ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टमाटर, प्याज के बाद अब सस्ती होने की बारी है दालो की

UB India News by UB India News
September 26, 2023
in Lokshbha2024, कारोबार
0
टमाटर, प्याज के बाद अब सस्ती होने की बारी है दालो की
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। इस दौरान खाने-पीने के सामान महंगा होने का पुराना रिकॉर्ड रहा है। इसको देखते हुए सरकार ने टमाटर, प्याज के बाद अब दालों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने तुअर और उड़द पर मौजूदा स्टॉक रखने की सीमा की अवधि इस साल दो महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर तक कर दी है। साथ ही सरकार ने कुछ इकाइयों के लिए स्टॉक रखने की सीमा को संशोधित किया है। खाद्य एवं उपभोक्ता मामले मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, डिपो में थोक विक्रेताओं और बड़ी श्रृंखला के खुदरा विक्रेताओं के लिए स्टॉक सीमा 200 टन से घटाकर 50 टन कर दी गई है। जानकारों का कहना है कि इस कदम से जमाखोरी रोकने में सफलता मिलेगी, जिससे दालों की कीमत कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। बहुत उम्मीद है कि कीमतें में कमी आए।

जमाखोरी रोकने के लिए उठाया गया कदम
मंत्रालय ने बयान में कहा, स्टॉक सीमा में संशोधन और समय अवधि का विस्तार जमाखोरी को रोकने और बाजार में पर्याप्त मात्रा में तुअर और उड़द की उपलब्धता सुनिश्चित करने और इनको सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराने के लिए है। ताजा आदेश के अनुसार, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 31 दिसंबर तक तुअर और उड़द के लिए स्टॉक सीमा निर्धारित की गई है। थोक विक्रेताओं के लिए प्रत्येक दाल पर अलग से लागू स्टॉक सीमा 50 टन होगी; खुदरा विक्रेताओं के लिए पांच टन; प्रत्येक खुदरा दुकान पर पांच टन, और बड़ी श्रृंखला के खुदरा विक्रेताओं के लिए डिपो पर 50 टन; मिल मालिकों के लिए उत्पादन का अंतिम एक महीने या वार्षिक स्थापित क्षमता का 10 प्रतिशत, जो भी अधिक हो, होगी। हालांकि, आयातकों को सीमा शुल्क निकासी की तारीख से 30 दिन से अधिक आयातित स्टॉक रखने की अनुमति नहीं है। मिल मालिकों के लिए स्टॉक सीमा भी पिछले तीन महीने के उत्पादन, या वार्षिक क्षमता के 25 प्रतिशत, जो भी अधिक हो, से घटाकर पिछले एक महीने के उत्पादन, या वार्षिक क्षमता का 10 प्रतिशत, जो भी अधिक हो, कर दी गई है।

RELATED POSTS

भारत ने बदली इंपोर्ट पॉलिसी ,नोटिफिकेशन जारी …………….

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

पोर्टल पर स्टॉक की घोषणा करनी होगी
आदेश के अनुसार, संबंधित पात्र संस्थाओं को उपभोक्ता मामलों के विभाग के पोर्टल पर अपने स्टॉक की घोषणा करनी होगी और यदि उनके पास स्टॉक इस निर्धारित सीमा से अधिक है, तो उन्हें अधिसूचना जारी होने के 30 दिनो के भीतर इसे निर्धारित स्टॉक सीमा में लाना होगा। इस साल दो जनवरी को,सरकार ने जमाखोरी और सट्टेबाजी को रोकने के लिए तुअर और उड़द पर स्टॉक सीमा लगाई थी। बयान में कहा गया है कि उपभोक्ता मामलों का विभाग स्टॉक खुलासा पोर्टल के माध्यम से तुअर और उड़द की स्टॉक स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है, जिसकी साप्ताहिक आधार पर समीक्षा की जा रही है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, चालू खरीफ सत्र के दौरान दलहन की बुवाई का रकबा 22 सितंबर तक कम यानी 122.57 लाख हेक्टेयर रह गया है, जो एक साल पहले की समान अवधि में 128.49 लाख हेक्टेयर था। इस कमी को पूरा करने के लिए देश दालों का आयात करता है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत ने बदली इंपोर्ट पॉलिसी ,नोटिफिकेशन जारी …………….

भारत ने बदली इंपोर्ट पॉलिसी ,नोटिफिकेशन जारी …………….

by UB India News
July 15, 2026
0

 भारत ने अपनी इंपोर्ट पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है. भारत ने जबरन मजदूरी से बने सामान के आयात पर...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

वैश्विक तनाव से भारत में महंगाई की आहट……………

जून में थोक महंगाई 9.81%, 44 महीने में सबसे ज्यादा…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

देश में थोक महंगाई (WPI) जून 2026 में बढ़कर 9.87 फीसदी पर पहुंच गई है. मई में यह 9.68 फीसदी...

CETA पर साइन होने के लगभग एक साल बाद कल से होगा लागू,कैसे बदलेगा भारत-UK व्यापार का चेहरा?

CETA पर साइन होने के लगभग एक साल बाद कल से होगा लागू,कैसे बदलेगा भारत-UK व्यापार का चेहरा?

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के तहत 15 जुलाई, 2026 से टैरिफ में कटौती शुरू होने...

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

Next Post
तनाव के जिम्मेदार ट्रूड़ो

तनाव के जिम्मेदार ट्रूड़ो

वे दिन गए जब कुछ देश तय करते थे एजेंडा ,आतंक पर प्रतिक्रिया सियासी सहूलियत के हिसाब से नहीं चलेगी…

वे दिन गए जब कुछ देश तय करते थे एजेंडा ,आतंक पर प्रतिक्रिया सियासी सहूलियत के हिसाब से नहीं चलेगी...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend