ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी और सीएम नीतीश की तारीफ ही तो की थी

UB India News by UB India News
September 28, 2023
in जदयू, पटना
0
पीएम मोदी और सीएम नीतीश की तारीफ ही तो की थी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की राजनीति बुधवार से ही काफी गरम हो चुकी है। एक तरफ ठाकुरों पर मनोज झा के बयान के बाद राजद के अंदर ही संग्राम छिड़ गया है तो दूसरी तरफ JDU में भी हाल कुछ अलग नहीं है। उपेंद्र कुशवाहा के बाद नीतीश की पार्टी में कल एक और बगावत हुई। नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले नेता और पूर्व MLC डॉ रणवीर नंदन ने पार्टी छोड़ दी। पार्टी छोड़ने के बाद रणवीर नंदन ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपमानित किया। इस अपमान को बर्दाश्त कर पाना अब मुमकिन नहीं था। ऐसे में उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया।

ललन सिंह ने इसलिए किया अपमानित- रणवीर नंदन
डॉ रणवीर नंदन से हमारा पहला सवाल यही था कि आखिर क्यों ललन सिंह ने उनके साथ बदसलूकी की। इस पर डॉ रणवीर नंदन ने पूरी कहानी खोल कर सामने रख दी। उन्होंने कहा कि भरी मीटिंग में उन्हें ललन सिंह ने कहा कि ‘ए रणवीर नंदन, आप कहां रहेंगे, यहां रहेंगे या बाहर जाएंगे। हमने पूछा कि मसला क्या है। उन्होंने कहा कि आपने नीतीश जी के तरफ से ये बयान दिया। मैंने कहा कि हमने कोई बयान नहीं दिया। हमने देखा कि फेसबुक पर अमेरिका के राष्ट्रपति, भारत के राष्ट्रपति, मान्यवर नीतीश कुमार जी, मान्यवर पीएम नरेंद्र मोदी जी और मान्यवर हेमंत सोरेन जी का एक फोटो वायरल हुआ। इस पर जदयू के कई कार्यकर्ताओं ने पॉजिटिव रिएक्शन दिया।’

RELATED POSTS

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

पीएम मोदी और सीएम नीतीश की तारीफ ही तो की थी- रणवीर नंदन
रणवीर नंदन ने NBT से बातचीत में आगे कहा कि ‘हमने इसी तस्वीर पर लिखा है कि ऐसा है कि दोनों जो हैं वो भारत के महान ईमानदार नेता हैं। दोनों वंशवाद के पोशक नहीं हैं। दोनों ने विकास किया है। यदि दोनों एक साथ रहते, आ जाते तो भारत का विकास होगा। ये मेरी निजी राय थी। ये पार्टी की तरफ से मैंने नहीं कहा था। निजी राय देने के लिए कोई भी स्वतंत्र है।’

ललन सिंह का व्यवहार सामंती- रणवीर नंदन
डॉ रणवीर नंदन ने आगे कहा कि इस पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने काफी बुरे तरीके से रिएक्ट किया। रणवीर नंदन के मुताबिक ‘शाालीनता देखिए कि हमारे सीएम नीतीश क्लास फोर कर्मचारियों को भी आप कह कर बात करते हैं। कल होकर अशोक चौधरी से ललन सिंह की लड़ाई हो गई। जबकि ललन सिंह का एटीट्यूड सामंती है। पार्टी का कोई कार्यकर्ता डर के मारे इनसे मुलाकात तक नहीं करना चाहता है।’

‘मुझे 6 साल के लिए निकाला, पार्टी 6 बरस भी बचेगी या नहीं?’
पूर्व एमएलसी रणवीर नंदन ने कहा कि ‘मेरे इस्तीफा देने के दो घंटे बाद मुझे पार्टी से 6 साल के निष्कासित करने की चिट्ठी जारी की गई। अरे यहां सवाल ये है कि 6 साल ई पार्टी बचेगी या नहीं इसकी क्या गारंटी है।’ जब हमने रणवीर नंदन से पूछा कि आगे वो क्या करेंगे तो उन्होंने साफ कर दिया कि 2 अक्टूबर को वो अपनी अगली रणनीति का ऐलान कर देंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

by UB India News
July 16, 2026
0

राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहार सरकार द्वारा ग्राम पंचायत कर एवं दर शुल्क नियमावली-2026 को स्वीकृति...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

by UB India News
July 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लग चुकी है। चुनाव भले नरेंद्र भगत मंडल के अध्यक्ष नीरज...

नीतीश कुमार पर दिखने लगा है उम्र का असर?

नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल शुक्रवार 17 जुलाई को एक दिन के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उनका...

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बुधवार को पटना के प्रमुख...

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

by UB India News
July 16, 2026
0

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में बुधवार को पर्यटन विभाग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस...

Next Post
बिगड़े हालातों के बीच मणिपुर वापस भेजे गए IPS राकेश बलवाल ,कौन हैं IPS राकेश बलवाल?

बिगड़े हालातों के बीच मणिपुर वापस भेजे गए IPS राकेश बलवाल ,कौन हैं IPS राकेश बलवाल?

US H-1B VISA: 10 लाख से अधिक भारतीयों को मिला अमेरिकी वीजा

US H-1B VISA: 10 लाख से अधिक भारतीयों को मिला अमेरिकी वीजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend