बिहार सरकार ने सोमवार को जातीय गणना के आंकड़े जारी कर दिए। आंकड़ों के जारी होने के साथ ही जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी हिस्सेदारी की मांग की जा रही है। राज्य में मुस्लिमों की संख्या 17 प्रतिशत से ज्यादा है। ऐसे में बिहार में उठने लगी मुस्लिम मुख्यमंत्री की मांग उठने लगी है। इसको लेकर एक्स पर एक नई मांग उठ रही है। एक्स पर यूजर्स “मुस्लिम मुख्यमंत्री” हैशटैग चला रहे हैं।
जिसकी जितनी आबादी उसको उतना ही हिस्सेदारी बात तो सही है तो बिहार में मुस्लिम मुख्यमंत्री कब बना रहे तुम लोग बताओ
17.70% मुस्लिम है बिहार में, सभी कम्युनिटी में सबसे ज़्यादा। बिहार को अब मुस्लिम मुख्यमंत्री चाहिए।#मुस्लिममुख्यमंत्री#मुस्लिम_मुख्यमंत्री#Bihar #GrandeFratello… pic.twitter.com/PgdWM5KUJb
— Anwar Shaikh (@Anwar2Shaikh) October 3, 2023
बिहार सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों में जाति और उसकी आबादी की जानकारी दी गई है। जातीय गणना के मुताबिक बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ से अधिक है। जिसमें सबसे अधिक 63% ओबीसी वर्ग की आबादी है। SC की 19% है जबकि बिहार में मुस्लिमों की आबादी 17 फीसदी से अधिक है। ऐसे में मुस्लिम समुदाय के लोग बिहार में मुस्लिम मुख्यमंत्री की मांग कर रहे हैं।
जिसकी जितनी आबादी उतनी हिस्सेदारी
अब लालू परिवार से नहीं चाहिए कोई मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री ।#मुस्लिम_मुख्यमंत्री pic.twitter.com/iLtk6bdCjU— आशु???????? (@Ashishk84592580) October 3, 2023
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर “मुस्लिम मुख्यमंत्री” हैशटैग चलाया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, जिसकी जितनी आबादी, उसको उतना ही हिस्सेदारी की बात तो सही है। बिहार में मुस्लिम मुख्यमंत्री कब बना रहे तुम लोग, बताओ। एक और यूजर ने लिखा, मुसलमान की यादव से ज्यादा जनसंख्या होने के वजह से बिहार में मुस्लिम मुख्यमंत्री होना चाहिए। एक अन्य ने लिखा, बिहार में अब “मुस्लिम” मुख्यमंत्री होना चाहिए। जिसकी जितनी हैसियत, उसके हिसाब से उसका कद होना चाहिए। मैं खुले तौर पर “मुस्लिम” मुख्यमंत्री का समर्थन करता हूं। राज्य में उनकी आबादी सबसे ज्यादा 17.7% है।
बिहार मांगे "#मुस्लिम_मुख्यमंत्री"
जातिगत जनगणना के अनुसार बिहार में सबसे बड़ी जाति मुस्लिम हैइसलिए मुख्यमंत्री #मुस्लिम होना चाहिए। https://t.co/Rf3UDJSNxk
— احسان_محمد (@EhsanMohd007) October 2, 2023
आगे एक यूजर ने लिखा, बिहार में यादव जनसंख्या 14.27% है, मुस्लिम जनसंख्या 17.7% है। राजद के MY फार्मूले के हिसाब से ये दोनों मिलकर 31.97 फीसदी है। सोशल मीडिया पर अब मुस्लिम मुख्यमंत्री की मांग उठने लगी है, क्या ऐसा होगा? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, बिल्कुल 2.65% की आबादी वाले कुर्मी समाज से मुख्यमंत्री होना 98% वालों के साथ अन्याय है। सबसे बडी आबादी मुस्लिम की है तो मुस्लिम मुख्यमंत्री होना चाहिए।
जिसकी जितनी आबादी उसको उतना ही हिस्सेदारी बात तो सही है तो बिहार में मुस्लिम मुख्यमंत्री होना चाहिए
17.70% मुस्लिम है बिहार में, सभी कम्युनिटी में सबसे ज़्यादा। #बिहार_सरकार #मुस्लिम_मुख्यमंत्री#Bihar #GrandeFratello #earthquake #Debate2023 #bluesky #BBNaijaAllStars pic.twitter.com/iX7kWaH0Ik— SABIR SHER MOHD (@Sabir72838932) October 3, 2023
बता दें कि बिहार सरकार की तरफ से जारी जातीय गणना के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में 81.99 प्रतिशत हिन्दू हैं जबकि 17.70% मुस्लिम, 0.05% ईसाई, 0.01% सिख और 0.08 बौद्ध हैं। जातियों में सबसे ज्यादा यादव 14.26 प्रतिशत लोग हैं। उसके बाद कुशवाहा 4.21%, ब्राह्मण 3.65%, राजपूत 3.45%, मुसहर 3.8%, कुर्मी 2.87%, भूमिहार 2.86%, मल्लाह 2.60%, बनिया 2.31% हैं।







