पर हुई बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वैज्ञानिकों से अंतरग्रहीय मिशनों की दिशा में काम करने का आह्वान किया जिसमें एक वीनस ऑर्बिटर मिशन और एक मंगल लैंडर शामिल है। इसके अलावा पीएम ने भारत की क्षमताओं पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भारत अंतरिक्ष अन्वेषण में नई ऊंचाइयों को जरूर छुएगा।

PM Modi directed that India should now aim for new and ambitious goals, including setting up ‘Bharatiya Antariksha Station’ (Indian Space Station) by 2035 and sending the first Indian to the Moon by 2040: PMO https://t.co/Pyewj2fEio

— ANI (@ANI) October 17, 2023

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

by UB India News
July 18, 2026
0

भारत ने मंगल और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजे हैं, सैकड़ों उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है और अब...

भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च कामयाब:450 किमी ऊपर कक्षा में पहुंचा; पीएम मोदी ने फोन पर बधाई दी

भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च कामयाब:450 किमी ऊपर कक्षा में पहुंचा; पीएम मोदी ने फोन पर बधाई दी

by UB India News
July 19, 2026
0

भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है. शनिवार (18 जुलाई) को स्काईरूट एयरोस्पेस के ikram-1 रॉकेट...

इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, प्रक्षेपण के बाद तकनीकी समस्या,जांच जारी………..

इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!

by UB India News
July 18, 2026
0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और अभियंताओं के बढ़ते पलायन के बीच अंतरिक्ष विभाग द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और...

अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन दो रूसी सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे

अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन दो रूसी सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे

by UB India News
July 16, 2026
0

भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन मंगलवार को कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के...

14 जुलाई को डॉ अनिल मेनन स्पेस स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान………………….

14 जुलाई को डॉ अनिल मेनन स्पेस स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान………………….

by UB India News
July 11, 2026
0

भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन...

Next Post
हमास से जंग के बीच बुधवार को इजरायल पहुंचेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

हमास से जंग के बीच बुधवार को इजरायल पहुंचेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ बीजेपी सांसद की शिकायत लोकसभा अध्यक्ष ने ऐथिक्स कमेटी को भेजी

TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ बीजेपी सांसद की शिकायत लोकसभा अध्यक्ष ने ऐथिक्स कमेटी को भेजी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend